होम / एडमिशन-जॉब्स / जल्द लॉन्च होने वाले न्यूज पोर्टल 'उत्तर प्रदेश टाइम्स' में भर्तियां शुरू, ऐसे करें आवेदन

जल्द लॉन्च होने वाले न्यूज पोर्टल 'उत्तर प्रदेश टाइम्स' में भर्तियां शुरू, ऐसे करें आवेदन

मिली जानकारी के मुताबिक यह डिजिटल प्लेटफॉर्म उत्तर प्रदेश के हर जिले में एक रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

उत्तर प्रदेश को फोकस करके नया न्यूज पोर्टल 'उत्तर प्रदेश टाइम्स' लॉन्च होने वाला है।  'उत्तर प्रदेश टाइम्स' के लिए 120 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई हैं, जिसमें इनपुट हेड और आउटपुट हेड से लेकर डेस्क इंचार्ज, कंटेंट राइटर, सब एडिटर, वीडियो एडिटर, प्रड्यूसर और उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में ब्यूरो प्रमुख व फील्ड रिपोर्टर की आवश्यकता है। नए और अनुभवी दोनों पत्रकारों के लिए अच्छा अवसर है।

'उत्तर प्रदेश टाइम्स' डिजिटल न्यूज प्लेटफॉर्म होगा। ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की हाल में घोषणा की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, यह डिजिटल प्लेटफॉर्म उत्तर प्रदेश के हर जिले में एक रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है। जिलों के लिए समाचार पत्रों और टीवी चैनलों से जुड़े पत्रकारों को वरीयता दी जाएगी।

इन पदों के लिए करें आवेदन

1. ब्यूरो प्रमुख : उत्तर प्रदेश के सभी 18 मण्डल मुख्यालयों के लिए (मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, अलीगढ़, आगरा, कानपुर, झांसी, चित्रकूट, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, लखनऊ, अयोध्या, बस्ती, गोंडा, देवीपाटन, मीरजापुर)

2. डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर : मण्डल मुख्यालयों के बाद बाकी सभी 57 जिलों में एक-एक रिपोर्टर नियुक्त किया जाएगा।

3. 7 डेस्क इंचार्ज : आवेदक को एडिटिंग और न्यूज़ सेलेक्शन का अच्छा ज्ञान होना चाहिए। ये नियुक्तियां नोएडा मुख्यालय में होंगी।

4. 18 कंटेंट राइटर/एडिटर : आवेदक को न्यूज करेक्शन और पोस्टिंग का ज्ञान होना चाहिए। नियुक्तियां नोएडा ऑफिस में होंगी।

5. आउटपुट/इनपुट हेड : 2 पदों के लिए। न्यूज सेलेक्शन और पब्लिकेशन की पूरी जिम्मेदारी। कम से कम 10 वर्षों का अनुभव। नियुक्तियां नोएडा ऑफिस में होंगी।

6. वीडियो प्रड्यूसर : 2 पदों पर नोएडा ऑफिस में नियुक्तियां होंगी। न्यूज बुलेटिन और स्पेशल वीडियो पेकेजिंग करने का अनुभव होना चाहिए।

7. वीडियो एडिटर : 3 पदों पर नोएडा ऑफिस में नियुक्तियां होंगी।

आवेदन कैसे करें

आवेदक ईमेल आईडी info@uttarpradeshtimes.com पर अपना नया रिज्यूमे भेजें। जिलों के लिए आवेदक मेल बॉक्स/सबजेक्ट में अपने जिले का नाम और नोएडा ऑफिस के लिए आवेदक पोस्ट का नाम जरूर लिखें। वॉट्सऐप नंबर +91 9205201939 पर भी रिज्यूमे भेज सकते हैं। अन्य किसी जानकारी के लिए इसी नंबर पर सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।

विशेष : 20 अक्टूबर 2023 तक अपना रिज्यूमे मेल या वॉट्सऐप कर दें। इसके बाद आने वाले आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

13 hours ago

Times Network दे रहा है नौकरी का मौका, यहां देखें विज्ञापन

यह नियुक्ति नोएडा के लिए होनी है। ऑफिस से काम करना होगा और तुरंत जॉइनिंग करने वाले आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी।

5 days ago

जालंधर में दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका

सोशल मीडिया पर शेयर विज्ञापन के अनुसार, इस पद पर काम करने के इच्छुक आवेदकों के पास दो साल से ज्यादा का अनुभव होना चाहिए। स्थानीय आवेदकों को नियुक्ति में प्राथमिकता दी जाएगी।

5 days ago

प्रसार भारती ने दिया एसोसिएट व सीनियर एसोसिएट के पदों पर भर्ती से जुड़ा ये अहम अपडेट

प्रसार भारती ने एसोसिएट और सीनियर एसोसिएट के पदों पर कॉन्ट्रैक्ट आधार पर भर्ती से जुड़ा एक अहम अपडेट दिया है।

1 week ago

आकाशवाणी दिल्ली के ‘युववाणी’ ऑडिशन के लिए आवेदन शुरू, जल्द करें अप्लाई

आवेदन फॉर्म आकाशवाणी दिल्ली स्थित ब्रॉडकास्टिंग हाउस, पार्लियामेंट स्ट्रीट, कमरा संख्या-37 से किसी भी कार्यदिवस (सोमवार से शुक्रवार) सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच प्राप्त किए जा सकते हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

13 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

13 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

14 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

14 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago