होम / एडमिशन-जॉब्स / प्रतिष्ठित न्यूज एजेंसी PTI में कई पदों पर निकली वैकेंसी, यहां करें आवेदन
प्रतिष्ठित न्यूज एजेंसी PTI में कई पदों पर निकली वैकेंसी, यहां करें आवेदन
देश की प्रतिष्ठित न्यूज एजेंसी प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया यानी कि 'पीटीआई' (PTI) ने अपनी वीडियो सर्विस के लिए कई पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
देश की प्रतिष्ठित न्यूज एजेंसी प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया यानी कि 'पीटीआई' (PTI) ने अपनी वीडियो सर्विस के लिए कई पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। बता दें कि जिन पदों पर आवेदन मांगे गए हैं, उनमें प्लानिंग डेस्क पर काम करने वाले जर्नलिस्ट्स, आउटपुट डेस्क पर काम करने वाले जर्नलिस्ट्स, मोजो रिपोर्टर्स व वीडियो जर्नलिस्ट्स, वीडियो एडिटर्स, बिजनेस व टेक्नोलॉजी जर्नलिस्ट्स शामिल हैं।
प्लानिंग डेस्क व आउटपुट डेस्क पर काम करने वाले जर्नलिस्ट्स के लिए वही लोग आवेदन कर सकते हैं, जिनके पास इस डेस्क पर काम करने का तीन से आठ साल का अनुभव है। वहीं वीडियो एडिटर्स को दो से दस साल का अनुभव होना जरूरी है। ये तीनों ही पद की लोकेशन दिल्ली होगी।
इसके अतिरिक्त पीटीआई ने अपने अलग-अलग लोकेशन के लिए मोजो रिपोर्टर्स व वीडियो जर्नलिस्ट्स के जो पद निकाले हैं, उसके लिए पांच से पंद्रह साल का अनुभव होना चाहिए। वहीं इसी पद के लिए ट्रेनी भी आवेदन कर सकते हैं, जिनके पास 0-2 साल का अनुभव है। वहीं, पीटीआई को दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु लोकेशन के लिए बिजनेस व टेक्नोलॉजी जर्नलिस्ट्स चाहिए और इसके लिए आठ साल से अधिक अनुभव होना चाहिए।
इन पदों के लिए इच्छुक आवेदक अपना रेज्यूमे jobs@pti.in पर भेजें।
टैग्स जॉब पीटीआई नौकरी न्यूज एजेंसी