होम / एडमिशन-जॉब्स / ‘जी मीडिया’ में नौकरी का मौका, इन पदों पर है वैकेंसी
‘जी मीडिया’ में नौकरी का मौका, इन पदों पर है वैकेंसी
‘जी मीडिया’ (Zee Media) समूह के डिजिटल वर्टिकल Indiadotcom Digital Private Limited (IDPL) ने नोएडा स्थित ऑफिस के लिए कई पदों पर भर्तियां निकाली हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 10 months ago
यदि आप मीडिया के फील्ड में काम कर रहे हैं और नई नौकरी तलाश रहे हैं तो आपके लिए एक शानदार मौका है। दरअसल, ‘जी मीडिया’ (Zee Media) समूह के डिजिटल वर्टिकल Indiadotcom Digital Private Limited (IDPL) ने नोएडा स्थित ऑफिस के लिए कई पदों पर भर्तियां निकाली हैं।
सोशल मीडिया पर शेयर विज्ञापन के अनुसार, यहां सब एडिटर/ सीनियर सब एडिटर (Bollywoodlife, Healthsite, Techlusive-Hindi, Zee PHH), SEO एनालिस्ट, असिस्टेंट मैनेजर/मैनेजर (मार्केटिंग), क्वालिटी इंजीनियर (मैन्युअल और ऑटोमेशन टेस्टर), DevOps इंजीनियर, प्रोडक्ट मैनेजर/असिस्टेंट प्रोडक्ट मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर/ मैनेजर (फाइनेंस और अकाउंट्स) के पदों पर भर्ती होनी है।
इन पदों पर काम करने के इच्छुक आवेदकों के पास संबंधित फील्ड में काम करने का दो से 12 साल तक का कार्यानुभव होना चाहिए। कम्युनिकेशंस स्किल्स अच्छे होने चाहिए। समय सीमा के भीतर काम पूरा करने की क्षमता होनी चाहिए। इसके साथ ही वेबसाइट विश्लेषण, कीवर्ड रिसर्च और एनालिटिक्स टूल्स की जानकारी होनी चाहिए।
इच्छुक आवेदक अप्लाई करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। इस बारे में ज्यादा जानकारी नीचे दिए गए विज्ञापन से ले सकते हैं।
टैग्स