होम / एडमिशन-जॉब्स / जल्द लॉन्च होने जा रहे न्यूज चैनल ‘India Daily Live’ में वैकेंसी, यूं कर सकते हैं अप्लाई
जल्द लॉन्च होने जा रहे न्यूज चैनल ‘India Daily Live’ में वैकेंसी, यूं कर सकते हैं अप्लाई
वरिष्ठ टीवी पत्रकार शमशेर सिंह के नेतृत्व में नोएडा से जल्द लॉन्च होने जा रहे हिंदी न्यूज चैनल ‘इंडिया डेली लाइव’ (India Daily Live) में कई पदों पर वैकेंसी हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
वरिष्ठ टीवी पत्रकार शमशेर सिंह के नेतृत्व में नोएडा से जल्द लॉन्च होने जा रहे हिंदी न्यूज चैनल ‘इंडिया डेली लाइव’ (India Daily Live) में कई पदों पर वैकेंसी हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए योग्य व इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
चैनल की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार, यहां इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT), ग्राफिक्स, आउटपुट, इनपुट, न्यूज एंकर और रिपोर्टर के पदों पर वैकेंसी हैं। यह सभी पद नोएडा के लिए हैं।
इच्छुक आवेदक अपना रिज्युमे hr@indiadailylive.in पर भेज सकते हैं। टीवी/मीडिया इंडस्ट्री के अनुभवी आवेदकों को नियुक्ति में प्राथमिकता दी जाएगी।
इस बारे में ज्यादा जानकारी नीचे दिए गए विज्ञापन से ले सकते हैं।
टैग्स