होम / एडमिशन-जॉब्स / बिजनेस न्यूज चैनल ‘NDTV Profit’ में इन पदों पर है वैकेंसी, यहां देखें विज्ञापन
बिजनेस न्यूज चैनल ‘NDTV Profit’ में इन पदों पर है वैकेंसी, यहां देखें विज्ञापन
एनडीटीवी ग्रुप ने अपने बिजनेस न्यूज चैनल 'एनडीटीवी प्रॉफिट' के लिए विभिन्न पदों पर वैकेंसी निकाली है। इसके लिए 'एनडीटीवी प्रॉफिट' की ओर से योग्य व इच्छुक आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
एनडीटीवी ग्रुप ने अपने बिजनेस न्यूज चैनल 'एनडीटीवी प्रॉफिट' (NDTV Profit) के लिए विभिन्न पदों पर वैकेंसी निकाली है। इसके लिए 'एनडीटीवी प्रॉफिट' की ओर से योग्य व इच्छुक आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
जिन पदों के लिए वैकेंसी निकाली गई है, उनमें लीगल करेसपॉन्डेंट, रिसर्च एनॉलिस्ट और टीवी टिकर रायटर्स शामिल हैं।
लीगल करेसपॉन्डेंट के लिए आवेदकों के पास न्यूज के प्रति जुनून होने के साथ-साथ कानून के क्षेत्र में काम करने का कुछ अनुभव भी होना चाहिए। जो युवा कानून के क्षेत्र में प्रैक्टिस कर रहे हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में आना चाहते हैं, वह भी इस पद के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
वहीं, टीवी टिकर रायटर्स पद के लिए आवेदकों के पास दो से चार साल का कार्य अनुभव होना चाहिए। अंग्रेजी भाषा पर अच्छी पकड़ होनी चाहिए। ग्लोबल न्यूज (बिजनेस और नॉन बिजनेस) की समझ होनी चाहिए।
इसके अलावा, रिसर्च एनॉलिस्ट के पद के लिए आवेदकों को स्टॉक मार्केट और कंपनियों की अच्छी समझ होनी चाहिए। म्यूचुअल फंड्स की जानकारी होनी चाहिए।
इन पदों पर काम करने के इच्छुक आवेदक अपना अपडेटेड रिज्युमे jobs.np@ndtv.com पर भेज सकते हैं। इस बारे में ज्यादा जानकारी नीचे दिए गए विज्ञापनों से ले सकते हैं।
टैग्स चैनल जॉब नौकरी वैकेंसी मीडिया जॉब्स एनडीटीवी ग्रुप एनडीटीवी प्रॉफिट लीगल करेसपॉन्डेंट