होम / एडमिशन-जॉब्स / प्रसार भारती ने यूपी के सात जिलों के लिए निकाली वैकेंसी, जल्द करें आवेदन

प्रसार भारती ने यूपी के सात जिलों के लिए निकाली वैकेंसी, जल्द करें आवेदन

प्रसार भारती ने आकाशवाणी के लखनऊ केंद्र के लिए उत्तर प्रदेश के सात जिलों में कॉन्ट्रैक्ट आधार पर पार्ट टाइम कॉरेस्पोंडेंट के लिए आवेदन मांगे हैं। 

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

प्रसार भारती ने आकाशवाणी के लखनऊ केंद्र के लिए उत्तर प्रदेश के सात जिले अयोध्या, बुलंदशहर, गोंडा, हरदोई, जौनपुर, ललितपुर और लखनऊ में कॉन्ट्रैक्ट आधार पर पार्ट टाइम कॉरेस्पोंडेंट के लिए आवेदन मांगे हैं। 

अनिवार्य योग्यताएं:

1-  इसके लिए पत्रकारिता या जनसंचार में स्नाकोत्तर डिग्री या डिप्लोमा अथवा पत्रकारिता में दो वर्ष का अनुभव 

2- आवेदक का निवास स्थान संबंधित जिला मुख्यालय में अथवा उसके या नगर पालिका की परिधि के दस किलोमीटर के दायरे में होना चाहिए।

3- आवेदक केंद्र अथवा राज्य सरकार अथवा सार्वजनिक क्षेत्र के प्रतिष्ठान का कर्मचारी न हो और न ही वह किसी राजनैतिक दल का सदस्य हो।

4- कम्प्यूटर व वर्ड प्रोसेसिंग का ज्ञान हो।

5- इसके अतिरिक्त इच्छुक आवेदक के पास समाचार एकत्र करने वाले उपकरण होना चाहिए।

6- इच्छुक आवेदक को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की कवरेज का अनुभव भी होना जरूरी है।

उम्र सीमा:

24 वर्ष से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।

आवेदन भेजने की अंतिम तारीख – 16 जनवरी 2024

पत्र भेजने का पता- केंद्राध्यक्ष, आकाशवाणी, 18-विधानसभा मार्ग, लखनऊ - 226001

इच्छुक अभ्यर्थी इस आवेदन पत्र को शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और जन्मतिथि से संबंधित प्रमाणपत्रों की स्व-अभिप्रमाणित प्रतियों और नवीनतम पासोर्ट साइज फोटो के साथ भेजें।

आवेदन पत्र और अन्य जानकारी समाचार सेवा प्रभाग (News Serviec Division) की वेबसाइट www.newsonair.gov.in या फिर प्रसार भारती की ऑफिशियल साइट (https://prasarbharati.gov.in) के वैकेंसी सेक्शन से डाउनलोड कर सकते हैं।


टैग्स प्रसार भारती आकाशवाणी नौकरी
सम्बंधित खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

19 minutes ago

Times Network दे रहा है नौकरी का मौका, यहां देखें विज्ञापन

यह नियुक्ति नोएडा के लिए होनी है। ऑफिस से काम करना होगा और तुरंत जॉइनिंग करने वाले आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी।

4 days ago

जालंधर में दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका

सोशल मीडिया पर शेयर विज्ञापन के अनुसार, इस पद पर काम करने के इच्छुक आवेदकों के पास दो साल से ज्यादा का अनुभव होना चाहिए। स्थानीय आवेदकों को नियुक्ति में प्राथमिकता दी जाएगी।

4 days ago

प्रसार भारती ने दिया एसोसिएट व सीनियर एसोसिएट के पदों पर भर्ती से जुड़ा ये अहम अपडेट

प्रसार भारती ने एसोसिएट और सीनियर एसोसिएट के पदों पर कॉन्ट्रैक्ट आधार पर भर्ती से जुड़ा एक अहम अपडेट दिया है।

1 week ago

आकाशवाणी दिल्ली के ‘युववाणी’ ऑडिशन के लिए आवेदन शुरू, जल्द करें अप्लाई

आवेदन फॉर्म आकाशवाणी दिल्ली स्थित ब्रॉडकास्टिंग हाउस, पार्लियामेंट स्ट्रीट, कमरा संख्या-37 से किसी भी कार्यदिवस (सोमवार से शुक्रवार) सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच प्राप्त किए जा सकते हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

19 minutes ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

41 minutes ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

50 minutes ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

1 hour ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

13 hours ago