होम / एडमिशन-जॉब्स / प्रसार भारती ने इन पदों पर निकाली वैकेंसी, 21 मार्च तक करें आवेदन
प्रसार भारती ने इन पदों पर निकाली वैकेंसी, 21 मार्च तक करें आवेदन
सार्वजनिक प्रसारक संस्थान प्रसार भारती में यदि आप नौकरी चाहते हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
सार्वजनिक प्रसारक संस्थान प्रसार भारती में यदि आप नौकरी चाहते हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल, प्रसार भारती की ओर से सीनियर न्यूज एडिटर और रेडियो प्रेजेंटर (हिंदी) पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं।
सभी इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन और अन्य आवश्यक दस्तावेज आधिकारिक वेबसाइट (http://applications.prasarbharati.org) पर विज्ञापन जारी होने के 30 दिन के अंदर यानी 21 मार्च 2022 तक अपलोड कर सकते हैं।
आवेदक इस बात का पूरी तरह से ध्यान रखें कि आवेदन पत्र को अच्छी तरह से पढ़ने के बाद ही आवेदन करें, क्योंकि फॉर्म में यदि कोई गड़बड़ी पाई जाती है तो फिर आवेदन पत्र रिजेक्ट कर दिया जाएगा। इसलिए इस बात का ध्यान रखें। वहीं यदि अभ्यर्थी को आवेदन करते समय किसी भी तरह कि दिक्कत आती है, तो ‘एरर’ (error) का स्क्रीन शॉट लेकर hrcpbs@prasarbharati.gov.in पर ई-मेल कर सकते हैं।
रिक्त पद का विवरण : बता दें कि यह भर्ती पूर्णकालिक अनुबंध (फुल टाइम कॉन्ट्रैक्ट) के आधार पर की जाएगी। सीनियर न्यूज एडिटर और रेडियो प्रेजेंटर (हिंदी) के कुल 2 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
वेतनमान : प्रसार भारती में इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 70,000 रुपए से 80,000 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा।
शैक्षणिक योग्यताः सीनियर न्यूज एडिटर और रेडियो प्रेजेंटर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से हिंदी जर्नलिज्म/ मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा या फिर किसी भी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
आयु सीमा : भर्ती के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 50 साल निर्धारित की गई है।
अनुभव : इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार को किसी न्यूज ऑर्गनाइजेशन में न्यूनतम 7 साल का अनुभव होना चाहिए। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं- https://prasarbharati.gov.in/wp-content/uploads/2022/02/NIA-for-Senior-News-Editor-and-Radio-Presenter.pdf
टैग्स प्रसार भारती जॉब नौकरी आवेदन सीनियर न्यूज एडिटर रेडियो प्रजेंंटर