रोजगार पर ग्रहण: दुनिया भर में बढ़ती छंटनी की लहर

दुनिया के मीडिया, सोशल मीडिया, मार्केटिंग और ऐडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री में पिछले कुछ महीनों से एक ऐसा तूफान चल रहा है जो बड़े और छोटे- सभी को अपनी चपेट में ले रहा है।

Vikas Saxena by
Published - Friday, 10 April, 2026
Last Modified:
Friday, 10 April, 2026
Laysoff5421


दुनिया के मीडिया, सोशल मीडिया, मार्केटिंग और ऐडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री में पिछले कुछ महीनों से एक ऐसा तूफान चल रहा है जो बड़े और छोटे- सभी को अपनी चपेट में ले रहा है। यह कहानी सिर्फ अमेरिका या हॉलीवुड की नहीं है- यह कहानी उस भारत की भी है जहां कई बड़ी कंपनियां अपने हजारों कर्मचारियों को घर बैठा रही हैं। 2025 में एंटरटेनमेंट और मीडिया इंडस्ट्री में 17,000 से अधिक नौकरियां खत्म हुईं- यह आँकड़ा 2024 की तुलना में 18% अधिक है। 2026 में यह तूफान और तेज हुआ है। आइए पहले अपने घर यानी भारत का हाल जानते हैं, फिर दुनिया पर नजर डालते हैं।

भारत का हाल-

JioStar- भारत की सबसे बड़ी मीडिया कंपनी में 1,100 नौकरियां गईं

रिलायंस इंडस्ट्रीज की Viacom18 और Walt Disney की Star India के विलय से बनी JioStar (देश की सबसे बड़ी मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी) ने 2025 में 1,100 से अधिक एम्प्लॉयीज की छंटनी की। यह छंटनी मार्च 2025 में शुरू हुई और जून 2025 तक जारी रही। जाने वाले कर्मचारियों में entry-level staff से लेकर Senior Manager, Director और Assistant Vice President स्तर तक के अधिकारी शामिल थे।

छंटनी मुख्यतः Distribution, Finance, Commercial और Legal विभागों में हुई- ये वे भूमिकाएँ थीं जो Viacom18 और Star India दोनों में समानांतर रूप से मौजूद थीं। विलय के बाद इनका दोहराव खत्म करना जरूरी हो गया। दिलचस्प बात यह रही कि Sports Department को बिल्कुल नहीं छुआ गया- क्योंकि JioStar का भविष्य IPL, Champions Trophy और WPL जैसे क्रिकेट टूर्नामेंटों पर टिका है। हालांकि JioStar ने ICC के भारत राइट्स के लिए भारी कीमत चुकाई थी, जो अब खुद एक बड़े वित्तीय संकट का कारण बन गई है।

दिसंबर 2025 तक Zee Entertainment से 15% वर्कफोर्स की कटौती 

Zee Entertainment Enterprises Limited (ZEEL) ने अप्रैल 2024 में ही 15% वर्कफोर्स घटाने की योजना की घोषणा की थी और दिसंबर 2025 तक यह प्रक्रिया जारी रही। FY23 से FY25 के बीच कंपनी ने 951 कर्मचारियों की कटौती की है। 

Zee की मुश्किलें कई मोर्चों पर थीं- Sony के साथ विलय की विफलता, JioStar के साथ ICC TV राइट्स सब-लाइसेंसिंग डील का टूटना, विज्ञापन राजस्व में कमी और Pay-TV से दर्शकों का OTT की तरफ पलायन। 

Sony Pictures Networks India (SPNI)- BCG ऑडिट के बाद 10% की कटौती

Sony Pictures Networks India (जिसे अब Culver Max Entertainment भी कहा जाता है) ने 2026 की शुरुआत में Boston Consulting Group (BCG) की आंतरिक ऑडिट रिपोर्ट के आधार पर अपने लगभग 10% यानी 120 से 150 कर्मचारियों को हटाया। नए CEO गौरव बनर्जी के नेतृत्व में यह SPNI की पहली बड़ी पुनर्संरचना है। Distribution Marketing Head, Sony YAY! के Marketing Head और कई Vice President स्तर के अधिकारी इस छंटनी की चपेट में आए।

भारत में 50 TV चैनलों के लाइसेंस सरेंडर 

भारतीय मीडिया इंडस्ट्री में सिर्फ नौकरियां नहीं जा रहीं- पूरे चैनल बंद हो रहे हैं। पिछले तीन वर्षों में करीब 50 टेलीविजन चैनलों के लाइसेंस सरेंडर किए जा चुके हैं। JioStar ने Colors Odia, MTV Beats, VH1 और Comedy Central के लाइसेंस सरेंडर किए। Zee Entertainment ने Zee Sea बंद किया। NDTV, ABP Network, Eenadu Television और TV Today Network ने भी कुछ चैनल बंद किए।

WPP के अनुमान के अनुसार, 2025 में भारत में TV विज्ञापन राजस्व 1.5% घटकर 477.4 अरब रुपये रह गया। जबकि डिजिटल विज्ञापन बाजार बढ़कर 1.8 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। यह आंकड़ा बताता है कि पैसा कहां जा रहा है और कौन पिछड़ रहा है।

भारतीय मीडिया-ऐडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री में 1,000 से अधिक नौकरियां गईं

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 2025 में भारतीय ऐडवर्टाइजिंग, मीडिया और एंटरटेनमेंट सेक्टर में 1,000 से अधिक नौकरियां खत्म हुईं। सबसे ज्यादा मार मिड-लेवल कर्मचारियों पर पड़ी- जो Routine Reporting, Basic Production Support, Low-Complexity Creative और Account Management जैसे काम करते थे। AI ने इन कामों को अपने हाथ में ले लिया। रिपोर्ट्स की मानें तो अमेरिकी मीडिया कंपनियों की वैश्विक छंटनियां उनके भारतीय परिचालनों तक भी पहुंच रही हैं।'

MullenLowe Lintas Group India अपने 'ecosystemized' मॉडल के तहत पुनर्संरचना कर रहा है। Wieden+Kennedy ने अक्तूबर 2024 में ही भारत में अपना दफ्तर बंद कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय विज्ञापन एजेंसियां चुपचाप हर साल अपनी 10% वर्कफोर्स घटा रही हैं- यह प्रक्रिया इतनी मूक है कि बाहर से दिखती नहीं।

दुनिया का हाल-

Meta (Facebook, Instagram, WhatsApp)- 15,000 नौकरियां जाने का खतरा

सोशल मीडिया की दुनिया में Meta इस वक्त सबसे बड़े तूफान की जद में है। मार्च 2026 में न्यूज एजेंसी 'रॉयटर्स' ने रिपोर्ट दी कि Meta अपने 78,865 कर्मचारियों में से 20% यानी करीब 15,000 लोगों की छंटनी की योजना बना रहा है। जनवरी 2026 में Reality Labs में 1,500, मार्च के अंत में 700 और कटौतियां हो चुकी हैं। सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने माना है कि AI की वजह से जो काम बड़ी टीमें करती थीं, वह अब एक व्यक्ति कर सकता है। कंपनी AI Infrastructure पर 115 से 135 अरब डॉलर खर्च करने की योजना बना रही है और इसी की भरपाई के लिए वेतन बजट कम किया जा रहा है।

Sony Pictures Entertainment (Global)- फिल्म, TV, कॉरपोरेट- तीनों मोर्चे पर कटौती

Sony Pictures Entertainment ने अप्रैल 2026 में वैश्विक स्तर पर अपने फिल्म, TV और कॉरपोरेट विभागों में 'कुछ सौ' नौकरियां खत्म करने की घोषणा की। यह महज लागत बचाने की कवायद नहीं- बल्कि एक 'लक्षित और रणनीतिक' पुनर्संरचना है जिसमें Anime, Franchise Strategy, Next-gen Content और YouTube का बेहतर उपयोग प्राथमिकता में है। अप्रैल 2026 का पहला हफ्ता Hollywood के लिए बेहद क्रूर रहा- Sony, Disney और J.J. Abrams की Bad Robot Productions ने मिलकर 1,000 से अधिक नौकरियां एक ही हफ्ते में खत्म कीं।

Walt Disney Company- 'Project Imagine' के नाम पर 1,000 पदों की बलि

Walt Disney Company आने वाले हफ्तों में करीब 1,000 पदों की कटौती करने वाला है। यह नए CEO Josh D'Amaro (जिन्होंने मार्च 2026 में Bob Iger की जगह ली) के कार्यकाल की पहली बड़ी छंटनी है। कटौती का सबसे बड़ा हिस्सा मार्केटिंग डिविजन से आएगा, जहां 'Project Imagine' नाम की पहल के तहत फिल्म, TV और स्ट्रीमिंग की मार्केटिंग टीमों को एकीकृत किया जा रहा है। इससे पहले Bob Iger 2023-2025 के बीच 8,000 से अधिक नौकरियां खत्म कर चुके थे। Disney का कुल वैश्विक वर्कफोर्स 2,31,000 है- लेकिन यह 1,000 की कटौती एक बड़े बदलाव का संकेत है।

Amazon- 30,000 कॉरपोरेट नौकरियां, Prime Video और Twitch भी प्रभावित

Amazon ने अक्तूबर 2025 में 14,000 कॉरपोरेट कर्मचारियों को हटाया और जनवरी 2026 में 16,000 और पदों की कटौती की- यानी कुल 30,000 से अधिक नौकरियां कुछ ही महीनों में खत्म हो गईं। प्रभावित विभागों में AWS (AI, Analytics, Marketing), Prime Video और Streaming Content Teams, Twitch, Advertising Operations और HR शामिल रहे। SVP Beth Galetti ने अपने आधिकारिक मेमो में लिखा- 'AI इंटरनेट के बाद की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी तकनीक है।' Amazon का 1.5 लाख वर्कफोर्स है जिसमें ज्यादातर warehouse workers हैं जो अभी तक बचे हुए हैं- लेकिन corporate और tech roles में यह बदलाव बेहद तीव्र है।

Paramount (CBS, MTV, BET, Paramount+)- Skydance विलय के बाद 2,000 नौकरियां गईं

FCC ने जुलाई 2025 में Paramount-Skydance विलय को मंजूरी दी और नए CEO David Ellison के नेतृत्व में कंपनी ने 2,000 कर्मचारियों की छंटनी की। CBS Entertainment, Paramount+, MTV, BET जैसे प्रमुख विभागों के अधिकारी भी इस छंटनी में शामिल रहे। Paramount का लक्ष्य 2 अरब डॉलर से अधिक की लागत बचाना है। अब Paramount, Warner Bros. Discovery का पूरा अधिग्रहण करने की कोशिश में भी है- जिससे भविष्य में 6,000 और नौकरियां जाने का खतरा है।

Warner Bros. Discovery- टूटता साम्राज्य, बिकते चैनल

Warner Bros. Discovery ने 2025 की अंतिम तिमाही में अपनी होल्डिंग्स बेचने की प्रक्रिया शुरू की। कंपनी Netflix और Paramount दोनों के बोली लगाने वालों के बीच फंसी है। WBD अपने पारंपरिक TV Networks को 'Global Networks' नामक एक स्वतंत्र कंपनी के तहत अलग करने की तैयारी में है, जिसका नेतृत्व CFO Gunnar Wiedenfels करेंगे। यह विभाजन 2026 के उत्तरार्ध में होने की उम्मीद है। जो भी सौदा हो, उसके बाद बड़े पैमाने पर छंटनी तय मानी जा रही है। WBD में पहले से ही HBO और DC Studios समेत कई विभागों में कटौती हो चुकी है।

NBCUniversal (NBCU)- NBC News में 7% की कटौती, SpinCo को अलग किया

Comcast की सहायक कंपनी NBCUniversal ने 'Versant' नाम से एक नई स्वतंत्र कंपनी बनाई जिसमें E!, Syfy, Oxygen और USA Network जैसे Cable Channels को स्थानांतरित किया गया। इस पुनर्संरचना के बाद NBC News में 7% वर्कफोर्स की छंटनी की गई। Unscripted टीमें सबसे ज्यादा प्रभावित हुईं- NBC, Peacock और Bravo पर काम करने वाले कई Senior Executives को जाना पड़ा। Access Hollywood newsmagazine में भी सितंबर में छंटनी हुई।

CNN, PBS, CBS, NBC- न्यूज जगत में तहलका

CNN ने जनवरी 2025 में 200 कर्मचारी हटाए- डिजिटल की तरफ बदलाव और नई स्ट्रीमिंग सर्विस की तैयारी के नाम पर। PBS ने 500 मिलियन डॉलर की संघीय फंडिंग कटौती के बाद अपनी 15% वर्कफोर्स घटाई। CBS News ने अपने स्ट्रीमिंग शो बंद किए और 100 लोगों को हटाया। NBC News ने करीब 150 कर्मचारियों को विदा किया। Washington Post ने विज्ञापन, मार्केटिंग और IT में 100 लोगों की छंटनी की। Forbes ने 5%, Business Insider ने 21% और HuffPost ने 22% वर्कफोर्स घटाई।

Dentsu- 2 अरब डॉलर के घाटे के बाद CEO भी गए, हजारों नौकरियां भी

दुनिया की सबसे बड़ी मार्केटिंग एजेंसियों में शुमार Dentsu को 2025 में 328 अरब येन (करीब 2 अरब डॉलर) का शुद्ध घाटा हुआ। पहली बार डिविडेंड रोका गया और CEO हिरोशी इगाराशी को भी पद से हटाया गया। Dentsu ने दिसंबर 2025 से छंटनी शुरू की- पूरी पुनर्संरचना पर 52 अरब येन (338 मिलियन डॉलर) खर्च होने का अनुमान है। Dentsu की अंतरराष्ट्रीय इकाई को बेचने की कोशिश भी नाकाम रही

WPP और Ogilvy- 'Elevate28' में छुपी है छंटनी की कहानी

WPP अपने 'Elevate28' ओवरहाल के तहत 400 मिलियन पाउंड की बचत करना चाहता है और 2026-2027 में 200 मिलियन पाउंड की severance cost का अनुमान है। 2025 में नई CEO Cindy Rose आईं- Microsoft की पूर्व अधिकारी। Ogilvy (WPP का हिस्सा) ने जून 2025 में 700 कर्मचारी हटाए और GroupM ने मई 2025 में भी छंटनी की।

Starz और Spotify- मनोरंजन और पॉडकास्ट जगत में भी छंटनी

Starz ने मार्च 2026 में positive earnings के बावजूद अपनी 7% वर्कफोर्स की छंटनी की। Spotify के Podcast Group में मार्च 2025 में 15 कर्मचारी हटाए गए- इनमें The Ringer और Spotify Studios के लोग शामिल थे। Vox Media ने Thrillist, Eater और Pop Sugar में कटौती की। Pinterest ने जनवरी 2026 में 15% से कम वर्कफोर्स घटाई और संसाधनों को AI की तरफ मोड़ा।

Publicis Groupe- संकट में भी बादशाहत कायम

इस पूरे संकट के दौर में Publicis Groupe एक उल्लेखनीय अपवाद है। उसने 2025 में अपनी वर्कफोर्स में 5% की बढ़ोतरी की और वैश्विक नए बिज़नेस पिचों में 56% हिस्सेदारी हासिल की। हालांकि Spark Foundry, Digitas और Publicis Sapient में करीब 200 कर्मचारियों की Return-to-Office नीति के पालन न करने पर छंटनी हुई।  

 छंटनी के पीछे के असली कारण- AI, विलय और बदलता बाजार

इस पूरी इंडस्ट्री में छंटनी के कई कारण एक साथ काम कर रहे हैं। पहला है Artificial Intelligence- कंपनियां AI की मदद से कम लोगों से ज्यादा काम करवाना चाहती हैं; AI Designing, Editing, Analytics और Copywriting जैसे काम खुद करने लगा है। दूसरा कारण है इंडस्ट्री में विलय और समेकन- JioStar, Paramount-Skydance, Omnicom-IPG जैसे बड़े विलयों के बाद दोहराव वाली भूमिकाएं खत्म होना स्वाभाविक हो गया है।

तीसरा कारण है विज्ञापन राजस्व में संरचनात्मक गिरावट- Print और Linear TV का विज्ञापन बाजार सिकुड़ रहा है। चौथा कारण है Streaming Wars- Netflix, Amazon Prime, JioHotstar और Disney+ के बीच युद्ध में भारी खर्च और कम मुनाफा। पांचवां कारण है क्लाइंट्स का बदलता व्यवहार- बड़े ब्रैंड अब Creative काम इन-हाउस करने लगे हैं और लंबी एजेंसी साझेदारी की जगह Project-based काम को तरजीह दे रहे हैं।

एक्सपर्ट्स चेतावनी देते हैं कि AI को छंटनी का एकमात्र कारण बताना सही नहीं है। कई कंपनियां पुरानी और अकुशल संरचनाओं से चल रही थीं- AI ने बस उस अकुशलता को सामने ला दिया।  

  

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क में कई पदों पर नौकरी का मौका, अलग-अलग शहरों में भर्तियां

रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क ने अपने यहां अलग-अलग डिपार्टमेंट्स में कई पदों पर भर्ती के अवसर जारी किए हैं।

Samachar4media Bureau by
Published - Friday, 18 September, 2026
Last Modified:
Friday, 18 September, 2026
Republic412

रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क ने अपने यहां अलग-अलग डिपार्टमेंट्स में कई पदों पर भर्ती के अवसर जारी किए हैं। कंपनी की ओर से जारी पोस्टर के अनुसार, एडिटोरियल व ब्रॉडकास्ट, डिजिटल, सेल्स एवं ऑपरेशंस और एचआर डिपार्टमेंट्स में नौकरी के मौके हैं।

एडिटोरियल और ब्रॉडकास्ट डिपार्टमेंट में वैकेंसी

इस डिपार्टमेंट में न्यूज डेस्क, एंकर, रिपोर्टर, प्रोड्यूसर, डिप्टी/एग्जिक्यूटिव प्रोड्यूसर, गेस्ट कोऑर्डिनेशन, वीडियो जर्नलिस्ट और टेलीविजन ग्राफिक डिजाइनर जैसे पदों पर अवसर हैं। एंकर के लिए अंग्रेजी, बिजनेस और बंगाली भाषा से जुड़े पदों का भी उल्लेख किया गया है। वहीं टेलीविजन ग्राफिक डिजाइनर के लिए VizRT का अनुभव जरूरी बताया गया है।

डिजिटल डिपार्टमेंट में भी मौके

डिजिटल टीम में सोशल मीडिया और डिजिटल वीडियो प्रोडक्शन से जुड़े पदों पर भर्ती की जा रही है। सोशल मीडिया के लिए अंग्रेजी और बिजनेस से जुड़े काम का उल्लेख किया गया है।

सेल्स व ऑपरेशंस डिपार्टमेंट में भर्ती

इस डिपार्टमेंट में टीवी ऐड सेल्स, नेटवर्क सेल्स, ब्रैंडेड कंटेंट सेल्स, डिजिटल ऐड सेल्स और ट्रैफिक एवं ऑपरेशंस से जुड़े पद शामिल हैं। इन पदों के लिए नोएडा, जयपुर, चंडीगढ़, अहमदाबाद, कोलकाता, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद जैसे शहरों में अवसर हैं।

HR डिपार्टमेंट में भी नौकरी

HR डिपार्टमेंट में एचआर मैनेजर के लिए नोएडा और एचआर एग्जिक्यूटिव के लिए चेन्नई में पद बताए गए हैं।

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवारों को रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के करियर पेज के जरिए आवेदन करने को कहा गया है। उम्मीदवारों को संबंधित पद के लिए अपना बायोडाटा (सीवी) संबंधित मानव संसाधन संपर्क HR डिपार्टमेंट को भेजना होगा।

पोस्टर में दी गई जानकारी के अनुसार, इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने से पहले संबंधित पद की योग्यता, अनुभव और अन्य जरूरी शर्तों की पूरी जानकारी मूल भर्ती पोस्ट में जरूर देख लें।

अधिक जानकारी के लिए व आवेदन करने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-

https://www.republicworld.com/careers

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

प्रसार भारती में नौकरी का मौका, मार्केटिंग एग्जिक्यूटिव के 20 पदों पर भर्ती

प्रसार भारती ने अपने सेल्स डिविजन में मार्केटिंग एग्जिक्यूटिव के 20 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर नियुक्ति पूरे समय के कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर होगी।

Samachar4media Bureau by
Published - Thursday, 17 September, 2026
Last Modified:
Thursday, 17 September, 2026
PrasarBharati9854

प्रसार भारती ने अपने सेल्स डिविजन में मार्केटिंग एग्जिक्यूटिव के 20 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर नियुक्ति पूरे समय के कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार प्रसार भारती की वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

दो साल के लिए होगी नियुक्ति

प्रसार भारती की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक, यह भर्ती देश के अलग-अलग शहरों में की जाएगी। नियुक्ति की शुरुआती अवधि दो साल होगी। संगठन की जरूरत और उम्मीदवार के प्रदर्शन के आधार पर कॉन्ट्रैक्ट आगे बढ़ाया जा सकता है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की उम्र नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख को 35 साल से कम होनी चाहिए।

कितनी मिलेगी सैलरी?

मार्केटिंग एग्जिक्यूटिव के पद पर चयनित उम्मीदवारों को हर महीने ₹35,000 से ₹42,000 तक का समेकित पारिश्रमिक दिया जाएगा। मेट्रो शहरों में यह राशि ₹35,000 से ₹50,000 प्रति माह तक होगी।

क्या है शैक्षणिक योग्यता?

इन पदों के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त मैनेजमेंट संस्थान या विश्वविद्यालय से निम्न में से कोई योग्यता होनी चाहिए:

  • MBA
  • MBA (Marketing)
  • PG Diploma in Management/Marketing

इसके अलावा, उम्मीदवार के पास डायरेक्ट सेल्स में कम से कम एक साल का अनुभव होना जरूरी है। मीडिया सेल्स में अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

किन शहरों में होगी भर्ती?

प्रसार भारती ने मार्केटिंग एग्जिक्यूटिव के पदों के लिए देश के अलग-अलग आकाशवाणी केंद्रों और दूरदर्शन केंद्रों को शामिल किया है।

केंद्र

पदों की संख्या

आकाशवाणी विजयवाड़ा

1

आकाशवाणी रायपुर

1

आकाशवाणी राजकोट

1

आकाशवाणी रांची

1

आकाशवाणी कोच्चि

1

आकाशवाणी लेह

1

आकाशवाणी नागपुर

1

आकाशवाणी जालंधर

1

आकाशवाणी लखनऊ

1

आकाशवाणी वाराणसी

1

दूरदर्शन देहरादून

1

दूरदर्शन कोलकाता

1

सेल्स डिविजन बेंगलुरु + दूरदर्शन केंद्र बेंगलुरु

3

सेल्स डिविजन मुंबई + दूरदर्शन केंद्र मुंबई

3

आकाशवाणी पणजी

1

आकाशवाणी तिरुचिरापल्ली

1

कुल

20

क्या होगी मार्केटिंग एग्जिक्यूटिव की जिम्मेदारी?

चयनित उम्मीदवारों की मुख्य जिम्मेदारी अपने क्षेत्र में दूरदर्शन (DD) और आकाशवाणी (AIR) के लिए डायरेक्ट सेल्स से कमाई बढ़ाना होगी। इसके लिए उन्हें नए क्लाइंट्स से संपर्क करने, बिक्री के अवसर तलाशने और मौजूदा ग्राहकों के साथ रिश्ते मजबूत करने का काम करना होगा।

उनकी प्रमुख जिम्मेदारियों में शामिल हैं:

  • नए सेल्स अवसरों की तलाश करना और संभावित क्लाइंट्स से मीटिंग करना।
  • कंपनियों और अन्य संस्थानों के साथ संपर्क बढ़ाना।
  • प्रेजेंटेशन और प्रपोजल जैसे सेल्स मटीरियल तैयार करना।
  • सेल्स और वित्तीय आंकड़ों से जुड़ी रिपोर्ट व समीक्षा तैयार करना।
  • प्रदर्शनियों और कॉन्फ्रेंस में संगठन की ओर से हिस्सा लेना।
  • नए ग्राहकों को जोड़ना और मौजूदा ग्राहकों से कारोबार बढ़ाने की कोशिश करना।
  • मार्केटिंग इवेंट्स के जरिए भी विज्ञापन और सेल्स के अवसर तलाशना।
  • सेल्स से जुड़ी नियमित रिपोर्ट और अनुमान तैयार करना।
  • वित्तीय विभाग को समय पर भुगतान वसूली में सहयोग देना।

किन स्किल्स की जरूरत होगी?

उम्मीदवारों में अच्छी कम्युनिकेशन स्किल्स और अंग्रेजी भाषा में बेहतर पकड़ होनी चाहिए। स्थानीय भाषा का ज्ञान और उसमें बातचीत करने की क्षमता अतिरिक्त लाभ होगी।

इसके अलावा, उम्मीदवार में टीम के साथ काम करने, खुद पहल करने और सेल्स टारगेट हासिल करने की क्षमता होनी चाहिए। इंडस्ट्री के वरिष्ठ लोगों के साथ पेशेवर तरीके से बातचीत करने का कौशल भी जरूरी है।

कैसे करें आवेदन?

योग्य उम्मीदवार प्रसार भारती के ऑनलाइन आवेदन पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन पोर्टल: https://avedan.prasarbharati.org

नोटिस के मुताबिक, आवेदन की अंतिम तारीख संबंधित अखबार में विज्ञापन प्रकाशित होने की तारीख (08/09/2026) से 15 दिनों के भीतर होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन से पहले भर्ती की सभी शर्तों को ध्यान से पढ़ लें और जरूरी दस्तावेजों की पूरी व स्पष्ट कॉपी अपलोड करें।

किसी तकनीकी परेशानी की स्थिति में उम्मीदवार avedanhelpdesk@gmail.com पर समस्या का स्क्रीनशॉट भेजकर सहायता ले सकते हैं।

कॉन्ट्रैक्ट से जुड़ी जरूरी शर्तें

यह नियुक्ति पूरी तरह कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर होगी। चयनित उम्मीदवार को नियमित सरकारी कर्मचारी के तौर पर नियुक्ति या स्थायी किए जाने का कोई दावा नहीं होगा। कॉन्ट्रैक्ट के दौरान वे कोई दूसरा काम या असाइनमेंट नहीं कर सकेंगे।

प्रसार भारती जरूरत के अनुसार उम्मीदवार को अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी दे सकता है। दोनों में से कोई भी पक्ष एक महीने का नोटिस देकर या उसके बदले एक महीने का वेतन देकर कॉन्ट्रैक्ट समाप्त कर सकता है।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

प्रसार भारती में सीनियर कॉरेस्पोंडेंट पद के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 24 सितंबर तक मौका

प्रसार भारती ने चेन्नई में सीनियर कॉरेस्पोंडेंट (Senior Correspondent) के पद पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

Samachar4media Bureau by
Published - Tuesday, 15 September, 2026
Last Modified:
Tuesday, 15 September, 2026
PrasarBharati85421

प्रसार भारती ने चेन्नई में सीनियर कॉरेस्पोंडेंट (Senior Correspondent) के पद पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। प्रसार भारती की ओर से 10 सितंबर 2026 को जारी किए गए करेक्शन नोटिस (Corrigendum) में बताया गया है कि आवेदन की समय-सीमा को दो हफ्ते बढ़ाया गया है। यानी अब योग्य उम्मीदवारों को आवेदन के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा।

मूल भर्ती नोटिस के मुताबिक, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट का 1 पद चेन्नई के लिए है। इस पद पर चयन एक साल के लिए संविदा (Contract) के आधार पर किया जाएगा।

कितनी मिलेगी सैलरी?

इस पद के लिए ₹80,000 से ₹1.25 लाख प्रति माह तक मानदेय तय किया गया है। हालांकि, अंतिम रकम उम्मीदवार की योग्यता और उपयुक्तता के आधार पर बातचीत से तय की जा सकती है।

कौन कर सकता है आवेदन?

उम्मीदवार के पास पत्रकारिता, मास कम्युनिकेशन या संबंधित क्षेत्र में डिग्री/पीजी डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अलावा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं का ज्ञान और संबंधित क्षेत्रीय भाषा में दक्षता जरूरी है।

उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में कम से कम 7 साल का अनुभव होना चाहिए। उम्र 45 साल से कम होनी चाहिए।

क्या होगा काम?

सीनियर कॉरेस्पोंडेंट को खबरों की रिपोर्टिंग और फाइलिंग के साथ न्यूजरूम से जुड़े काम करने होंगे। उन्हें हिंदी और अंग्रेजी में सामान्य और लाइव इनपुट देने होंगे। इसके साथ ही संबंधित राज्यों के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक घटनाक्रमों पर नजर रखनी होगी, ताकि चैनल को ताजा मुद्दों की जानकारी मिलती रहे।

नौकरी से जुड़ी जरूरी बातें

यह नियुक्ति पूरी तरह संविदा आधार पर होगी। चयनित व्यक्ति को इस नियुक्ति के आधार पर प्रसार भारती में स्थायी नौकरी या नियमित किए जाने का कोई दावा नहीं होगा। नौकरी के दौरान उम्मीदवार कोई दूसरा काम या असाइनमेंट नहीं कर सकेगा।

प्रसार भारती जरूरत के अनुसार पदों की संख्या बढ़ा या घटा भी सकता है। चयन के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का टेस्ट या इंटरव्यू भी लिया जा सकता है।

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा और जरूरी दस्तावेजों की स्वयं सत्यापित प्रतियां जमा करनी होंगी। आवेदन किसी दूसरे माध्यम से स्वीकार नहीं किए जाएंगे। मूल भर्ती नोटिस में आवेदन के लिए प्रसार भारती के आवेदन पोर्टल का उल्लेख किया गया है।

खास बात: 10 सितंबर 2026 के करेक्शन नोटिस में साफ किया गया है कि चेन्नई के सीनियर कॉरेस्पोंडेंट पद के लिए आवेदन की अंतिम तारीख दो हफ्ते बढ़ाई गई है। 

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

प्रसार भारती में मार्केटिंग एग्जिक्यूटिव के 20 पदों पर भर्ती, ₹50 हजार तक वेतन

प्रसार भारती ने देशभर में मार्केटिंग एग्जिक्यूटिव के 20 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह नियुक्ति सेल्स डिविजन में पूर्णकालिक संविदा (Full Time Contract) के आधार पर की जाएगी।

Samachar4media Bureau by
Published - Thursday, 10 September, 2026
Last Modified:
Thursday, 10 September, 2026
PrasarBharati56899

प्रसार भारती ने देशभर में मार्केटिंग एग्जिक्यूटिव के 20 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह नियुक्ति सेल्स डिविजन में पूर्णकालिक संविदा (Full Time Contract) के आधार पर की जाएगी। इच्छुक और अनुभवी उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

प्रसार भारती सचिवालय की ओर से यह नोटिस 7 सितंबर 2026 को जारी किया गया है। इन पदों पर नियुक्ति विभिन्न स्थानों पर की जाएगी और इसकी अवधि दो साल होगी।

20 पदों पर होगी नियुक्ति

नोटिस के मुताबिक, मार्केटिंग एग्जिक्यूटिव के कुल 20 पद हैं। उम्मीदवारों की तैनाती देश के अलग-अलग स्थानों पर की जाएगी। काम करने की जगहों की जानकारी नोटिस के साथ दिए गए Annexure में दी गई है।आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र नोटिफिकेशन की तारीख के अनुसार 35 साल से कम होनी चाहिए।

₹35 हजार से ₹50 हजार तक मासिक पारिश्रमिक

इन पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को ₹35,000 से ₹42,000 प्रति माह का समेकित पारिश्रमिक मिलेगा। वहीं, महानगरों (Metro Cities) में यह राशि ₹35,000 से ₹50,000 प्रति माह तक होगी।

क्या है शैक्षणिक योग्यता?

इन पदों के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त प्रबंधन संस्थान या विश्वविद्यालय से निम्न में से कोई योग्यता होनी चाहिए—

  • MBA
  • MBA (Marketing)
  • PG Diploma in Management/Marketing

इसके अलावा उम्मीदवार के पास डायरेक्ट सेल्स में कम से कम एक साल का अनुभव होना जरूरी है। मीडिया सेल्स में अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

क्या होगी जिम्मेदारी?

चयनित मार्केटिंग एग्जिक्यूटिव की मुख्य जिम्मेदारी संबंधित भौगोलिक क्षेत्र में दूरदर्शन (DD) और आकाशवाणी (AIR) के लिए डायरेक्ट सेल्स से राजस्व जुटाना होगी। उन्हें लगातार संभावित ग्राहकों से संपर्क और सेल्स से जुड़े काम करने होंगे। इसमें अपनी पिच तैयार करना और प्रेजेंटेशन व प्रस्ताव (Proposal) जैसे सेल्स से जुड़े दस्तावेज तैयार करना भी शामिल होगा।

उम्मीदवारों की प्रमुख जिम्मेदारियों में नई बिक्री के अवसर तलाशना भी शामिल होगा। इसके लिए उन्हें खुले बाजार में जाकर संभावित ग्राहकों से संपर्क करना, कॉरपोरेट संस्थानों के साथ जुड़ना और नेटवर्किंग करनी होगी। इसके अलावा उन्हें संभावित ग्राहकों के साथ बैठकें तय करनी होंगी और बिक्री व वित्तीय आंकड़ों से जुड़ी नियमित समीक्षा और रिपोर्ट तैयार करनी होगी।

मार्केटिंग एग्जिक्यूटिव को बिक्री से जुड़ी पहल के तहत संगठन की ओर से प्रदर्शनियों और कॉन्फ्रेंस में भी हिस्सा लेना होगा।

उन्हें टीम के साथ मिलकर तय किए गए राजस्व लक्ष्य (Revenue Target) को हासिल करने के लिए काम करना होगा। इसके साथ ही उन्हें अपने कार्यालय के निर्धारित बिक्री लक्ष्य में तय हिस्से की स्वतंत्र जिम्मेदारी भी दी जाएगी।

दो साल के लिए होगी संविदा नियुक्ति

प्रसार भारती के मुताबिक, यह नियुक्ति दो साल की अवधि के लिए पूर्णकालिक संविदा के आधार पर होगी। पदों की संख्या 20 है और तैनाती विभिन्न स्थानों पर की जाएगी। 

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

दूरदर्शन के बेंगलुरु केंद्र में कई पदों पर वैकेंसी, आयु-सीमा 21 से 50 साल तक

दूरदर्शन के बेंगलुरु केंद्र की रीजनल न्यूज यूनिट ने अलग-अलग कैटेगरीज में कैजुअल असाइनमेंट के इम्प्लामेंट के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

Samachar4media Bureau by
Published - Saturday, 05 September, 2026
Last Modified:
Saturday, 05 September, 2026
Jobs5421

दूरदर्शन के बेंगलुरु केंद्र की रीजनल न्यूज यूनिट ने अलग-अलग कैटेगरीज में कैजुअल असाइनमेंट के इम्प्लामेंट के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके लिए कर्नाटक में रहने वाले भारतीय मूल के इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इन कैटेगरीज में वेबसाइट वेबसाइट असिसटेंट, ब्रॉडकास्ट असिसटेंट, CG ऑपरेटर और एंकर शामिल हैं।

दूरदर्शन की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, यह रेगुलर जॉब या परामनेंट पोस्ट नहीं है। इम्प्लामेंट के बाद चुने गए उम्मीदवारों को जरूरत के आधार पर कैजुअल असाइनमेंट दिया जाएगा। इस पैनल में शामिल व्यक्ति किसी परामनेंट जॉब पर अपना दावा नहीं कर सकते।

वेबसाइट असिसटेंट

वेबसाइट असिस्टेंट के पद के लिए उम्मीदवार की उम्र 21 से 50 साल के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री के साथ-साथ पत्रकारिता या जनसंचार में डिग्री या डिप्लोमा होना जरूरी है।

उम्मीदवार को मीडिया से जुड़े कामकाज का अनुभव होना या इस क्षेत्र में उसकी योग्यता और रुचि होना वांछनीय है। इस कैटेगरी के लिए उम्मीदवार को प्रति शिफ्ट ₹1,500 प्रतिदिन का भुगतान किया जाएगा।

ब्रॉडकास्ट असिसटेंट

ब्रॉडकास्ट असिस्टेंट के लिए भी आयु सीमा 21 से 50 साल रखी गई है। उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री के साथ टीवी और रेडियो प्रोडक्शन में डिग्री या डिप्लोमा होना जरूरी है।

उम्मीदवार को ऑडियो-विजुअल माध्यम में काम करने का अनुभव या इस क्षेत्र में उसकी योग्यता और रुचि होना वांछनीय है। इसके अलावा, कन्नड़ भाषा में मैट्रिक की पढ़ाई को भी वांछनीय योग्यता माना गया है।

इस कैटेगरी के लिए चयनित कैजुअल असाइनी को प्रति शिफ्ट ₹1,500 प्रतिदिन का भुगतान किया जाएगा।

CG ऑपरेटर

CG ऑपरेटर के लिए उम्मीदवार की उम्र 21 से 50 साल के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 यानी बारहवीं पास होने के साथ कंप्यूटर एप्लीकेशन में प्रमाणपत्र होना जरूरी है। संबंधित क्षेत्र में एक साल का अनुभव होना जरूरी है। इस पद के लिए चयनित उम्मीदवार को प्रति शिफ्ट ₹1,125 प्रतिदिन का भुगतान किया जाएगा।

एंकर

एंकर के लिए आयु सीमा 21 से 40 साल रखी गई है। उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री और कन्नड़ भाषा पर अच्छी पकड़ होना जरूरी है।

उम्मीदवार का चेहरा कैमरे के सामने अच्छा दिखने वाला यानी कैमरा-फ्रेंडली होना चाहिए। उसकी आवाज भी प्रसारण के लिए अच्छी गुणवत्ता वाली होनी चाहिए। इसके साथ सही उच्चारण, लहजे और आवाज में उतार-चढ़ाव यानी मॉड्यूलेशन की समझ होना जरूरी है।

उम्मीदवार को क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मौजूदा मामलों की अच्छी जानकारी होनी चाहिए। इसके अलावा, क्षेत्र, भारत और विदेशों की महत्वपूर्ण हस्तियों के नाम और उनके बारे में भी जानकारी होना जरूरी है। एंकर के लिए पत्रकारिता की पृष्ठभूमि और शिक्षा या संबंधित क्षेत्र में पेशेवर अनुभव को प्राथमिकता दी जाएगी। टेलीविजन या रेडियो मीडिया में अनुभव भी उपयोगी माना जाएगा।

इसके अलावा, अंग्रेजी और हिंदी भाषा का ज्ञान, महत्वपूर्ण हस्तियों का इंटरव्यू लेने की क्षमता, समाचार लिखने और रिपोर्ट करने की योग्यता तथा खेल आयोजनों की रिपोर्टिंग की समझ को वांछनीय योग्यता में शामिल किया गया है।

एंकर कैटेगरी के लिए चयनित उम्मीदवार को प्रति शिफ्ट ₹3,000 प्रतिदिन का भुगतान किया जाएगा।

महीने में अधिकतम 7 असाइनमेंट

नोटिफिकेशन में साफ किया गया है कि यह कैजुअल कैटेगरी में किया जाने वाला इम्पैनलमेंट किसी नियमित पद के बराबर नहीं है। इम्पैनल किए गए उम्मीदवार स्थायी नौकरी के लिए किसी तरह का दावा नहीं कर सकते।

चयनित उम्मीदवारों को एक महीने में अधिकतम 7 असाइनमेंट दिए जा सकते हैं। आवेदन के साथ जरूरी दस्तावेज नहीं लगाए गए तो आवेदन सीधे खारिज कर दिया जाएगा और इस मामले में आगे कोई पत्राचार नहीं किया जाएगा।

किसी भी तरह की सिफारिश या अनुचित प्रभाव डालने की कोशिश करने पर भी आवेदन रद्द किया जा सकता है। खास बात यह है कि इस इम्पैनलमेंट के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। टेस्ट या इंटरव्यू के लिए उम्मीदवारों को यात्रा भत्ता या दैनिक भत्ता (TA/DA) भी नहीं दिया जाएगा।

नोटिफिकेशन के मुताबिक, बेंगलुरु के स्थानीय निवासियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

ऐसे करना होगा आवेदन

योग्य उम्मीदवारों को अनुलग्नक-A (Annexure-A) में दिए गए निर्धारित आवेदन प्रारूप में आवेदन करना होगा। आवेदन के साथ शैक्षणिक योग्यता के प्रमाणपत्र, आयु प्रमाण, निवास प्रमाण, अनुभव प्रमाणपत्र आदि जरूरी दस्तावेजों की प्रतियां भी भेजनी होंगी।

आवेदन RNU Head, Doordarshan Kendra, Bengaluru, Karnataka-560006 के नाम से भेजना होगा। आवेदन केवल ईमेल के जरिए स्वीकार किए जाएंगे।

उम्मीदवार अपना आवेदन chandananewsvacancy@gmail.com पर भेज सकते हैं। नोटिफिकेशन के मुताबिक, आवेदन प्रसार भारती की वेबसाइट पर नोटिफिकेशन प्रकाशित होने की तारीख (25/08/2026) से 15 दिनों के भीतर भेजना होगा।

उम्मीदवार निर्धारित आवेदन प्रारूप के साथ अपना विस्तृत बायोडाटा (CV) भी भेज सकते हैं, अगर वे अपनी अतिरिक्त जानकारी देना चाहते हैं। हालांकि, नोटिफिकेशन में साफ कहा गया है कि निर्धारित प्रारूप यानी Annexure-A जमा करना अनिवार्य है।

आवेदन फॉर्म में देनी होगी ये जानकारी

आवेदन फॉर्म में उम्मीदवार को जिस पद के लिए आवेदन करना है, उसका नाम, अपना नाम, जन्मतिथि, पिता/माता/पति का नाम, स्थायी और वर्तमान पता, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी जैसी जानकारी देनी होगी।

इसके अलावा उम्मीदवार को अपनी शैक्षणिक योग्यता, अन्य पेशेवर योग्यताएं, बोलने तथा पढ़ने-लिखने वाली भाषाओं और कार्य अनुभव की जानकारी भी देनी होगी।

उम्मीदवार को यह भी बताना होगा कि वह फिलहाल नौकरी कर रहा है या स्वरोजगार से जुड़ा है। अगर उम्मीदवार के पास मीडिया में काम करने का अनुभव है, तो उसे संबंधित मीडिया संस्थान, किए गए काम या असाइनमेंट और अनुभव की अवधि की जानकारी देनी होगी।

आवेदन फॉर्म में उम्मीदवार से यह भी पूछा गया है कि क्या वह पहले से ऑल इंडिया रेडियो (AIR) या दूरदर्शन में काम कर रहा है। अगर ऐसा है, तो उसे संबंधित विभाग की जानकारी देनी होगी। इसमें AIR Programme, NSD, AIR, DD Programme या DD RNU जैसी जानकारी शामिल है।

आवेदन के अंत में उम्मीदवार को एक घोषणा भी देनी होगी कि उसके द्वारा दी गई सभी जानकारियां सही हैं। साथ ही, उसे यह स्वीकार करना होगा कि यह कैजुअल असाइनमेंट किसी भी तरह की नियमित नौकरी या रोजगार नहीं माना जाएगा और वह इससे जुड़े सभी नियम एवं शर्तों को स्वीकार करता है।

अधिक जानकारी के लिए वैकेंसी पर क्लिक करें। 

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

आकाशवाणी दिल्ली में निकली वैकेंसी, प्रोडक्शन असिस्टेंट के लिए आवेदन आमंत्रित

आकाशवाणी दिल्ली के समाचार सेवा प्रभाग (NSD) के प्रोडक्शन यूनिट ने कैजुअल असाइनी के रूप में पैनल तैयार करने के लिए आवेदन मांगे हैं।

Vikas Saxena by
Published - Thursday, 03 September, 2026
Last Modified:
Thursday, 03 September, 2026
Akashvani454

आकाशवाणी दिल्ली के समाचार सेवा प्रभाग (NSD) के प्रोडक्शन यूनिट ने कैजुअल असाइनी के रूप में पैनल तैयार करने के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके तहत प्रोडक्शन असिस्टेंट के पद के लिए दिल्ली/NCR में रहने वाले भारतीय मूल के योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

इस नियुक्ति के लिए उम्मीदवारों की उम्र 21 से 50 साल के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है।

मीडिया का अनुभव वालों को फायदा

आकाशवाणी ने इस पद के लिए कुछ योग्यताओं को वरीयता भी दी है। अगर उम्मीदवार को मीडिया से जुड़े काम का अनुभव है या इस क्षेत्र में उसकी अच्छी समझ और रुचि है, तो उसे फायदा मिल सकता है। इसके अलावा, कैमरा चलाने, वीडियो रिकॉर्डिंग और वीडियो एडिटिंग का अनुभव या जानकारी भी वांछनीय योग्यता में शामिल है। 

रोजाना 1500 रुपये मिलेगा

कैजुअल असाइनी के तौर पर चुने गए प्रोडक्शन असिसटेंट को 1500 रुपये प्रति दिन, प्रति शिफ्ट के हिसाब से शुल्क दिया जाएगा। हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि यह नियमित सरकारी नौकरी नहीं है। पैनल में शामिल होने वाले व्यक्ति को स्थायी नौकरी का दावा करने का अधिकार नहीं होगा।

चुने गए उम्मीदवारों को एक महीने में अधिकतम 6 असाइनमेंट ही मिल सकते हैं।

आवेदन के लिए कोई फीस नहीं

इस प्रक्रिया में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। हालांकि, टेस्ट या इंटरव्यू के लिए आने वाले उम्मीदवारों को TA/DA यानी यात्रा या दैनिक भत्ता नहीं दिया जाएगा।

कैसे करें आवेदन?

योग्य उम्मीदवारों को अपनी शैक्षणिक योग्यता के प्रमाणपत्र, उम्र का प्रमाण, निवास प्रमाण, अनुभव प्रमाणपत्र आदि जरूरी दस्तावेजों की प्रतियां आवेदन के साथ भेजनी होंगी। आवेदन ई-मेल के जरिए ही स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवारों को अपना आवेदन Production Unit Incharge, NSD, Akashvani Delhi - 110001 के नाम से nsdnewsreel@gmail.com पर भेजना होगा।

नोटिफिकेशन के अनुसार, आवेदन प्रसार भारती की वेबसाइट पर इस सूचना के प्रकाशित होने की तारीख (01/09/2026) से 15 दिनों के भीतर भेजना होगा।

आवेदन भेजने से पहले उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि सभी जरूरी दस्तावेज आवेदन के साथ लगाए गए हों। अधूरे आवेदन सीधे खारिज किए जा सकते हैं और ऐसे आवेदनों पर आगे कोई पत्राचार नहीं किया जाएगा। 

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

MIB में लीगल कंसल्टेंट की भर्ती, 26 सितंबर तक करें आवेदन; जानिए मासिक मानदेय

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने अपने मुख्य सचिवालय में एक लीगल कंसल्टेंट (Legal Consultant) की नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

Samachar4media Bureau by
Published - Friday, 28 August, 2026
Last Modified:
Friday, 28 August, 2026
MIB5421

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने अपने मुख्य सचिवालय में एक लीगल कंसल्टेंट (Legal Consultant) की नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। मंत्रालय ने 27 अगस्त 2026 को इस संबंध में नोटिस जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 26 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

मंत्रालय की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक, यह नियुक्ति अनुबंध के आधार पर की जाएगी। पद से जुड़ी योग्यता, अनुभव, जिम्मेदारियां, मानदेय और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी नोटिस के साथ जारी की गई है।

क्या है शैक्षणिक योग्यता?

लीगल कंसल्टेंट के पद के लिए उम्मीदवार के पास भारत या विदेश में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से एलएलबी (LL.B.) या इसके समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवार Advocates Act, 1961 के तहत किसी राज्य बार काउंसिल या बार काउंसिल ऑफ इंडिया में अधिवक्ता के रूप में पंजीकरण के लिए योग्य होना चाहिए।

कितना अनुभव जरूरी?

सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों के लिए उम्मीदवार ने केंद्र सरकार के किसी विभाग या मंत्रालय में Assistant Legal Adviser, Deputy Legal Adviser या समकक्ष कानूनी सलाहकार पद पर काम किया होना चाहिए। आवेदन की अंतिम तारीख तक उम्मीदवार की उम्र 62 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

अन्य उम्मीदवारों के लिए केंद्र सरकार के विभागों या मंत्रालयों में कम से कम पांच साल का अनुभव जरूरी है। उम्मीदवार को कोर्ट मामलों को संभालने और कानूनी सलाह से जुड़े काम का अनुभव होना चाहिए। ऐसे उम्मीदवार की उम्र आवेदन की अंतिम तारीख तक 50 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

मंत्रालय ने कहा है कि उम्मीदवार के पास बेहतर मौखिक और लिखित संवाद के साथ-साथ प्रस्तुतीकरण का अच्छा कौशल होना चाहिए। उम्मीदवार में पहल करने की क्षमता, आत्मविश्वास, ईमानदारी, रचनात्मक सोच और विश्लेषणात्मक क्षमता होनी चाहिए। साथ ही टीम के साथ काम करने की क्षमता भी जरूरी है।

हर महीने ₹70 हजार मानदेय

सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों को मानदेय व्यय विभाग के 9 दिसंबर 2020 के दिशानिर्देशों के अनुसार दिया जाएगा। वहीं, अन्य उम्मीदवारों के लिए ₹70,000 प्रति माह का निश्चित मानदेय तय किया गया है।

लीगल कंसल्टेंट की शुरुआती नियुक्ति एक साल के लिए होगी। काम और मंत्रालय की जरूरत के आधार पर इसे बढ़ाया या घटाया जा सकता है। हालांकि, नियुक्ति की अधिकतम अवधि तीन साल तक होगी।

नहीं मिलेंगे ये भत्ते

नियुक्त व्यक्ति को महंगाई भत्ता, आवासीय टेलीफोन, परिवहन सुविधा या परिवहन भत्ता, मकान किराया भत्ता, CGHS, मेडिकल खर्च की प्रतिपूर्ति जैसे किसी अन्य भत्ते या सुविधा का लाभ नहीं मिलेगा।

लीगल कंसल्टेंट को एक कैलेंडर वर्ष में 18 दिन की छुट्टी मिलेगी। छुट्टी का हिसाब जॉइन करने की तारीख से अनुपात के आधार पर किया जाएगा। इस्तेमाल नहीं की गई छुट्टियां अगले साल नहीं जोड़ी जाएंगी और न ही उनके बदले पैसे दिए जाएंगे।

नौकरी छोड़ने या खत्म करने का नियम

अनुबंध को दोनों में से कोई भी पक्ष खत्म कर सकता है। इसके लिए एक महीने का नोटिस या उसके बदले एक महीने का वेतन देना होगा।

सरकारी काम के सिलसिले में देश के भीतर यात्रा करने पर टीए/डीए भी मिलेगा। सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों के लिए यह उनकी सेवानिवृत्ति के समय की पात्रता के अनुसार होगा। अन्य उम्मीदवारों को सामान्य नियमों के तहत DS/Director स्तर के अधिकारी के लिए लागू नियमों के अनुसार टीए/डीए मिलेगा।

इस पद का मुख्यालय नई दिल्ली होगा। इसके अलावा कोई अन्य लाभ नहीं दिया जाएगा। लीगल कंसल्टेंट को Indian Official Secrets Act, 1923 के प्रावधानों का पालन करना होगा। यह जिम्मेदारी नियुक्ति के दौरान ही नहीं, बल्कि नियुक्ति खत्म होने के बाद भी लागू रहेगी।

क्या होगी लीगल कंसल्टेंट की जिम्मेदारी?

लीगल कंसल्टेंट को मंत्रालय के सामने आने वाले कानूनी मामलों पर कानूनी राय देनी होगी। मंत्रालय के खिलाफ दायर सभी OA, रिट याचिकाओं, SLP और PIL पर पैरावाइज टिप्पणियां तैयार करनी होंगी और सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद उन्हें संबंधित स्टैंडिंग काउंसिल को भेजना होगा, ताकि काउंटर एफिडेविट तैयार किया जा सके।

काउंसिल की ओर से मिले काउंटर एफिडेविट की भी पैरावाइज टिप्पणियों के आधार पर जांच करनी होगी। इसके अलावा मंत्रालय की ओर से समय-समय पर सौंपे जाने वाले अन्य कानूनी काम भी करने होंगे। 

लीगल कंसल्टेंट को मंत्रालय में लंबित कोर्ट मामलों का रजिस्टर भी बनाए रखना होगा और इन मामलों की निगरानी करनी होगी। कोर्ट में सुनवाई के दौरान भी उपस्थित रहना होगा।

मंत्रालय के अनुसार, उम्मीदवार शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए। वह किसी लंबित जांच में आरोपी अधिकारी नहीं होना चाहिए और उसकी ईमानदारी बेदाग होनी चाहिए।

कैसे होगा चयन?

यह नियुक्ति पूरी तरह अनुबंध के आधार पर होगी। प्राप्त आवेदनों में उम्मीदवारों की योग्यता और अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी। इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों में से लीगल कंसल्टेंट का चयन किया जाएगा।

इस प्रक्रिया के लिए मंत्रालय की ओर से एक स्क्रीनिंग-कम-सेलेक्शन कमेटी बनाई जाएगी। कमेटी का फैसला अंतिम और बाध्यकारी होगा।

26 सितंबर तक करना होगा आवेदन

इच्छुक उम्मीदवारों को मंत्रालय की ओर से दिए गए Google Form के जरिए आवेदन करना होगा। आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 26 सितंबर 2026 है। आवेदकों को जरूरी दस्तावेजों के साथ No Conflict of Interest का शपथपत्र (Affidavit) भी जमा करना होगा।

मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि उसे बिना कोई कारण बताए किसी भी आवेदन को खारिज करने का अधिकार होगा।

आवेदन लिंक: Google Form पर आवेदन करें

 

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

हिन्दी ख़बर ने शुरू की घर वापसी की पहल, पूर्व सहयोगियों को फिर संस्थान से जुड़ने का न्योता

हिंदी न्यूज चैनल ‘हिन्दी ख़बर’ ने अपने पुराने सहयोगियों को दोबारा संस्थान से जोड़ने के लिए ‘घर वापसी’ नाम से एक पहल शुरू करने की घोषणा की है।

Samachar4media Bureau by
Published - Tuesday, 25 August, 2026
Last Modified:
Tuesday, 25 August, 2026
HindiKhabar956

हिंदी न्यूज चैनल ‘हिन्दी ख़बर’ ने अपने पुराने सहयोगियों को दोबारा संस्थान से जोड़ने के लिए ‘घर वापसी’ नाम से एक पहल शुरू करने की घोषणा की है। संस्थान की ओर से जारी संदेश में कहा गया है कि उसकी विकास यात्रा में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सभी पूर्व सहयोगियों को फिर से संस्थान से जुड़ने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।

‘हिन्दी ख़बर’ के मुताबिक, जो पूर्व साथी इस पहल के तहत दोबारा संस्थान से जुड़ना चाहते हैं, वे HR मैनेजर से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा वे संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर व एडिटर-इन-चीफ अतुल अग्रवाल से सीधे भी बात कर सकते हैं।

संस्थान ने अपने संदेश में कहा है कि ‘घर वापसी’ के इच्छुक पूर्व सहयोगियों के लिए दोबारा जुड़ने का रास्ता खुला है। यह पहल खास तौर पर उन लोगों के लिए है जो पहले ‘हिन्दी ख़बर’ के साथ काम कर चुके हैं और अब दोबारा संस्थान का हिस्सा बनना चाहते हैं।

पोस्टर में ‘हिन्दी ख़बर’ ने इस पहल को “नई सोच, नया नज़रिया” की अपनी पहचान के साथ पेश किया है। साथ ही इसमें पुराने सहयोगियों के योगदान को याद करते हुए उन्हें संस्थान से दोबारा जुड़ने का निमंत्रण दिया गया है।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

MIB में प्रोडक्शन मैनेजर/प्रोडक्शन ऑफिसर की वैकेंसी, जल्द करें आवेदन

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने अपने अधीन CBC DPD के आर्ट एंड प्रोडक्शन स्टाफ के कॉमन कैडर में प्रोडक्शन मैनेजर प्रोडक्शन ऑफिसर के एक पद को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

Samachar4media Bureau by
Published - Monday, 24 August, 2026
Last Modified:
Monday, 24 August, 2026
MIB982

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने अपने अधीन केंद्रीय संचार ब्यूरो (CBC) और प्रकाशन प्रभाग निदेशालय (DPD) के आर्ट एंड प्रोडक्शन स्टाफ के कॉमन कैडर में प्रोडक्शन मैनेजर (Printed Publicity)/प्रोडक्शन ऑफिसर के एक पद को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह नियुक्ति डेप्युटेशन (प्रतिनियुक्ति) के आधार पर की जाएगी।

मंत्रालय की ओर से जारी ऑफिस मेमोरेंडम के मुताबिक यह पद General Central Service, Group ‘A’, Gazetted, Non-Ministerial है। इस पद के लिए 7वें वेतन आयोग के तहत Pay Matrix Level-11 निर्धारित है। इसमें ₹67,700 से ₹2,08,700 तक का वेतनमान है। पुराने वेतनमान के हिसाब से यह PB-3 + Grade Pay ₹6,600 के बराबर है। यह पद अनारक्षित (Unreserved) श्रेणी के लिए है।

एक साल की होगी शुरुआती डेप्युटेशन

इस पद पर डेप्युटेशन की शुरुआती अवधि एक साल होगी। नियुक्ति प्राधिकारी के विवेक के आधार पर इसे आगे बढ़ाया जा सकता है। हालांकि, इसी नियुक्ति से ठीक पहले किसी अन्य एक्स-कैडर पद पर की गई डेप्युटेशन की अवधि को जोड़कर कुल डेप्युटेशन की अवधि सामान्य तौर पर तीन साल से ज्यादा नहीं होगी।

डेप्युटेशन के आधार पर नियुक्ति के लिए उम्मीदवार की अधिकतम उम्र आवेदन प्राप्त होने की अंतिम तारीख को 56 साल होनी चाहिए।

चयनित अधिकारी का वेतन Department of Personnel and Training (DoPT) के 17 जून 2010 के Office Memorandum No. 6/8/2009-Estt.(Pay-II) और समय-समय पर किए गए संशोधनों के अनुसार तय किया जाएगा।

कौन कर सकता है आवेदन?

इस पद के लिए केंद्र या राज्य सरकार के अधिकारी आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार को निम्न में से निर्धारित सेवा शर्तों में से किसी एक को पूरा करना होगा—

  1. उम्मीदवार समान पद पर नियमित आधार पर काम कर रहा हो।
  2. उम्मीदवार ने Level-10 के अनुरूप पद या उसके बराबर पद पर कम से कम 5 साल की नियमित सेवा पूरी की हो।
  3. उम्मीदवार ने Level-7 के अनुरूप पद या उसके बराबर पद पर कम से कम 8 साल की नियमित सेवा पूरी की हो।

इन सेवा शर्तों के साथ उम्मीदवार के पास पद के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और संबंधित कार्य अनुभव भी होना जरूरी है।

क्या होनी चाहिए शैक्षणिक योग्यता?

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से Printing Technology में डिप्लोमा या किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी की डिग्री अथवा उसके बराबर की योग्यता होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार के पास किसी प्रतिष्ठित Printing and Publishing House, Advertising Agency, Publicity Firm या किताबें, पैम्फलेट, मैगजीन, फोल्डर, पोस्टर आदि तैयार करने वाले सरकारी संगठन में सुपरवाइजरी क्षमता में कम से कम 7 साल का अनुभव होना चाहिए।

उम्मीदवार को प्रिंटिंग के अलग-अलग तरीकों, लेआउट, फोटोग्राफी, आर्टवर्क, कॉस्टिंग और एस्टीमेट तैयार करने आदि का व्यावहारिक अनुभव भी होना चाहिए। इस पद के लिए हिंदी भाषा का ज्ञान होना जरूरी नहीं है, लेकिन अगर उम्मीदवार को हिंदी आती है तो उसे प्राथमिकता/अतिरिक्त योग्यता माना जा सकता है।

योग्यता में छूट का भी प्रावधान

ऑफिस मेमोरेंडम में कहा गया है कि अगर कोई उम्मीदवार अन्य मामलों में अच्छी तरह योग्य है तो Union Public Service Commission (UPSC) के विवेक पर निर्धारित शैक्षणिक योग्यता में छूट दी जा सकती है।

इसी तरह अनुभव से जुड़ी योग्यता में भी SC/ST वर्ग के उम्मीदवारों के मामले में UPSC छूट दे सकता है। यह छूट तब दी जा सकती है जब चयन के किसी चरण में आयोग को लगे कि आरक्षित पदों को भरने के लिए जरूरी अनुभव रखने वाले पर्याप्त संख्या में SC/ST उम्मीदवार उपलब्ध होने की संभावना नहीं है।

कुछ अधिकारी डेप्युटेशन के लिए पात्र नहीं होंगे

मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि विभाग की feeder category में आने वाले ऐसे अधिकारी जो पदोन्नति की सीधी लाइन में हैं, उन्हें डेप्युटेशन पर नियुक्ति के लिए विचार नहीं किया जाएगा।

इसी तरह डेप्युटेशन पर काम कर रहे अधिकारी पदोन्नति के जरिए इस पद पर नियुक्ति के लिए पात्र नहीं होंगे।

इसके अलावा डेप्युटेशन की कुल अवधि, जिसमें इसी नियुक्ति से ठीक पहले उसी या किसी अन्य केंद्रीय सरकारी संगठन/विभाग में किसी अन्य एक्स-कैडर पद पर की गई डेप्युटेशन भी शामिल होगी, सामान्य तौर पर तीन साल से अधिक नहीं होगी।

क्या होगी प्रोडक्शन मैनेजर/प्रोडक्शन ऑफिसर की जिम्मेदारी?

इस पद पर चयनित अधिकारी को सरकारी प्रचार सामग्री की प्रिंटिंग से जुड़े काम की जिम्मेदारी संभालनी होगी।

इसमें मुख्य रूप से पोस्टर, फोल्डर, लीफलेट, बुकलेट, ब्रॉडशीट और दूसरी तरह की प्रचार सामग्री की प्रिंटिंग का काम देखना शामिल है।

यानी इस पद पर अधिकारी को प्रिंटिंग और पब्लिसिटी मटेरियल तैयार कराने की पूरी प्रक्रिया की निगरानी करनी होगी।

आवेदन कब और कहां भेजना होगा?

मंत्रालय ने सभी मंत्रालयों और विभागों से कहा है कि इस वैकेंसी को योग्य अधिकारियों के बीच प्रसारित किया जाए। ऐसे अधिकारियों के आवेदन भेजे जाने हैं, जिन्हें चयन होने की स्थिति में तुरंत कार्यमुक्त किया जा सकता है।

आवेदन निर्धारित Bio-data/Curriculum Vitae Proforma यानी Annexure-II में देना होगा। आवेदन की दो प्रतियां भेजनी होंगी। इसके साथ उम्मीदवार के पिछले 5 वर्षों के अपडेटेड ACRs/APARs भी भेजने होंगे।

आवेदन Room No. 110, A-Wing, Shastri Bhawan, New Delhi-110001 के पते पर भेजना होगा। आवेदन की अंतिम समयसीमा Employment News में इस विज्ञापन के प्रकाशित होने की तारीख (22-08-2026) से 6 सप्ताह है।

आवेदन भेजने से पहले विभाग को करनी होगी जांच

संबंधित विभाग को आवेदन आगे भेजने से पहले उम्मीदवार के बायोडाटा में दी गई जानकारियों की जांच और पुष्टि करनी होगी। इसके साथ विभाग को Integrity Certificate भी देना होगा। यह प्रमाणपत्र भारत सरकार में Under Secretary या उससे ऊपर के अधिकारी अथवा उसके बराबर स्तर के अधिकारी द्वारा हस्ताक्षरित होना चाहिए।

इसके अलावा उम्मीदवार की Vigilance Clearance भी देनी होगी। विभाग को यह प्रमाणपत्र भी देना होगा कि उम्मीदवार पर पिछले 10 वर्षों के दौरान कोई Major या Minor Penalty नहीं लगाई गई है।

मंत्रालय ने साफ किया है कि अगर आवेदन अधूरा है, तय समयसीमा के बाद मिलता है या बायोडाटा की जानकारी, पिछले पांच वर्षों के ACR/APAR, Vigilance Clearance और Integrity Certificate का जरूरी सत्यापन नहीं किया गया है, तो ऐसे आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। Advance Copy यानी आवेदन की अग्रिम प्रति को भी स्वीकार नहीं किया जाएगा।

CBC और मंत्रालय की वेबसाइट पर भी होगी जानकारी

मंत्रालय ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सभी मीडिया प्रमुखों से कहा है कि इस वैकेंसी को सभी संबंधित अधिकारियों के बीच प्रसारित किया जाए। इसके अलावा Deputy Secretary (Administration), Ministry of Information and Broadcasting, New Delhi को भी इसकी जानकारी दी गई है।

Director General, Central Bureau of Communication (CBC) को निर्देश दिया गया है कि इस वैकेंसी को Employment News में प्रकाशित कराया जाए और CBC की वेबसाइट पर भी तुरंत अपलोड किया जाए। वहीं सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के NIC, Shastri Bhawan को मंत्रालय की वेबसाइट पर भी इस जानकारी को अपलोड करने के लिए कहा गया है।

आवेदन में देनी होगी पूरी व्यक्तिगत और सेवा संबंधी जानकारी

आवेदन के Bio-data/Curriculum Vitae Proforma में उम्मीदवार को अपना नाम और पता, जन्मतिथि, सरकारी सेवा में प्रवेश की तारीख और Central/State Government के नियमों के तहत रिटायरमेंट की तारीख बतानी होगी।

इसके अलावा उम्मीदवार को अपनी शैक्षणिक योग्यता की पूरी जानकारी देनी होगी।

उसे यह भी बताना होगा कि विज्ञापन में मांगी गई शैक्षणिक और अन्य योग्यताएं उसके पास हैं या नहीं। अगर किसी योग्यता को विज्ञापन में बताई गई योग्यता के बराबर माना गया है तो उम्मीदवार को उस बराबरी को मान्यता देने वाले प्राधिकरण की जानकारी भी देनी होगी।

आवेदन में उम्मीदवार को विज्ञापन में बताई गई Essential और Desirable Qualifications तथा Experience के सामने अपनी योग्यता और अनुभव की जानकारी देनी होगी।

डिग्री और पोस्ट ग्रेजुएट योग्यता के मामले में उम्मीदवार को अपने मुख्य/वैकल्पिक विषय और सहायक विषय की जानकारी भी देनी होगी।

उम्मीदवार को यह साफ तौर पर बताना होगा कि आवेदन में दी गई जानकारी के आधार पर वह पद के लिए निर्धारित Essential Qualification और Work Experience को पूरा करता है या नहीं।

विभाग को भी उम्मीदवार की योग्यता पर टिप्पणी देनी होगी

आवेदन को आगे भेजने वाले विभाग को उम्मीदवार की आवश्यक शैक्षणिक योग्यता और कार्य अनुभव के बारे में अपनी स्पष्ट टिप्पणी देनी होगी।

विभाग को यह पुष्टि करनी होगी कि उम्मीदवार के बायोडाटा में बताई गई योग्यता और अनुभव उस पद के लिए जरूरी योग्यता और अनुभव से मेल खाते हैं।

नौकरी का पूरा अनुभव देना होगा

उम्मीदवार को अपने रोजगार का पूरा विवरण क्रमवार देना होगा। इसके लिए कार्यालय/संस्थान का नाम, पद, नियमित आधार पर नियुक्ति की अवधि, पद का Pay Band और Grade Pay/Pay Scale तथा पद पर रहते हुए किए गए काम की विस्तृत जानकारी देनी होगी।

इसमें खास तौर पर उस अनुभव को बताना होगा जो जिस पद के लिए आवेदन किया जा रहा है, उसके काम से संबंधित है।

मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि ACP/MACP के तहत मिला Pay Band और Grade Pay व्यक्तिगत लाभ होता है, इसलिए उसे नियमित पद के Pay Band और Grade Pay के रूप में नहीं बताया जाना चाहिए।

केवल उस पद का Pay Band, Grade Pay या Pay Scale बताया जाना है, जिस पर अधिकारी नियमित आधार पर काम कर रहा है।

अगर उम्मीदवार ने ACP/MACP का लाभ लिया है तो वर्तमान Pay Band और Grade Pay के साथ उसकी अलग जानकारी दी जा सकती है।

वर्तमान नौकरी और डेप्युटेशन की भी जानकारी देनी होगी

उम्मीदवार को यह बताना होगा कि उसकी वर्तमान नौकरी Ad-hoc, Temporary, Quasi-Permanent या Permanent है।

अगर वर्तमान नौकरी डेप्युटेशन या कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर है तो उसे प्रारंभिक नियुक्ति की तारीख, डेप्युटेशन/कॉन्ट्रैक्ट पर नियुक्ति की अवधि, मूल विभाग/संगठन का नाम और मूल संगठन में नियमित रूप से रखे गए पद की जानकारी देनी होगी।

जो अधिकारी पहले से डेप्युटेशन पर हैं, उनके आवेदन संबंधित Parent Cadre/Department द्वारा भेजे जाने चाहिए। इसके साथ Cadre Clearance, Vigilance Clearance और Integrity Certificate भी देना होगा।

अगर कोई व्यक्ति अपने कैडर या संगठन से बाहर डेप्युटेशन पर है लेकिन उसका मूल कैडर/संगठन में lien बना हुआ है, तो उसे भी अपने मूल पद और संगठन से संबंधित पूरी जानकारी देनी होगी।

उम्मीदवार को यह भी बताना होगा कि अगर वह पहले किसी पद पर डेप्युटेशन पर रह चुका है तो पिछली डेप्युटेशन से वापस आने की तारीख और उससे जुड़ी अन्य जानकारी क्या है।

किस सरकारी या संस्थान में काम कर रहे हैं, बताना होगा

आवेदन में उम्मीदवार को यह बताना होगा कि वह वर्तमान में इनमें से किस तरह के संगठन में काम कर रहा है—

  • Central Government
  • State Government
  • Autonomous Organization
  • Government Undertaking
  • University
  • Other Organization

उम्मीदवार को यह भी बताना होगा कि वह उसी विभाग में काम कर रहा है या नहीं और क्या वह feeder grade या feeder-to-feeder grade में आता है।

वेतन और कुल मासिक आय की जानकारी जरूरी

उम्मीदवार से पूछा गया है कि क्या वह Revised Scale of Pay में है। अगर हां, तो वेतन में बदलाव किस तारीख से हुआ और उससे पहले का वेतनमान क्या था, इसकी जानकारी देनी होगी।

इसके साथ वर्तमान में मिलने वाले Basic Pay, Pay Band, Grade Pay और Total Emoluments यानी कुल मासिक वेतन की जानकारी भी देनी होगी।

अगर उम्मीदवार ऐसे संगठन में काम करता है जहां Central Government Pay Scales लागू नहीं हैं, तो उसे अपनी संस्था की हाल की Salary Slip लगानी होगी। इसमें Basic Pay, Pay Scale, Dearness Relief/अन्य Allowances, Increment की दर और कुल Emoluments की जानकारी होनी चाहिए।

अतिरिक्त योग्यता और उपलब्धियों की जानकारी भी दे सकते हैं

उम्मीदवार आवेदन में उस पद के लिए अपनी उपयुक्तता के समर्थन में अतिरिक्त जानकारी भी दे सकता है। इसमें अतिरिक्त शैक्षणिक योग्यता, प्रोफेशनल ट्रेनिंग और विज्ञापन में मांगी गई योग्यता से ज्यादा का काम करने का अनुभव शामिल हो सकता है।

उम्मीदवार अपनी उपलब्धियों की जानकारी भी दे सकता है। इसमें Research Publications और Reports, Special Projects, Awards, Scholarships, Official Appreciation, Professional Bodies/Institutions/Societies से जुड़ाव और अपने नाम पर Registered Patents आदि शामिल हैं।

इसके अलावा किसी तरह के Research या Innovative Work, जिसे आधिकारिक मान्यता मिली हो, उसकी जानकारी भी दी जा सकती है। अगर इसके लिए आवेदन फॉर्म में जगह कम पड़ती है तो उम्मीदवार अलग शीट लगाकर जानकारी दे सकता है।

डेप्युटेशन/Absorption से जुड़ी जानकारी

आवेदन में उम्मीदवार को यह भी बताना होगा कि वह किस आधार पर नियुक्ति चाहता है, जैसे Deputation (ISTC), Absorption या Re-employment। हालांकि, केंद्र और राज्य सरकार के अधिकारी केवल Absorption के लिए पात्र हैं, जबकि गैर-सरकारी संगठनों के उम्मीदवार केवल Short Term Contract के लिए पात्र होते हैं।

लेकिन यह विकल्प तभी लागू होंगे जब संबंधित वैकेंसी सर्कुलर में STC, Absorption या Re-employment के जरिए भर्ती का विशेष रूप से उल्लेख किया गया हो। उम्मीदवार को यह भी बताना होगा कि वह SC/ST वर्ग से संबंधित है या नहीं।

उम्मीदवार को देनी होगी घोषणा

आवेदन के अंत में उम्मीदवार को यह घोषणा करनी होगी कि उसने वैकेंसी सर्कुलर/विज्ञापन को ध्यान से पढ़ा है और उसे इसकी सभी शर्तों की जानकारी है। उसे यह भी घोषित करना होगा कि Curriculum Vitae में दी गई जानकारी Essential Qualification और Work Experience से जुड़े दस्तावेजों के साथ सही है और चयन समिति नियुक्ति के समय इन जानकारियों का आकलन कर सकती है।

उम्मीदवार को यह प्रमाणित करना होगा कि उसके द्वारा दी गई सभी जानकारी उसकी जानकारी के अनुसार सही है और चयन को प्रभावित करने वाली कोई महत्वपूर्ण जानकारी उसने छिपाई नहीं है। इसके बाद उम्मीदवार को हस्ताक्षर, पता और तारीख देनी होगी।

Employer/Cadre Controlling Authority को भी देना होगा प्रमाणपत्र

आवेदन के साथ Employer या Cadre Controlling Authority को भी प्रमाणपत्र देना होगा कि उम्मीदवार द्वारा दी गई जानकारी रिकॉर्ड के अनुसार सही है।

प्राधिकरण को यह भी प्रमाणित करना होगा कि उम्मीदवार के पास वैकेंसी सर्कुलर में बताई गई शैक्षणिक योग्यता और अनुभव मौजूद है और चयन होने पर उसे तुरंत कार्यमुक्त कर दिया जाएगा।

इसके अलावा निम्न बातों का भी प्रमाण देना होगा—

  • उम्मीदवार के खिलाफ कोई Vigilance या Disciplinary Case लंबित या प्रस्तावित नहीं है।
  • उम्मीदवार की Integrity प्रमाणित है।
  • उम्मीदवार का मूल CR Dossier संलग्न है या पिछले 5 वर्षों के ACR की सत्यापित प्रतियां लगाई गई हैं। इन प्रतियों को भारत सरकार के Under Secretary या उससे ऊपर के अधिकारी द्वारा सत्यापित किया जाना चाहिए।
  • पिछले 10 वर्षों में उम्मीदवार पर कोई Major या Minor Penalty नहीं लगाई गई है। अगर कोई दंड लगाया गया है तो उसकी पूरी सूची आवेदन के साथ लगानी होगी।

इस तरह सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधीन CBC और DPD में प्रोडक्शन मैनेजर (Printed Publicity)/प्रोडक्शन ऑफिसर (प्रोडक्शन) का यह पद प्रिंटिंग, पब्लिसिटी, विज्ञापन और सरकारी प्रचार सामग्री के क्षेत्र में अनुभव रखने वाले पात्र सरकारी अधिकारियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह डेप्युटेशन के आधार पर होगी और योग्य अधिकारियों के आवेदन संबंधित विभागों के जरिए निर्धारित समयसीमा के भीतर भेजे जाने हैं।

 

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

आकाशवाणी श्रीनगर में कैजुअल न्यूजरीडर-कम-ट्रांसलेटर की भर्ती, 15 अगस्त तक करें आवेदन

प्रसार भारती के रीजनल न्यूज यूनिट आकाशवाणी श्रीनगर ने बालती भाषा के कैजुअल न्यूजरीडर-कम-ट्रांसलेटर के पैनल में शामिल होने के लिए आवेदन मांगे हैं।

Samachar4media Bureau by
Published - Friday, 14 August, 2026
Last Modified:
Friday, 14 August, 2026
AIR_RNU845

प्रसार भारती के रीजनल न्यूज यूनिट आकाशवाणी श्रीनगर ने बालती भाषा के कैजुअल न्यूजरीडर-कम-ट्रांसलेटर के पैनल में शामिल होने के लिए आवेदन मांगे हैं। यह नियुक्ति पूरी तरह कैजुअल असाइनमेंट और जरूरत के मुताबिक आधार पर होगी।

इसके लिए जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में रहने वाले इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 15 अगस्त 2026 शाम 5 बजे तक है।

क्या है योग्यता?

आवेदक के पास किसी भी यूजीसी से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना जरूरी है। इसके साथ ही उम्मीदवार को अंग्रेजी और उर्दू के पाठ को बालती भाषा में पढ़ने, लिखने और अनुवाद करने में अच्छी पकड़ होनी चाहिए।

उम्मीदवार की आवाज भी ऐसी होनी चाहिए जो प्रसारण के मानकों के अनुरूप हो।

आयु सीमा 21 से 50 वर्ष रखी गई है।

लिखित परीक्षा और वॉयस टेस्ट से होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में किया जाएगा। पहले लिखित परीक्षा होगी और इसके बाद वॉयस टेस्ट लिया जाएगा।

जो उम्मीदवार इन दोनों चरणों में सफल होंगे, उन्हें कैजुअल न्यूजरीडर-कम-ट्रांसलेटर के पैनल में शामिल किया जाएगा। नियुक्ति जरूरत के आधार पर की जाएगी।

15 अगस्त तक जमा करना होगा आवेदन

इच्छुक उम्मीदवारों को निर्धारित प्रारूप में आवेदन Head of News, Regional News Unit, Akashvani Srinagar के कार्यालय में 15 अगस्त 2026 शाम 5 बजे तक जमा करना होगा।

विस्तृत विज्ञापन और आवेदन का निर्धारित प्रारूप प्रसार भारती की वेबसाइट के PB Vacancies सेक्शन से डाउनलोड किया जा सकता है। 

आवेदन शुल्क कितना है?

आवेदन के साथ जरूरी दस्तावेज और गैर-वापसी योग्य आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। यह शुल्क बैंक डिमांड ड्राफ्ट के जरिए “Drawing and Disbursing Officer, Akashvani, Srinagar” के पक्ष में देय होगा।

  • सामान्य वर्ग: 354 रुपये
  • SC/ST/OBC: कोई शुल्क नहीं

आवेदन में देनी होगी ये जानकारी

आवेदन फॉर्म में उम्मीदवार को अपना नाम, पिता/पति का नाम, पता, मोबाइल नंबर, ई-मेल, जन्मतिथि, श्रेणी, वैवाहिक स्थिति और राष्ट्रीयता जैसी जानकारी देनी होगी।

इसके अलावा शैक्षणिक और व्यावसायिक योग्यता की जानकारी के साथ संबंधित दस्तावेजों की प्रतियां भी जमा करनी होंगी। उम्मीदवार को अपना पासपोर्ट साइज फोटो भी लगाना होगा।

फॉर्म में पिछले और मौजूदा रोजगार से जुड़ी जानकारी, संस्थान या संगठन का नाम, पद और काम शुरू करने की तारीख भी देनी होगी। आवेदन शुल्क के लिए जमा किए गए डिमांड ड्राफ्ट का नंबर, तारीख, बैंक और राशि की जानकारी भी देनी होगी।

उम्मीदवार को आवेदन में यह घोषणा करनी होगी कि उसके द्वारा दी गई सभी जानकारी सही है। अगर बाद में कोई जानकारी गलत, अधूरी या गलत पाई जाती है या उम्मीदवार पात्रता की शर्तें पूरी नहीं करता है, तो किसी भी चरण में उसकी उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।

आवेदन और भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए 0194-2452019 या 7006958620 पर संपर्क किया जा सकता है।

 

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए