होम / एडमिशन-जॉब्स / जल्द लॉन्च होने वाले नेशनल न्यूज चैनल में बड़े पैमाने पर निकली वैकेंसी
जल्द लॉन्च होने वाले नेशनल न्यूज चैनल में बड़े पैमाने पर निकली वैकेंसी
नोएडा फिल्म सिटी से जल्द लॉन्च होने वाले एक हिंदी नेशनल न्यूज चैनल में बड़ी संख्या में पत्रकारों की जरूरत है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
नोएडा फिल्म सिटी से जल्द लॉन्च होने वाले एक हिंदी नेशनल न्यूज चैनल में बड़ी संख्या में पत्रकारों की जरूरत है। इस नेशनल टेलीविजन में पत्रकारों के साथ-साथ टेक्निकल पदों पर भी लोगों की आवश्यकता है। साथ ही वेब और सोशल मीडिया हैंडल करने वाले प्रोफेशनल भी चाहिए।
एंकर से लेकर प्रोग्राम प्रड्यूसर, रिपोर्टर, ट्रेनी रिपोर्टर, स्क्रिप्ट राइटर, कॉपीराइटर, कैमरामैन, पीसीआर-एमसीआर प्रड्यूसर, वीडियो एडिटर, ग्राफिक्स, मेकअप प्रोफेशनल आदि सभी पदों के लिए आवेदन आमंत्रित हैं। इन पदों के लिए अनुभवी के साथ-साथ फ्रेशर मीडियाकर्मी भी आवेदन कर सकते हैं।
बताया जा रहा है कि नेशनल न्यूज चैनल में वरिष्ठ पदों पर नामी-गिरामी चैनलों के कई वरिष्ठ पत्रकारों की नियुक्ति हो चुकी है और आने वाले दिनों में कई बड़े और नामी पत्रकार चैनल से जुड़ने वाले हैं।
खबरों के मुताबिक, ये चैनल एक बड़े ग्रुप द्वारा लाया जा रहा है। ये ग्रुप शिक्षा से लेकर कई अन्य क्षेत्रों में बड़ा नाम है। इस ग्रुप के साथ कई बड़े इन्वेस्टर जुड़े हुए हैं जिसने साथ जुड़कर नेशनल चैनल के बाद कुछ रीजनल चैनल और भक्ति चैनल के अलावा एंटरटेनमेंट चैनल का प्लान तैयार है।
फिलहाल पूरी टीम नेशनल न्यूज चैनल के लुक पर रात दिन काम कर रही है। फिल्म सिटी में न्यूजरूम से लेकर स्टूडियो तक भव्य तरीके से बनाने की तैयारी चल रही है और काम भी शुरू हो चुका है।
अगर आप ऊर्जा से लबरेज हैं और मीडिया में कुछ नया करना चाहते हैं, तो यहां आवेदन कर सकते हैं। आप अपना रेज्यूमे नीचे दिए गए मेल आईडी पर भेज सकते हैं। साथ ही आपने जिस पद के लिए आवेदन किया है उसका जिक्र भी जरूर करें। भर्तियां बहुत जल्द और तेजी से की जाएंगी।
Email id- hr@newsindia.tv
टैग्स पत्रकार मीडिया चैनल नौकरी