होम / एडमिशन-जॉब्स / जल्द दस्तक देगी नई न्यूज वेबसाइट, जुड़ सकते हैं आप भी
जल्द दस्तक देगी नई न्यूज वेबसाइट, जुड़ सकते हैं आप भी
युवा पत्रकार स्वप्निल श्रीवास्तव अपने साथियों के साथ करने जा रहे हैं शुरुआत
पंकज शर्मा 6 years ago
आज के दौर में जिस तरह की पत्रकारिता हो रही है, उससे हटकर कुछ युवाओं ने नई तरह की पत्रकारिता का निर्णय लिया है और इसे मोजो पत्रकारिता का नाम दिया है। इसके तहत युवा पत्रकार स्वप्निल श्रीवास्तव अपने पत्रकार साथियों के साथ मिलकर नई वेबसाइट mojopatrakar.in शुरू करने जा रहे हैं। इस वेबसाइट की शुरुआत 15 अगस्त 2019 को नोएडा से की जाएगी। स्वप्निल श्रीवास्तव इससे पहले सूर्या समाचार और आब्जर्वर डॉन जैसे मीडिया हाउसेज से जुड़े रहे हैं। बताया जाता है पहले न्यूज वेबसाइट के रूप में इसकी शुरुआत होगी। इसके बाद यह वेब चैनल का रूप लेगी। इस वेबसाइट से जुड़ने के इच्छुक पत्रकार mojopatrakar@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं। इस बारे में ज्यादा जानकारी इस लिंक mojopatrakar.in पर क्लिक कर ली जा सकती है।
आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)
टैग्स वेबसाइट स्वप्निल श्रीवास्तव मोजो पत्रकारिता