होम / एडमिशन-जॉब्स / इस मीडिया कंपनी को है रिपोर्टर और री-राइटर्स की तलाश, कीजिए अप्लाई

इस मीडिया कंपनी को है रिपोर्टर और री-राइटर्स की तलाश, कीजिए अप्लाई

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। न्यूजकॉर्प वीसीसर्कल (News Corp VCCircle) को नोएडा में रिपोर्टर और री-राइटर्स की तलाश है। बता दें कि न्यूजकॉर्प वीसीसर्कल (News Corp VCCircle) अग्रणी सूचना और प्रकाशन कंपनी में से एक ‘न्यूजकॉर्प’ का हिस्सा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल और हॉर्पर कॉ

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

न्यूजकॉर्प वीसीसर्कल (News Corp VCCircle) को नोएडा में रिपोर्टर और री-राइटर्स की तलाश है। बता दें कि न्यूजकॉर्प वीसीसर्कल (News Corp VCCircle) अग्रणी सूचना और प्रकाशन कंपनी में से एक ‘न्यूजकॉर्प’ का हिस्सा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल और हॉर्पर कॉलिंस न्यूज कॉर्प का ही प्रकाशन है।

न्यूजकॉर्प वीसीसर्कल (News Corp VCCircle) को नोएडा में तेज-तर्रार न्यूज रिपोर्टर चाहिए। रिपोर्टर को ऑनलाइन मीडिया के साथ इंडियन इकनॉमी, पॉलिसी और इंफ्रास्ट्रक्चर के बारे में अच्छी जानकारी होनी चाहिए।

पत्रकारिता के साथ किसी भी विषय में एम.ए. करने वाले रिपोर्टर को वरीयता दी जाएगी। जिनके पास पत्रकारिता की डिग्री नहीं उन्हें बस न्यूज सेंस और खबरों को निकालकर लाने का जुनून होना चाहिए, लेकिन इसके लिए दो सालों का अनुभव जरूरी है।

वहीं न्यूजकॉर्प वीसीसर्कल (News Corp VCCircle) को डेस्क पर एडिटोरियल टीम के लिए कॉपी री-राइट करने वाले री-राइटर्स की भी जरूरत है। इसके लिए पांच साल का अनुभव मांगा गया है।

इच्छुक व्यक्ति अपना रेज्यूमे ईमेल आईडी jobs@vccircle.com पर भेजें। बता दें कि ईमेल के सब्जेक्ट लाइन में Policy and Infrastructure news reporter लिखना जरूरी है। रिपोर्टर के जॉब के लिए जॉब कोड: JD 061 का भी जिक्र अपने आवेदन पत्र में करना जरूरी होगा। वहीं री-राइटर्स के लिए सब्जेक्ट लाइन में Rewrite desk  लिखने के साथ ही आवेदन पत्र में JD 060 का जिक्र करना होगा।

ज्यादा जानकारी के लिए न्यूजकॉर्प वीसीसर्कल पर क्लिक करें। न्यूजकॉर्प वीसीसर्कल नोएडा दफ्तर का पता है: A-83, Ground Floor, Sector 2 Noida, UP 201301 India

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका, इस पद के लिए निकली वैकेंसी

यदि आप पत्रकार हैं और मीडिया के फील्ड में नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए है।

5 days ago

'डीडी न्यूज' में एंकर व सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के पदों पर भर्ती, 1.20 लाख तक मिलेगी सैलरी

सरकारी प्रसारण संस्था प्रसार भारती ने 26 फरवरी 2026 को एक अहम भर्ती नोटिस जारी किया है। यह नोटिस 'डीडी न्यूज' के लिए है

1 week ago

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

24-February-2026

Times Network दे रहा है नौकरी का मौका, यहां देखें विज्ञापन

यह नियुक्ति नोएडा के लिए होनी है। ऑफिस से काम करना होगा और तुरंत जॉइनिंग करने वाले आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी।

19-February-2026

जालंधर में दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका

सोशल मीडिया पर शेयर विज्ञापन के अनुसार, इस पद पर काम करने के इच्छुक आवेदकों के पास दो साल से ज्यादा का अनुभव होना चाहिए। स्थानीय आवेदकों को नियुक्ति में प्राथमिकता दी जाएगी।

19-February-2026


बड़ी खबरें

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट पर रोक, AIM ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

AIM भी उन याचिकाकर्ताओं में शामिल था, जिन्होंने इस फैक्ट चेक यूनिट की संवैधानिक वैधता को अदालत में चुनौती दी थी।

10 hours ago

एक बार फिर धूम मचाने आया Laqshya Pitch Best CMO अवॉर्ड्स, 12 मार्च को होगा इवेंट

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप Laqshya Pitch Best CMO Awards एक बार फिर आयोजित करने जा रहा हैं।

18 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया में देविका प्रभु की एंट्री, बनीं हिंदी मूवीज की बिजनेस हेड

इस नई जिम्मेदारी की जानकारी देविका प्रभु ने खुद लिंक्डइन पर एक पोस्ट के जरिये साझा की।

7 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

20 hours ago

‘Times’ समूह ने इस बड़े पद पर शमशेर सिंह को किया नियुक्त

शमशेर सिंह इससे पहले सितंबर 2024 से ‘नेटवर्क18’ (Network18) समूह में ग्रुप कंसल्टिंग एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, जहां से उन्होंने बाय बोल दिया है।

8 hours ago