होम / एडमिशन-जॉब्स / प्रसार भारती ने MP के चार जिलों में निकली वैकेंसी के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने MP के चार जिलों में निकली वैकेंसी के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने आकाशवाणी के भोपाल केंद्र के लिए मध्य प्रदेश के चार जिले भोपाल, रायसेन, उमरिया और मऊगंज में पार्ट टाइम कॉरेस्पोंडेंट के आवेदन करने की अंतिम तारीख बढ़ा दी।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

प्रसार भारती ने आकाशवाणी के भोपाल केंद्र के लिए मध्य प्रदेश के चार जिले भोपाल, रायसेन, उमरिया और मऊगंज में कॉन्ट्रैक्ट आधार पर निकली पार्ट टाइम कॉरेस्पोंडेंट के पदों पर आवेदन करने की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। बता दें कि अब पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन 30 नवंबर 2023 तक स्वीकार किए जाएंगे। पहले यह तारीख 28 अक्टूबर थी।

अनिवार्य योग्यताएं:

1-  इसके लिए पत्रकारिता या जनसंचार में स्नाकोत्तर डिग्री या डिप्लोमा अथवा पत्रकारिता में दो वर्ष का अनुभव 

2- आवेदक का निवास स्थान संबंधित जिला मुख्यालय में अथवा उसके दस किलोमीटर के दायरे में होना चाहिए।

3- आवेदक केंद्र अथवा राज्य सरकार अथवा सार्वजनिक क्षेत्र के प्रतिष्ठान का कर्मचारी न हो और न ही वह किसी राजनैतिक दल का सदस्य हो।

4- कम्प्यूटर व इंटरनेट अथवा वर्ड प्रोसेसिंग का ज्ञान हो।

5- इसके अतिरिक्त इच्छुक आवेदक के पास समाचार एकत्र करने वाले उपकरण होना चाहिए।

6- इच्छुक आवेदक को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की कवरेज का अनुभव भी होना जरूरी है।

उम्र सीमा:

11 अक्टूबर 2023 को न्यूनतम आयु 24 वर्ष व अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए।

पत्र भेजने का पता- केंद्राध्यक्ष, आकाशवाणी, श्यामला हिल्स, भोपाल, मध्य प्रदेश- 462001

इच्छुक अभ्यर्थी इस आवेदन पत्र को शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और जन्मतिथि से संबंधित प्रमाणपत्रों की स्व-अभिप्रमाणित प्रतियों और नवीनतम चार पासोर्ट साइज फोटो के साथ भेजें।

आवेदन केवल पंजीकृत डाक/ स्पीड पोस्ट से ही भेजें। आवेदन पत्र भेजते समय लिफाफे के ऊपर साफ अक्षरों में 'अंशकालिक संवाददाता के लिए आवेदन' लिखना जरूरी है।

आवेदन पत्र और अन्य जानकारी समाचार सेवा प्रभाग (News Serviec Division) की वेबसाइट www.newsonair.gov.in या फिर प्रसार भारती की ऑफिशियल साइट (https://prasarbharati.gov.in) के वैकेंसी सेक्शन से डाउनलोड कर सकते हैं।


टैग्स प्रसार भारती आकाशवाणी नौकरी
सम्बंधित खबरें

Times Network दे रहा है नौकरी का मौका, यहां देखें विज्ञापन

यह नियुक्ति नोएडा के लिए होनी है। ऑफिस से काम करना होगा और तुरंत जॉइनिंग करने वाले आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी।

3 days ago

जालंधर में दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका

सोशल मीडिया पर शेयर विज्ञापन के अनुसार, इस पद पर काम करने के इच्छुक आवेदकों के पास दो साल से ज्यादा का अनुभव होना चाहिए। स्थानीय आवेदकों को नियुक्ति में प्राथमिकता दी जाएगी।

3 days ago

प्रसार भारती ने दिया एसोसिएट व सीनियर एसोसिएट के पदों पर भर्ती से जुड़ा ये अहम अपडेट

प्रसार भारती ने एसोसिएट और सीनियर एसोसिएट के पदों पर कॉन्ट्रैक्ट आधार पर भर्ती से जुड़ा एक अहम अपडेट दिया है।

6 days ago

आकाशवाणी दिल्ली के ‘युववाणी’ ऑडिशन के लिए आवेदन शुरू, जल्द करें अप्लाई

आवेदन फॉर्म आकाशवाणी दिल्ली स्थित ब्रॉडकास्टिंग हाउस, पार्लियामेंट स्ट्रीट, कमरा संख्या-37 से किसी भी कार्यदिवस (सोमवार से शुक्रवार) सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच प्राप्त किए जा सकते हैं।

1 week ago

युवा पत्रकारों के लिए ‘Zee Media’ से जुड़ने का शानदार मौका, यहां देखें विज्ञापन

आप ‘जी मीडिया’ (Zee Media) के ‘रिपोर्टर हंट’ (Reporter Hunt) में शामिल होकर अपने करियर की मजबूत नींव रख सकते हैं और देश के प्रमुख मीडिया हाउस से अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत कर सकते हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

11 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago