होम / एडमिशन-जॉब्स / इस न्यूज चैनल में कई पदों पर वैकेंसी, जल्द करें आवेदन
इस न्यूज चैनल में कई पदों पर वैकेंसी, जल्द करें आवेदन
यह सभी वैकेंसी चैनल के नोएडा स्थित मुख्यालय के लिए हैं। चैनल की ओर से इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
नौकरी की तलाश में जुटे पत्रकारों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, ‘हिन्दी खबर’ (Hindi Khabar) न्यूज चैनल में पत्रकारों के लिए वैकेंसी है। इसके लिए चैनल की ओर से इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं।
यह सभी वैकेंसी चैनल के नोएडा (उत्तर प्रदेश) स्थित मुख्यालय के लिए हैं। जिन पदों पर वैकेंसी है, उनमें मेल न्यूज एंकर के दो पद, रनडाउन प्रड्यूसर के दो पद, टिकर प्रड्यूसर के दो पद और प्रॉडक्शन प्रड्यूसर के दो पद शामिल हैं। इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर के लिए रिपोर्टर के तीन पदों के लिए भी आवेदन मांगे गए हैं।
चैनल की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार, अनुभवी, योग्य, लगनशील तथा शिफ्ट्स में कार्य करने के इच्छुक टीवी पत्रकार ही आवेदन करें। आवेदन के साथ पीटीसी और सीवी जरूर भेजें। इन पदों पर कार्य करने के इच्छुक पत्रकार सात सितंबर 2021 तक news@hindikhabar.com पर अथवा वॉट्सऐप नंबर-7011826910 पर आवेदन भेज सकते हैं।
इस बारे में ज्यादा जानकारी नीचे दिए गए विज्ञापन से ले सकते हैं।
टैग्स जॉब्स जॉब नौकरी वैकेंसी हिन्दी खबर अतुल अग्रवाल