होम / एडमिशन-जॉब्स / दैनिक भास्कर में नौकरी का सुनहरा मौका, करें आवेदन
दैनिक भास्कर में नौकरी का सुनहरा मौका, करें आवेदन
नौकरी की तलाश में जुटे पत्रकारों के लिए ‘दैनिक भास्कर’ में काम करने का सुनहरा मौका है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
नौकरी की तलाश में जुटे पत्रकारों के लिए ‘दैनिक भास्कर’ में काम करने का सुनहरा मौका है। दरअसल, इस अखबार ने भोपाल में नेशनल बिजनेस डेस्क संभालने के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इस पद पर काम करने के इच्छुक उम्मीदवार की बिजनेस की खबरों पर अच्छी पकड़ होनी चाहिए। साथ ही इसकी तकनीकी शब्दावली की बेहतर समझ होने के साथ ही उसे बिजनेस से जुड़ी खबरों को आम पाठक की भाषा में लिखना आना चाहिए।
इच्छुक उम्मीदवार को पेज डिजायनिंग की भी समझ होनी चाहिए। इस पद के लिए कम से कम आठ साल का अनुभव होना आवश्यक है। बिजनेस डेस्क पर काम करने का अनुभव रखने वालों को वरीयता दी जाएगी। इच्छुक आवेदक अपना रिज्युमे m.rohitashwa@dbcorp.in पर भेज सकते हैं।
टैग्स दैनिक भास्कर मीडिया जॉब बिजनेस डेस्क