होम / एडमिशन-जॉब्स / मीडियाकर्मियों के लिए ‘दिल्ली जल बोर्ड’ में नौकरी का सुनहरा अवसर
मीडियाकर्मियों के लिए ‘दिल्ली जल बोर्ड’ में नौकरी का सुनहरा अवसर
दिल्ली जल बोर्ड (DJB) में नौकरी करने का मीडियाकर्मियों के लिए सुनहरा...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
दिल्ली जल बोर्ड (DJB) में नौकरी करने का मीडियाकर्मियों के लिए सुनहरा मौका है। दरअसल, दिल्ली जल बोर्ड के पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट ने चीफ मीडिया एडवाइजर, मीडिया एडवाइजर (प्रिंट), मीडिया एडवाइजर (इलेक्ट्रॉनिक), मीडिया एडवाइजर (सोशल मीडिया), कैमरामैन, विडियोग्राफर और विडियो एडिटर पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। उक्त सभी पद एक साल के कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर भरे जाएंगे।
सभी नियुक्तियां लिखित परीक्षा/साक्षात्कार के आधार पर होंगी। इच्छुक आवेदक निर्धारित फॉर्मेट में शैक्षिक योग्यता और अनुभव प्रमाण पत्र के साथ आवेदन पत्र 28 सितंबर 2018 तक जमा करा सकते हैं। अधूरे फॉर्मेट वाले और निर्धारित समय के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों को स्वीकार नहीं किया जाएग। यदि कोई आवेदक एक से अधिक पदों के लिए आवेदन करना चाहता है तो उसे प्रत्येक पद के लिए अलग आवेदन करना होगा।
पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन निर्धारित तिथि तक दिल्ली जल बोर्ड, पब्लिक रिलेशंस ऑफिस, कमरा नंबर 306, थर्ड फ्लोर वरुणालय फेज- II, झंडेवालान, करोलबाग, नई दिल्ली-110005 के पते पर भेजे जा सकते हैं।
नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर आप इस बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं-
http://delhi.gov.in/wps/wcm/connect/3cbaa78046e9fdb49ad49a8efe518940/scan0636.pdf?MOD=AJPERES&lmod=604996771
टैग्स