होम / एडमिशन-जॉब्स / ‘The Times Of India’ में इन पदों पर है वैकेंसी, 12 फरवरी तक कर सकते हैं अप्लाई
‘The Times Of India’ में इन पदों पर है वैकेंसी, 12 फरवरी तक कर सकते हैं अप्लाई
यदि आप पत्रकार हैं और मीडिया में नई नौकरी तलाश रहे हैं तो आपके लिए ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ (The Times Of India) में सुनहरा मौका है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
यदि आप पत्रकार हैं और मीडिया में नई नौकरी तलाश रहे हैं तो आपके लिए ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ (The Times Of India) में सुनहरा मौका है। दरअसल, ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ को चेन्नई और जयपुर में पत्रकारों की जरूरत है। इसके लिए योग्य व इच्छुक आवेदकों से आवेदन मांगे गए हैं। आवेदक 12 फरवरी 2024 तक अप्लाई कर सकते हैं।
इस बारे में सोशल मीडिया पर दी गई जानकारी के अनुसार, ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ को चेन्नई में स्पेशल करेसॉन्डेंट/सीनियर रिपोर्टर की जरूरत है। इस पद के लिए अप्लाई कर रहे आवेदकों के पास सात साल से ज्यादा का अनुभव होना चाहिए। इसके साथ ही तमिल और अंग्रेजी भाषा पर मजबूत पकड़ होनी चाहिए।
इसके अलावा ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ को जयपुर में रिपोर्टर/करेसपॉन्डेंट की जरूरत है। इस पद के लिए अप्लाई कर रहे आवेदक के पास चार साल से ज्यादा का अनुभव होना चाहिए। इन पदों पर नियुक्ति के लिए देशभर से उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, शॉर्टलिस्टेड आवेदकों से ही इस बारे में संपर्क किया जाएगा।
इच्छुक आवेदक इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए अथवा अपना अपडेटेड रिज्युमे भेजने के लिए divyalata.kumari@timesinternet.in पर संपर्क कर सकते हैं।
टैग्स रिपोर्टर जॉब वैकेंसी मीडिया जॉब्स द टाइम्स ऑफ इंडिया मीडिया जॉब करेसपॉन्डेंट सीनियर रिपोर्टर भर्ती हायरिंग स्पेशल करेसॉन्डेंट