होम / एडमिशन-जॉब्स / NDTV इंडिया में इस पद पर निकली वैकेंसी, जल्द करें आवेदन
NDTV इंडिया में इस पद पर निकली वैकेंसी, जल्द करें आवेदन
यदि आप पत्रकार हैं और नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह खबर आपके काफी काम की है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
यदि आप पत्रकार हैं और नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह खबर आपके काफी काम की है। दरअसल, ‘एनडीटीवी इंडिया’ (NDTV इंडिया) को एंकर कम रिपोर्टर की जरूरत है। इसके लिए इच्छुक व योग्य पत्रकारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
यहां एंकर कम रिपोर्टर पद पर काम करने के इच्छुक आवेदक को रीजनल या नेशनल न्यूज चैनल पर उपरोक्त पद पर काम करने का कम से कम दो साल का अनुभव होना चाहिए। साथ ही नेशनल, इंटरनेशनल खबरों और करेंट अफेयर्स से जुड़े मुद्दों की समझ भी होनी चाहिए। हिंदी में लेखन के ज्ञान के साथ-साथ स्क्रिप्टिंग भी करनी आती हो और रनडाउन पर पूरी तरह से काम करना आता हो। इसके अतिरिक्त न्यूज रिपोर्टिंग करने की योग्यता हो।
इच्छुक आवेदक अपना अपडेट रिज्युमे asif@ndtv.com पर भेज सकते हैं।
टैग्स रिपोर्टर एंकर एनडीटीवी जॉब नौकरी