होम / एडमिशन-जॉब्स / पत्रकारों के लिए निकली वैकेंसी, यूं कर सकते हैं आवेदन
पत्रकारों के लिए निकली वैकेंसी, यूं कर सकते हैं आवेदन
Newsexpress.com को अपनी वेबसाइट और आने वाले यूट्यूब चैनल के लिए नोएडा ऑफिस में दो साथियों के साथ दिल्ली के लिए चार से पांच ग्राउंड रिपोर्टर्स की जरूरत है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
नौकरी की तलाश कर रहे पत्रकारों के लिए अच्छा मौका है। दरअसल, Newsexpress.com को अपनी वेबसाइट और आने वाले यूट्यूब चैनल के लिए नोएडा ऑफिस में दो साथियों के साथ दिल्ली के लिए चार से पांच ग्राउंड रिपोर्टर्स की जरूरत है।
इन पदों के लिए आवश्यक योग्यता की बात करें तो आवेदक को हिंदी और अंग्रेजी में खबरें लिखने का कम से कम एक साल का अनुभव होना चाहिए। वर्डप्रेस पर खबरों को लगाना आता हो। एसईओ (SEO) के साथ-साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स की जानकारी होनी चाहिए। राजनीतिक घटनाक्रमों पर पकड़ जरूरी है।
चुने गए आवेदकों को दिन में 10-12 खबरें देनी होंगी। सैलरी की बात करें तो फिलहाल योग्यता के अनुसार 15 हजार रुपये तक दी जाएगी।
इसके अलावा यहां तीन इंटर्न्स की भी जरूरत है। इन पदों पर काम करने के इच्छुक आवेदक अपना रिज्युमे nikhilverma.press@gmail.com पर भेज सकते हैं। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए 9910137047 पर संपर्क कर सकते हैं। (नोट-वर्क फ्रॉम होम नहीं होगा।)
टैग्स वैकेंसी मीडिया जॉब्स जॉब्स इन मीडिया न्यूजएक्सप्रेस