होम / एडमिशन-जॉब्स / प्रसार भारती ने न्यूज एडिटर व वेब एडिटर के लिए निकाली वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन
प्रसार भारती ने न्यूज एडिटर व वेब एडिटर के लिए निकाली वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन
आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को प्रसार भारती की आधिकारिक साइट prasarbharati.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
प्रसार भारती ने हाल ही में एक अधिसूचना जारी की है, जिसके मुताबिक ऑल इंडिया रेडियो चेन्नई (AIR Chennai) को न्यूज एडिटर (News Editor) और वेब एडिटर (Web Editor) की जरूरत है और इन पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार 30 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को प्रसार भारती की आधिकारिक साइट prasarbharati.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा।
बता दें कि इस भर्ती अभियान के द्वारा न्यूज एडिटर और वेब एडिटर के लिए कितने लोगों की भर्ती की जाएगी, यह फैसला बोर्ड करेगा।
प्रसार भारती के इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से जर्नलिज्म में ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट या डिप्लोमा पास होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार के पास 2 से 3 वर्ष का कार्य करने का अनुभव भी जरूरी है।
न्यूज एडिटर के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 55 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए, जबकि वेब एडिटर के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
बता दें कि इन पद पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 354 रुपए का आवेदन शुल्क जमा करना होगा, जबकि एससी एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 266 रुपए रखा गया है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में किया जा सकता है।
उम्मीदवार को शुल्क की रसीद अपने रेज्यूमे के साथ क्षेत्रीय समाचार इकाई के प्रमुख, ऑल इंडिया रेडियो नंबर- 4, कामराजर सलाई मायलापुर, चेन्नई - 600004 के पते पर भेजना होगा।
अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट prasarbharati.gov.in पर क्लिक करें।
टैग्स प्रसार भारती न्यूज एडिटर चेन्नई रिक्रूटमेंट वेब एडिटर आॉल इंडिया रेडियो