होम / एडमिशन-जॉब्स / टाइम्स इंटरनेट ने की 120 से अधिक एम्प्लॉयीज की छंटनी
टाइम्स इंटरनेट ने की 120 से अधिक एम्प्लॉयीज की छंटनी
टाइम्स ग्रुप के डिजिटल डिविजन टाइम्स इंटरनेट लिमिटेड (TIL) ने पिछले तीन दिनों में 120 से अधिक एम्प्लॉयीज की छंटनी की है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
टाइम्स ग्रुप के डिजिटल डिविजन टाइम्स इंटरनेट लिमिटेड (TIL) ने पिछले तीन दिनों में 120 से अधिक एम्प्लॉयीज की छंटनी की है। हमारी सहयोगी वेबसाइट 'एक्सचेंज4मीडिया' को सूत्रों से मिली जानकारी में यह बात निकलकर सामने आयी है।
अगस्त में 100 एम्प्लॉयीज की छंटनी करने के बाद, TIL में यह छंटनी का दूसरा दौर है, जबकि टाइम्स इंटरनेट की ओर से पहले यह आश्वासन दिया गया था कि ऐसा सिर्फ एक बार ही किया जाएगा।
सूत्रों ने कहा कि हाल ही में अलग-अलग फोन कॉल के जरिए गुप्त तरीके से की गई छंटनी ने एम्प्लॉयीज को आश्चर्यचकित कर दिया है।
प्रभावित एम्प्लॉयीज अलग-अलग वर्टिकल से हैं, जिन्हें कथित तौर पर तीन महीने का सेवरेंस पैकेज (severance packages) दिया गया है। साथ ही उनकी ई-मेल आईडी भी तुरंत ब्लॉक कर दी गईं।
अंदरूनी सूत्रों का अनुमान है कि यह छंटनी टाइम्स ग्रुप के जैन बंधुओं के बीच विभाजन से पहले एक व्यापक एकीकरण प्रक्रिया (broader integration process) का हिस्सा है।
इस खबर की आधिकारिक पुष्टि के लिए एक्सचेंज4मीडिया ने एक ई-मेल के जरिए टाइम्स इंटरनेट ने संपर्क किया, लेकिन खबर लिखे जाने तक कंपनी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।
टैग्स छंटनी टाइम्स इंटरनेट