होम / एडमिशन-जॉब्स / लोकसभा सचिवालय में विभिन्न पदों पर वैकेंसी, जल्द करें आवेदन

लोकसभा सचिवालय में विभिन्न पदों पर वैकेंसी, जल्द करें आवेदन

लोकसभा सचिवालय ने विभिन्न कंसल्टेंट प्रोफेशनल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

लोकसभा सचिवालय ने विभिन्न कंसल्टेंट प्रोफेशनल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं, जिनमें हेड कंसल्टेंट (डिजिटल संचार), सोशल मीडिया मार्केटिंग (सीनियर कंसल्टेंट), सोशल मीडिया मार्केटिंग (जूनियर कंसल्टेंट), ग्राफिक डिजाइनर, सीनियर कंटेंट राइटर (हिंदी), जूनियर कंटेंट राइटर (हिंदी) और सोशल मीडिया मार्केटिंग (जूनियर एसोसिएट) पद शामिल हैं।

बता दें कि इच्छुक उम्मीदवार इस विज्ञापन के जारी होने की तिथि से 21 दिनों (8 फरवरी 2021) के भीतर ऑफलाइन मोड के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

लोक सभा कंसल्टेंट भर्ती 2021: रिक्त विवरण इस प्रकार हैं-

हेड कंसल्टेंट (डिजिटल संचार)- 01                               (वेतनमान- 90,000 / - प्रति माह)

सोशल मीडिया मार्केटिंग (सीनियर कंसल्टेंट)- 01            (वेतनमान- 65,000 / - प्रति माह)

सोशल मीडिया मार्केटिंग (जूनियर कंसल्टेंट)- 01             (वेतनमान- 35,000 / - प्रति माह)

ग्राफिक डिजाइनर- 01                                               (वेतनमान- 45,000 / - प्रति माह)

सीनियर कंटेंट राइटर (हिंदी)- 01                                 (वेतनमान- 50,000 / - प्रति माह)

जूनियर कंटेंट राइटर (हिंदी)- 01                                  (वेतनमान- 35,000 / - प्रति माह)

सोशल मीडिया मार्केटिंग (जूनियर एसोसिएट)- 03           (वेतनमान- 25,000 / - प्रति माह)

आयु सीमा –

22 से 58 वर्ष

शैक्षणिक योग्यता:

हेड कंसल्टेंट (डिजिटल संचार): प्रतिष्ठित संस्थान से स्नातक/ मास्टर डिग्री, B.Tech./M.Tech को वरीयता।

सोशल मीडिया मार्केटिंग (सीनियर कंसल्टेंट): बिजनेस मैनेजमेंट, मार्केटिंग, मीडिया और कम्युनिकेशन, जर्नलिज्म, पब्लिक रिलेशन, डिजिटल मार्केटिंग या संबंधित क्षेत्र (क्षेत्रों) में ग्रेजुएट डिग्री।

ग्राफिक डिजाइनर: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड / विश्वविद्यालय से 10 + 2.

शैक्षणिक योग्यता के सम्बन्ध में या फिर किसी अन्य विस्तृत जानकारी के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें- http://loksabhadocs.nic.in/JRCell/Module/Notice/Consultants_Advertisement.pdf

ऐसे करें आवेदन:

इच्छुक आवेदक ऑफलाइन मोड से उपरोक्त पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस विज्ञापन के जारी होने की तिथि से 21 दिनों की अवधि के भीतर आवेदन ईमेल आईडी कंसल्टेंट2021-1ss@sansad.nic.in पर भेजे जा सकते हैं।


टैग्स पत्रकार मीडिया जॉब नौकरी लोकसभा सचिवालय
सम्बंधित खबरें

Times Network दे रहा है नौकरी का मौका, यहां देखें विज्ञापन

यह नियुक्ति नोएडा के लिए होनी है। ऑफिस से काम करना होगा और तुरंत जॉइनिंग करने वाले आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी।

3 days ago

जालंधर में दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका

सोशल मीडिया पर शेयर विज्ञापन के अनुसार, इस पद पर काम करने के इच्छुक आवेदकों के पास दो साल से ज्यादा का अनुभव होना चाहिए। स्थानीय आवेदकों को नियुक्ति में प्राथमिकता दी जाएगी।

3 days ago

प्रसार भारती ने दिया एसोसिएट व सीनियर एसोसिएट के पदों पर भर्ती से जुड़ा ये अहम अपडेट

प्रसार भारती ने एसोसिएट और सीनियर एसोसिएट के पदों पर कॉन्ट्रैक्ट आधार पर भर्ती से जुड़ा एक अहम अपडेट दिया है।

6 days ago

आकाशवाणी दिल्ली के ‘युववाणी’ ऑडिशन के लिए आवेदन शुरू, जल्द करें अप्लाई

आवेदन फॉर्म आकाशवाणी दिल्ली स्थित ब्रॉडकास्टिंग हाउस, पार्लियामेंट स्ट्रीट, कमरा संख्या-37 से किसी भी कार्यदिवस (सोमवार से शुक्रवार) सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच प्राप्त किए जा सकते हैं।

1 week ago

युवा पत्रकारों के लिए ‘Zee Media’ से जुड़ने का शानदार मौका, यहां देखें विज्ञापन

आप ‘जी मीडिया’ (Zee Media) के ‘रिपोर्टर हंट’ (Reporter Hunt) में शामिल होकर अपने करियर की मजबूत नींव रख सकते हैं और देश के प्रमुख मीडिया हाउस से अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत कर सकते हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

10 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago