होम / एडमिशन-जॉब्स / मीडिया शिक्षण संस्थान IIMC ने जारी की पहली मेरिट लिस्ट

मीडिया शिक्षण संस्थान IIMC ने जारी की पहली मेरिट लिस्ट

भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) में आठ पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) में आठ पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। विद्यार्थी संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट www.iimc.gov.in पर जाकर मेरिट लिस्ट देख सकते हैं। चयनित विद्यार्थियों द्वारा प्रथम सेमेस्टर की फीस और आवश्यक प्रमाण पत्र जमा कराने की अंतिम तिथि 24 सितंबर है।  

IIMC के 6 परिसरों में संचालित होने वाले 8 पाठ्यक्रमों की 476 सीटों के लिए 29 अगस्त को प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी। ये परिसर नई दिल्ली, ढेंकनाल, आइजोल, अमरावती, कोट्टायम और जम्मू में हैं। IIMC हिंदी पत्रकारिता, अंग्रेजी पत्रकारिता, विज्ञापन एवं जनसंपर्क, रेडियो एवं टेलीविजन, ओड़िया, मराठी, मलयालम और उर्दू पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रम संचालित करता है।

इस वर्ष 5,345 विद्यार्थियों ने विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन किया था। इनमें से 4,599 विद्यार्थी प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए थे। संस्थान द्वारा परीक्षा परिणाम 10 सितंबर को घोषित किया गया था।

पहली मेरिट लिस्ट में 464 विद्यार्थियों के नाम शामिल हैं। चयनित विद्यार्थियों को आयु प्रमाण पत्र के लिए 10वीं की मार्कशीट एवं स्नातक की मार्कशीट 24 सितंबर तक संबंधित पाठ्यक्रमों की ईमेल आईडी पर भेजनी होगी। जिन छात्रों का परीक्षा परिणाम अभी आना बाकी है, उन्हें 31 अक्टूबर तक अपनी स्नातक की मार्कशीट जमा करानी होगी। 

IIMC द्वारा दूसरी मेरिट लिस्ट 27 सितंबर, 2021 को जारी की जाएगी। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर विद्यार्थी संस्थान के अकादमिक समन्वयक श्री रघुविंदर चावला से 9818005590 पर संपर्क कर सकते हैं।


टैग्स आईआईएमसी भारतीय जन संचार संस्थान पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रम पहली मेरिट लिस्ट
सम्बंधित खबरें

Times Network दे रहा है नौकरी का मौका, यहां देखें विज्ञापन

यह नियुक्ति नोएडा के लिए होनी है। ऑफिस से काम करना होगा और तुरंत जॉइनिंग करने वाले आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी।

3 days ago

जालंधर में दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका

सोशल मीडिया पर शेयर विज्ञापन के अनुसार, इस पद पर काम करने के इच्छुक आवेदकों के पास दो साल से ज्यादा का अनुभव होना चाहिए। स्थानीय आवेदकों को नियुक्ति में प्राथमिकता दी जाएगी।

3 days ago

प्रसार भारती ने दिया एसोसिएट व सीनियर एसोसिएट के पदों पर भर्ती से जुड़ा ये अहम अपडेट

प्रसार भारती ने एसोसिएट और सीनियर एसोसिएट के पदों पर कॉन्ट्रैक्ट आधार पर भर्ती से जुड़ा एक अहम अपडेट दिया है।

6 days ago

आकाशवाणी दिल्ली के ‘युववाणी’ ऑडिशन के लिए आवेदन शुरू, जल्द करें अप्लाई

आवेदन फॉर्म आकाशवाणी दिल्ली स्थित ब्रॉडकास्टिंग हाउस, पार्लियामेंट स्ट्रीट, कमरा संख्या-37 से किसी भी कार्यदिवस (सोमवार से शुक्रवार) सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच प्राप्त किए जा सकते हैं।

1 week ago

युवा पत्रकारों के लिए ‘Zee Media’ से जुड़ने का शानदार मौका, यहां देखें विज्ञापन

आप ‘जी मीडिया’ (Zee Media) के ‘रिपोर्टर हंट’ (Reporter Hunt) में शामिल होकर अपने करियर की मजबूत नींव रख सकते हैं और देश के प्रमुख मीडिया हाउस से अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत कर सकते हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

11 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago