होम / एडमिशन-जॉब्स / ‘लोकमत मीडिया समूह’ से जुड़ने का अच्छा मौका, यूं कर सकते हैं अप्लाई
‘लोकमत मीडिया समूह’ से जुड़ने का अच्छा मौका, यूं कर सकते हैं अप्लाई
देश के प्रमुख मीडिया नेटवर्क्स समूह में शुमार ‘लोकमत मीडिया समूह’ से जुड़ने का काफी अच्छा मौका है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
देश के प्रमुख मीडिया नेटवर्क्स समूह में शुमार ‘लोकमत मीडिया समूह’ से जुड़ने का काफी अच्छा मौका है। दरअसल, ‘लोकमत मीडिया समूह’ को स्टूडियो ऑपरेशंस के लिए फ्रेशर की तलाश है।
यह पद दिल्ली एनसीआर के लिए है। इस पद पर नियुक्ति के लिए आवेदकों को न्यूज और ट्रेंड्स की अच्छी समझ होनी चाहिए। उसके साथ ही उन्हें ट्रेंडिंग कीवर्ड्स का इस्तेमाल करते हुए हिंदी में त्वरित और अच्छी हेडलाइन लिखना आना चाहिए। चुने गए आवेदक को सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को मैनेज करने की जिम्मेदारी संभालनी होगी।
शैक्षिक योग्यता की बात करें तो इस पद पर नियुक्ति के लिए पत्रकारिता अथवा मास कम्युनिकेशन में डिग्री अनिवार्य है। यदि टेक्निकल नॉलेज है तो उसे प्लस प्वॉइंट के रूप में लिया जाएगा।
इच्छुक उम्मीदवार अपना अपडेटेड रिज्युमे mahender.reddy@lokmat.com पर भेज सकते हैं।
टैग्स नौकरी वैकेंसी मीडिया जॉब हायरिंग लोकमत मीडिया ग्रुप स्टूडियो ऑपरेशंस