होम / एडमिशन-जॉब्स / प्रसार भारती ने कई राज्यों में आकाशवाणी की रीजनल न्यूज यूनिट के लिए निकाली वैकेंसी

प्रसार भारती ने कई राज्यों में आकाशवाणी की रीजनल न्यूज यूनिट के लिए निकाली वैकेंसी

प्रसार भारती ने देश के कई राज्यों में आकाशवाणी के विभिन्न केंद्रों की रीजनल न्यूज यूनिट के लिए एडिटोरियल एग्जिक्यूटिव/ न्यूजरीडर कम ट्रांसलेटर के लिए भर्तियां निकाली हैं

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

जॉब तलाश रहे पत्रकारों के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल प्रसार भारती ने देश के कई राज्यों में आकाशवाणी के विभिन्न केंद्रों की रीजनल न्यूज यूनिट के लिए एडिटोरियल एग्जिक्यूटिव/ न्यूजरीडर कम ट्रांसलेटर के लिए भर्तियां निकाली हैं, जिनमें शिलॉन्ग, संबलपुर, पांडुचेरी, पोर्टब्लेयर, पणजी, कुर्सियांग, कोहिमा, कारगिल, जम्मू, ईटागनगर, जयपुर, जालंधर, हैदराबाद, इंफाल, गुवाहटी, गोरखपुर, गंगटोक, देहरादून, चेन्नई, कैलिकट, भुज, भोपाल, और अगरतला शामिल हैं।

ये सभी भर्तियां फुल टाइम कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर होंगी और इसका कार्यकाल दो साल का होगा, लेकिन ऑर्गनाइजेशन की जरूरत और आपकी परफॉर्मेंस रिव्यू के आधार पर कॉन्ट्रैक्ट को आगे बढ़ाया जा सकता है।

अनिवार्य योग्यताएं:

इसके लिए जर्नलिज्म में स्नाकोत्तर डिग्री या डिप्लोमा के साथ-साथ किसी भी न्यूज ऑर्गनाइजेशन या पब्लिकेशन हाउस  में काम करने का तीन वर्षों का अनुभव 

भाषा पर पकड़, अंग्रेजी से स्थानीय भाषा (जो आवेदन पत्र में मेंशन की गई है) में ट्रांसलेशन के साथ वॉइस और प्रजेंटेशन स्किल्स बेहतर होनी चाहिए।

 बता दें कि शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का चयन टेस्ट व इंटरव्यू के आधार पर होगा।

वे उम्मीदवार जो पात्र हैं और प्रसार भारती द्वारा बताए गए नियमों व शर्तों के आधार पर काम करने के इच्छुक हैं, आवेदन पत्र जारी करने की तारीख (04 मार्च 2024) से पंद्रह दिनों के भीतर प्रसार भारती के आवेदन पोर्टल https://applications.prasarbharat.org पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यदि आवेदन करते समय किसी भी तरह की कोई दिक्कत आती है, तो उसके स्क्रीनशॉट के साथ nsdrnudeskapplications@gmail.com पर अपनी समस्या ई-मेल कर सकते हैं।

आवेदन पत्र में दी गई पूरी जानकारी देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं-

https://prasarbharati.gov.in/pbvacancies/


टैग्स प्रसार भारती ट्रांसलेटर एडिटोरियल एग्जिक्यूटिव न्यूजरीडर
सम्बंधित खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

59 minutes ago

Times Network दे रहा है नौकरी का मौका, यहां देखें विज्ञापन

यह नियुक्ति नोएडा के लिए होनी है। ऑफिस से काम करना होगा और तुरंत जॉइनिंग करने वाले आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी।

4 days ago

जालंधर में दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका

सोशल मीडिया पर शेयर विज्ञापन के अनुसार, इस पद पर काम करने के इच्छुक आवेदकों के पास दो साल से ज्यादा का अनुभव होना चाहिए। स्थानीय आवेदकों को नियुक्ति में प्राथमिकता दी जाएगी।

4 days ago

प्रसार भारती ने दिया एसोसिएट व सीनियर एसोसिएट के पदों पर भर्ती से जुड़ा ये अहम अपडेट

प्रसार भारती ने एसोसिएट और सीनियर एसोसिएट के पदों पर कॉन्ट्रैक्ट आधार पर भर्ती से जुड़ा एक अहम अपडेट दिया है।

1 week ago

आकाशवाणी दिल्ली के ‘युववाणी’ ऑडिशन के लिए आवेदन शुरू, जल्द करें अप्लाई

आवेदन फॉर्म आकाशवाणी दिल्ली स्थित ब्रॉडकास्टिंग हाउस, पार्लियामेंट स्ट्रीट, कमरा संख्या-37 से किसी भी कार्यदिवस (सोमवार से शुक्रवार) सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच प्राप्त किए जा सकते हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

59 minutes ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

1 hour ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

1 hour ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

1 hour ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

13 hours ago