होम / एडमिशन-जॉब्स / प्रसार भारती इन पदों के लिए ऑफर कर रहा है 42000 तक सैलरी, जल्द करें आवेदन
प्रसार भारती इन पदों के लिए ऑफर कर रहा है 42000 तक सैलरी, जल्द करें आवेदन
प्रसार भारती ने मार्केटिंग एग्जिक्यूटिव व मार्केटिंग एग्जिक्यूटिव ग्रेड-I के पदों के लिए अधिसूचना जारी की है और इसके लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
प्रसार भारती ने मार्केटिंग एग्जिक्यूटिव व मार्केटिंग एग्जिक्यूटिव ग्रेड-I के पदों के लिए अधिसूचना जारी की है और इसके लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। बता दें कि, इन पदों के लिए अंतिम तिथि 23 नवंबर, 2022 निर्धारित की गई है। यह वैकेंसी दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, शिमला, चंडीगढ़ देहरादून के लिए हैं।
पदों का विवरण -
पदों का नाम : मार्केटिंग एग्जिक्यूटिव और मार्केटिंग एग्जिक्यूटिव ग्रेड-I
पदों संख्या : 11
आयु सीमा : उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 35 वर्ष पदों के अनुसार निर्धारित की गई है।
शैक्षिक योग्यता : आवेदक के पास मान्यता प्राप्त मैनेजमेंट /यूनिवर्सिटी से एमबीए या पीजी डिप्लोमा (मार्केटिंग) होना जरूरी है।
अनुभव : आवेदक के पास इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ऑर्गनाइजेशन में डायरेक्ट सेलिंग का 1-4 साल का अनुभव होना जरूरी है।
चयन प्रकिया : अभ्यर्थी का चयन लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए और आवेदन करने के लिए वेबसाइट https://prasarbharati.gov.in/pbvacancies/ पर जाएं।
इच्छुक आवेदक समर्थित कागजातों को स्वसत्यापित प्रतियों के साथ अखबार में प्रकाशन की तारीख से 15 दिनों के भीतर प्रसार भारती की वेबलिंक https://aplications.prasarbharati.org पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यदि जमा करने में कोई दिक्कत आती है तो एरर के साथ स्क्रीनशाट के साथ-साथ hrcpbs@prasarbharati.gov.in पर ईमेल कर सकते हैं।
टैग्स प्रसार भारती जॉब नौकरी मार्केटिंग एग्जिक्यूटिव