होम / एडमिशन-जॉब्स / NBT में हिंदी वायरल कंटेंट के लिए कंसल्टेंट राइटर की भर्ती, जल्द करें आवेदन
NBT में हिंदी वायरल कंटेंट के लिए कंसल्टेंट राइटर की भर्ती, जल्द करें आवेदन
यदि आप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पोस्ट और वीडियो को गहराई से समझते हैं और उनके इर्द-गिर्द रोचक और प्रभावी लेख लिखने में माहिर हैं, तो यह मौका आपके लिए है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 9 months ago
यदि आप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पोस्ट और वीडियो को गहराई से समझते हैं और उनके इर्द-गिर्द रोचक और प्रभावी लेख लिखने में माहिर हैं, तो यह मौका आपके लिए है। नवभारत टाइम्स (NBT) ने अपने वायरल बीट के लिए हिंदी भाषा में एक कंसल्टेंट राइटर की तलाश शुरू कर दी है।
इस भूमिका के लिए जरूरी है कि अभ्यर्थी के पास डिजिटल ऑडियंस के लिए आकर्षक और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करने का कम से कम 2–3 साल का अनुभव हो।
-
स्थान: नोएडा (केवल ऑनसाइट काम)
-
बीट: वायरल बीट
-
भाषा: हिंदी
NBT की यह भूमिका खास तौर पर उन लेखकों के लिए है, जो सोशल मीडिया ट्रेंड्स पर नजर रखते हैं और उन्हें खबरों की शक्ल देने में दक्ष हैं।
यदि आप इस अवसर में रुचि रखते हैं, तो नीचे दिए गए लिंक पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं:
यहां भरें फॉर्म
टैग्स