होम / एडमिशन-जॉब्स / MCU में प्रवेश प्रक्रिया जारी, 21 अगस्त तक ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन

MCU में प्रवेश प्रक्रिया जारी, 21 अगस्त तक ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन

मीडिया, संचार एवं कंप्यूटर के पाठ्यक्रमों में प्रवेश का अवसर, स्नातक स्तर पर सात पाठ्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

‘माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय’ (MCU) द्वारा संचालित पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। 21 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। एमसीयू ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप सात ग्रेजुएट ऑनर्स पाठ्यक्रम भी शुरू किये हैं। इन पाठ्यक्रमों में विद्यार्थियों को मल्टीपल एग्जिट-एंट्री सिस्टम सहित अन्य सुविधा भी मिलेगी। इसके साथ ही फिल्म और ग्रामीण पत्रकारिता में दो नए पी.जी. डिप्लोमा भी शुरू किए गए हैं।

एमसीयू के परिसर रीवा, खंडवा और दतिया में भी संचालित हैं। विद्यार्थी यहां संचालित पाठ्यक्रमों के लिए भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की प्रक्रिया एवं ऑनलाइन आवेदन फॉर्म विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। उल्लेखनीय है कि एमसीयू के भोपाल सहित रीवा, खंडवा और दतिया परिसर में 29 पाठ्यक्रम संचालित हो रहे हैं। इनमें प्रिंट पत्रकारिता, जनसंचार, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, न्यू मीडिया, फिल्म प्रोडक्शन, विज्ञापन, जनसंपर्क, मीडिया मैनेजमेंट, कंप्यूटर साइंस तथा लाइब्रेरी एवं इंफॉर्मेशन साइंस से संबंधित स्नातकोत्तर एवं स्नातक पाठ्यक्रम शामिल हैं। एमसीयू में संचालित पाठ्यक्रमों एवं प्रवेश प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.mcu.ac.in से प्राप्त की जा सकती है।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ई-बुक्स का विमोचन

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार सतीश एलिया की पुस्तक 'चुनाव एवं जनमत सर्वेक्षण' और डॉ. बीएस नागी और डॉ. एएम खान की पुस्तक 'समाज विज्ञान संचार एवं प्रबंधन में अनुसंधान कौशल' का विमोचन किया गया। ये पुस्तकें ई-वर्जन में उपलब्ध होंगी। इसके साथ ही शोध पत्रिका ‘मीडिया मीमांसा’ के आगामी अंक के आवरण पृष्ठ का भी लोकार्पण किया गया, जो ‘भारत@75: मीडिया और जनसंचार के बदलते आयाम’ विषय पर केन्द्रित है।

इस अवसर पर कुलपति प्रो. केजी सुरेश ने कहा कि समूचा देश भारत की स्वतंत्रता को 75 वर्ष पूर्ण होने पर स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव मना रहा है। यह अवसर है कि हम अपने इतिहास का सिंहावलोकन करें और नये भारत के निर्माण में सब अपना योगदान दें। वरिष्ठ पत्रकार सतीश एलिया ने कहा कि एमसीयू ने पत्रकारिता में अनेक बड़े नाम दिए हैं। नये विद्यार्थी भी अच्छा काम कर रहे हैं। लगभग 30 वर्ष में यात्रा में विश्वविद्यालय ने उल्लेखनीय विकास किया है। ई-बुक्स के विमोचन अवसर पर कुलसचिव प्रो. अविनाश वाजपेयी, डीन अकादमिक प्रो. पी. शशिकला, प्रकाशन निदेशक डॉ. कंचन भाटिया, प्रभारी डॉ. राकेश पाण्डेय, मीडिया मीमांसा की संपादक डॉ. राखी तिवारी, सह-संपादक लोकेन्द्र सिंह, डॉ. रामदीन त्यागी, डॉ. उर्वशी परमार और मनीषा वर्मा भी उपस्थित रहीं।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में एनसीसी की 4एमपी बटालियन ने परेड का प्रदर्शन किया, सांस्कृतिक इकाई ने लघु नाटिका का प्रदर्शन किया। लघु नाटिका में 75 वर्ष में भारत की विकास यात्रा को दिखाया गया। इस अवसर पर सभी विभागाध्यक्ष, शिक्षक, अधिकारी और कर्मचारियों के साथ ही पूर्व एवं वर्तमान विद्यार्थी उपस्थित रहे।


टैग्स केजी सुरेश कुलपति प्रवेश प्रक्रिया माखनलाल विश्वविद्यालय वाइस चांसलर वीसी एडमिशन
सम्बंधित खबरें

Times Network दे रहा है नौकरी का मौका, यहां देखें विज्ञापन

यह नियुक्ति नोएडा के लिए होनी है। ऑफिस से काम करना होगा और तुरंत जॉइनिंग करने वाले आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी।

3 days ago

जालंधर में दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका

सोशल मीडिया पर शेयर विज्ञापन के अनुसार, इस पद पर काम करने के इच्छुक आवेदकों के पास दो साल से ज्यादा का अनुभव होना चाहिए। स्थानीय आवेदकों को नियुक्ति में प्राथमिकता दी जाएगी।

3 days ago

प्रसार भारती ने दिया एसोसिएट व सीनियर एसोसिएट के पदों पर भर्ती से जुड़ा ये अहम अपडेट

प्रसार भारती ने एसोसिएट और सीनियर एसोसिएट के पदों पर कॉन्ट्रैक्ट आधार पर भर्ती से जुड़ा एक अहम अपडेट दिया है।

6 days ago

आकाशवाणी दिल्ली के ‘युववाणी’ ऑडिशन के लिए आवेदन शुरू, जल्द करें अप्लाई

आवेदन फॉर्म आकाशवाणी दिल्ली स्थित ब्रॉडकास्टिंग हाउस, पार्लियामेंट स्ट्रीट, कमरा संख्या-37 से किसी भी कार्यदिवस (सोमवार से शुक्रवार) सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच प्राप्त किए जा सकते हैं।

1 week ago

युवा पत्रकारों के लिए ‘Zee Media’ से जुड़ने का शानदार मौका, यहां देखें विज्ञापन

आप ‘जी मीडिया’ (Zee Media) के ‘रिपोर्टर हंट’ (Reporter Hunt) में शामिल होकर अपने करियर की मजबूत नींव रख सकते हैं और देश के प्रमुख मीडिया हाउस से अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत कर सकते हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

9 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

30 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago