होम / एडमिशन-जॉब्स / माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी: प्रवेश के लिए 17 जून तक ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन

माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी: प्रवेश के लिए 17 जून तक ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन

प्रवेश परीक्षा देश के विभिन्न राज्यों के 16 शहरों में 26 जून को आयोजित की जाएगी, जिसके लिए प्रवेश-पत्र 22 से 26 जून तक डाउनलोड किए जा सकते हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

यदि आप पत्रकारिता, जनसंचार एवं कंप्यूटर के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं तो ‘माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय’ (MCU) में प्रवेश ले सकते हैं। कुलपति प्रो. केजी सुरेश ने बताया कि पिछले साल एक लाख तीन हजार से ज्यादा विद्यार्थियों ने प्रवेश लेकर इतिहास रच दिया था। इस बार प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को तो बहुत बड़ा सरप्राइज मिलने वाला है, क्योंकि भोपाल के बिशनखेड़ी में 50 एकड़ भूमि में नवीन परिसर बनकर तैयार हो चुका है। यहां विद्यार्थियों के लिए सर्वसुविधायुक्त छात्रावास से लेकर अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं।

प्रवेश संबंधी जानकारी देते हुए निदेशक (प्रवेश) डॉ. आशीष जोशी ने बताया कि वर्ष 2022-23 के लिए भोपाल के साथ ही विश्वविद्यालय के खंडवा, रीवा, एवं दतिया परिसर के लिए 17 जून रात्रि 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। भोपाल स्थित मुख्य परिसर में पत्रकारिता, जनसंचार, मीडिया प्रबंधन एवं कंप्यूटर जैसे 17 विषयों में स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के लिए विद्यार्थियों को आवेदन करना होगा।

उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत आठ पाठ्यक्रम भी शुरू किए गए हैं, जिसके लिए विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। इसी तरह खंडवा में पत्रकारिता, जनसंचार के साथ ही कंप्यूटर विषय के चार पाठ्यक्रम, दतिया में जनसंचार एवं कंप्यूटर के तीन पाठ्यक्रम, रीवा में पत्रकारिता, जनसंचार एवं कंप्यूटर के नौ पाठ्यक्रमों के लिए विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

डॉ. जोशी ने जानकारी दी है कि सभी परीक्षा केंद्रों में प्रवेश परीक्षा 26 जून को आयोजित की जाएगी, जिसके लिए प्रवेश-पत्र 22 से 26 जून तक डाउनलोड किए जा सकते हैं। सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के परीक्षार्थियों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये होगा, जबकि अतिरिक्त पाठ्यक्रम के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये देना होगा। वहीं, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के परीक्षार्थियों को प्रवेश के लिए कोई शुल्क नहीं देना है, उन्हें सिर्फ पोर्टल शुल्क 50 रुपये देना होगा।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. अविनाश वाजपेयी ने बताया कि 26 जून को होने वाली प्रवेश परीक्षा भारत के विभिन्न राज्यों के 16 शहरों में आयोजित की जाएगी। जिनमें भोपाल, खंडवा, रीवा, दतिया, इंदौर, नई दिल्ली, लखनऊ, पटना,कोलकाता, जबलपुर, रांची, जयपुर, रायपुर, गोरखपुर, दरभंगा, नागपुर शहर शामिल हैं।


टैग्स केजी सुरेश माखनलाल यूनिवर्सिटी कुलपति प्रवेश प्रक्रिया माखनलाल विश्वविद्यालय एमसीयू वाइस चांसलर माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय वीसी एडमिशन
सम्बंधित खबरें

Times Network दे रहा है नौकरी का मौका, यहां देखें विज्ञापन

यह नियुक्ति नोएडा के लिए होनी है। ऑफिस से काम करना होगा और तुरंत जॉइनिंग करने वाले आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी।

3 days ago

जालंधर में दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका

सोशल मीडिया पर शेयर विज्ञापन के अनुसार, इस पद पर काम करने के इच्छुक आवेदकों के पास दो साल से ज्यादा का अनुभव होना चाहिए। स्थानीय आवेदकों को नियुक्ति में प्राथमिकता दी जाएगी।

3 days ago

प्रसार भारती ने दिया एसोसिएट व सीनियर एसोसिएट के पदों पर भर्ती से जुड़ा ये अहम अपडेट

प्रसार भारती ने एसोसिएट और सीनियर एसोसिएट के पदों पर कॉन्ट्रैक्ट आधार पर भर्ती से जुड़ा एक अहम अपडेट दिया है।

6 days ago

आकाशवाणी दिल्ली के ‘युववाणी’ ऑडिशन के लिए आवेदन शुरू, जल्द करें अप्लाई

आवेदन फॉर्म आकाशवाणी दिल्ली स्थित ब्रॉडकास्टिंग हाउस, पार्लियामेंट स्ट्रीट, कमरा संख्या-37 से किसी भी कार्यदिवस (सोमवार से शुक्रवार) सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच प्राप्त किए जा सकते हैं।

1 week ago

युवा पत्रकारों के लिए ‘Zee Media’ से जुड़ने का शानदार मौका, यहां देखें विज्ञापन

आप ‘जी मीडिया’ (Zee Media) के ‘रिपोर्टर हंट’ (Reporter Hunt) में शामिल होकर अपने करियर की मजबूत नींव रख सकते हैं और देश के प्रमुख मीडिया हाउस से अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत कर सकते हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

9 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

33 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago