होम / एडमिशन-जॉब्स / ...इन पदों पर ऑल इंडिया रेडियो ने निकाली जॉब्स

...इन पदों पर ऑल इंडिया रेडियो ने निकाली जॉब्स

 समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। ऑल इंडिया रेडियो (AIR) यानी आकाशवाणी के विदेशी सेवा प्रभाग (External Services Division) ने कुछ भाषाओं में वेब आधारित प्रसारण शुरू किया है। इसके लिए आकाशवाणी ने इंटर्न और पार्ट टाइम वेब असिसटेंट के लिए नियुक्तियां निकाली हैं। उसे लगभग 38 इं

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

 समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

ऑल इंडिया रेडियो (AIR) यानी आकाशवाणी के विदेशी सेवा प्रभाग (External Services Division) ने कुछ भाषाओं में वेब आधारित प्रसारण शुरू किया है। इसके लिए आकाशवाणी ने इंटर्न और पार्ट टाइम वेब असिसटेंट के लिए नियुक्तियां निकाली हैं। उसे लगभग 38 इंटर्न चाहिए। बता दें कि इंटर्न मंथली कॉन्ट्रैक्ट पर आधारित होंगे और इसे आगे बढ़ाया भी जा सकता है, जबकि वेब असिसटेंट, ऑफिस के जरूरतों के हिसाब से डेलीवेज पर होंगे। इंटर्न को शुरू में 20 हजार रुपए मासिक का भुगतान किया जाएगा, जबकि वेब असिसटेंट को प्रतिदिन के हिसाब 750 रुपए दिए जाएंगे।

विदेशी सेवा प्रभाग के वेब पोर्टल के लिए जिन भाषाओं में इंटर्न या वेब असिसटेंट  चाहिए वे हैं-

1.उर्दू, 2. नेपाली, 3. बांग्ला, 4. दारी,  5. पुश्‍तू, 6. तमिल,  7. रुसी, 8. सिंहला, 9. फारसी, 10. चीनी, 11. स्वाहिली, 12. थाई, 13. तिब्बती, 14. बर्मी, 15. बलूची, 16. अरबी, 17. फ्रेंच, 18. इंडोनेशियन और 19. सिंधी

आवेदक के पास किसी भी विषय में डिग्री के साथ खास भाषा में सर्टिफिकेट या डिप्लोमा होना चाहिए। साथ ही कंप्यूटर पर उस भाषा में टाइपिंग की स्पीड इंटर्न के लिए कम से कम 30 शब्द प्रति मिनट और वेब असिसटेंट के लिए 45  शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए। इतना ही नहीं आवेदन के लिए कम से कम 21 साल का होना जरूरी है।

इच्छुक आवेदक योग्यता के प्रमाणपत्र के साथ अपना आवेदन  ईमेल आईडी directoresd@yahoo.co.in या फिर नीचे दिए पते पर भेज सकते हैं। बता दें कि आवेदन करने की आखिरी तारीख  1 जुलाई, 2016 है।

The Director, External Sevices Division, All India Radio, Parliament Street, New Delhi-110001

आप अपना आवेदन ईमेल से भी भेज सकते हैं-

पूरी जानकारी आप नीचे देख सकते हैं या फिर AIR पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका, इस पद के लिए निकली वैकेंसी

यदि आप पत्रकार हैं और मीडिया के फील्ड में नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए है।

5 days ago

'डीडी न्यूज' में एंकर व सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के पदों पर भर्ती, 1.20 लाख तक मिलेगी सैलरी

सरकारी प्रसारण संस्था प्रसार भारती ने 26 फरवरी 2026 को एक अहम भर्ती नोटिस जारी किया है। यह नोटिस 'डीडी न्यूज' के लिए है

1 week ago

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

24-February-2026

Times Network दे रहा है नौकरी का मौका, यहां देखें विज्ञापन

यह नियुक्ति नोएडा के लिए होनी है। ऑफिस से काम करना होगा और तुरंत जॉइनिंग करने वाले आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी।

19-February-2026

जालंधर में दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका

सोशल मीडिया पर शेयर विज्ञापन के अनुसार, इस पद पर काम करने के इच्छुक आवेदकों के पास दो साल से ज्यादा का अनुभव होना चाहिए। स्थानीय आवेदकों को नियुक्ति में प्राथमिकता दी जाएगी।

19-February-2026


बड़ी खबरें

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट पर रोक, AIM ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

AIM भी उन याचिकाकर्ताओं में शामिल था, जिन्होंने इस फैक्ट चेक यूनिट की संवैधानिक वैधता को अदालत में चुनौती दी थी।

13 hours ago

एक बार फिर धूम मचाने आया Laqshya Pitch Best CMO अवॉर्ड्स, 12 मार्च को होगा इवेंट

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप Laqshya Pitch Best CMO Awards एक बार फिर आयोजित करने जा रहा हैं।

21 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया में देविका प्रभु की एंट्री, बनीं हिंदी मूवीज की बिजनेस हेड

इस नई जिम्मेदारी की जानकारी देविका प्रभु ने खुद लिंक्डइन पर एक पोस्ट के जरिये साझा की।

10 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

22 hours ago

‘Times’ समूह ने इस बड़े पद पर शमशेर सिंह को किया नियुक्त

शमशेर सिंह इससे पहले सितंबर 2024 से ‘नेटवर्क18’ (Network18) समूह में ग्रुप कंसल्टिंग एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, जहां से उन्होंने बाय बोल दिया है।

11 hours ago