होम / एडमिशन-जॉब्स / IIMC: नए महानिदेशक की तलाश शुरू, आवेदक पांच जुलाई तक कर सकते हैं अप्लाई

IIMC: नए महानिदेशक की तलाश शुरू, आवेदक पांच जुलाई तक कर सकते हैं अप्लाई

इस पद पर नियुक्ति तीन साल के लिए होगी, जिसे जरूरत पड़ने पर अगले कार्यकाल यानी तीन साल के लिए और बढ़ाया जा सकता है। (लेकिन चुने गए आवेदक की इस पद पर नियुक्ति दो कार्यकाल से ज्यादा नहीं होगी।)

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

देश के प्रतिष्ठित मीडिया शिक्षण संस्थान ‘इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन’ (IIMC) के नए महानिदेशक (DG) की तलाश शुरू हो गई है। इसके लिए ‘सूचना प्रसारण मंत्रालय’ (MIB) ने पात्र उम्मीदवारों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं।

मंत्रालय में उप सचिव अमरेन्द्र सिंह की ओर से इस बारे में जारी सर्कुलर के अनुसार, इस पद के लिए विस्तृत रिक्ति परिपत्र और आवेदन पत्र सूचना प्रसारण मंत्रालय की वेबसाइट www.mib.gov.in पर Vacancy खंड से डाउनलोड किया जा सकता है। पूर्ण रूप से भरे गए आवेदन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि पांच जुलाई 2023 है।

सर्कुलर के अनुसार, इस पद पर नियुक्ति तीन साल के लिए होगी, जिसे जरूरत पड़ने पर अगले कार्यकाल यानी तीन साल के लिए और बढ़ाया जा सकता है। (लेकिन चुने गए आवेदक की इस पद पर नियुक्ति दो कार्यकाल से ज्यादा नहीं होगी।) 

संबंधित डॉक्यूमेंट्स (जैसे-शैक्षिक योग्यता और अनुभव प्रमाण पत्र आदि) समेत पूर्ण रूप से भरा गया आवेदन पांच जुलाई 2023 तक Sh. Amarendra Singh, Deputy Secretary (IP&MC Section), Ministry of Information & Broadcasting, Room No.760, 7th Floor, Shastri Bhawan, New Delhi-110001 के पते पर भेजा जा सकता है।

इस बारे में जारी नियम-शर्तों की विस्तृत जानकारी और आवेदन पत्र के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं।

बता दें कि आईआईएमसी सोसायटी पंजीकरण अधिनियम, 1860 के तहत पंजीकृत सूचना प्रसारण मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त संस्थान है। वर्तमान में प्रो. संजय द्विवेदी इसके महानिदेशक पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।


टैग्स आईआईएमसी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन भारतीय जनसंचार संस्थान महानिदेशक डायरेक्टर जनरल नियुक्ति अप्वॉइंटमेंट डीजी
सम्बंधित खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

1 hour ago

Times Network दे रहा है नौकरी का मौका, यहां देखें विज्ञापन

यह नियुक्ति नोएडा के लिए होनी है। ऑफिस से काम करना होगा और तुरंत जॉइनिंग करने वाले आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी।

4 days ago

जालंधर में दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका

सोशल मीडिया पर शेयर विज्ञापन के अनुसार, इस पद पर काम करने के इच्छुक आवेदकों के पास दो साल से ज्यादा का अनुभव होना चाहिए। स्थानीय आवेदकों को नियुक्ति में प्राथमिकता दी जाएगी।

4 days ago

प्रसार भारती ने दिया एसोसिएट व सीनियर एसोसिएट के पदों पर भर्ती से जुड़ा ये अहम अपडेट

प्रसार भारती ने एसोसिएट और सीनियर एसोसिएट के पदों पर कॉन्ट्रैक्ट आधार पर भर्ती से जुड़ा एक अहम अपडेट दिया है।

1 week ago

आकाशवाणी दिल्ली के ‘युववाणी’ ऑडिशन के लिए आवेदन शुरू, जल्द करें अप्लाई

आवेदन फॉर्म आकाशवाणी दिल्ली स्थित ब्रॉडकास्टिंग हाउस, पार्लियामेंट स्ट्रीट, कमरा संख्या-37 से किसी भी कार्यदिवस (सोमवार से शुक्रवार) सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच प्राप्त किए जा सकते हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

1 hour ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

1 hour ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

1 hour ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

2 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

13 hours ago