होम / एडमिशन-जॉब्स / पत्रकारों के लिए नेशनल अवॉर्ड्स जीतने का सुनहरा मौका, जल्द करें अप्लाई
पत्रकारों के लिए नेशनल अवॉर्ड्स जीतने का सुनहरा मौका, जल्द करें अप्लाई
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI) ने पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों के लिए इस साल के नेशनल अवॉर्ड्स (National Awards) की घोषणा कर दी है। प्रिंट मीडिया में कार्यरत पत्रकारों को यह अवॉर्ड्स दिए जाएंगे। काउंसिल का कहना है कि पत्रकारों को यह अवॉर्ड्स देने का मकसद उन्हें प्रोत्साहित करना
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI) ने पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों के लिए इस साल के नेशनल अवॉर्ड्स (National Awards) की घोषणा कर दी है। प्रिंट मीडिया में कार्यरत पत्रकारों को यह अवॉर्ड्स दिए जाएंगे। काउंसिल का कहना है कि पत्रकारों को यह अवॉर्ड्स देने का मकसद उन्हें प्रोत्साहित करना है, जिससे वे निष्पक्षता व जिम्मेदारी के साथ बिना डरे अपने कार्यों को अंजाम दे सके। इस वर्ष ये अवॉर्ड्स 16 नवंबर को नेशनल प्रेस डे के अवसर पर प्रदान किए जाएंगे। पत्रकारिता के क्षेत्र के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिए जाने वाले ‘राजा राम मोहन रॉय नेशनल अवॉर्ड’ के तहत एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं ग्रामीण पत्रकारिता (rural journalism), विकासोन्मुख रिपोर्टिंग (developmental reporting), खोजी पत्रकारिता (investigative journalism), फोटो पत्रकारिता (photo journalism) और न्यूजपेपर आर्ट (newspaper art) के तहत प्रत्येक विजेता को 50 हजार रुपये नकद दिए जाएंगे। इन अवॉर्ड्स के लिए वर्किंग जर्नलिस्ट और फ्रीलान्सर दोनों ही 20 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। विजेता का चुनाव छह सदस्यीय जूरी द्वारा किया जाएगा
टैग्स