होम / एडमिशन-जॉब्स / सार्वजनिक क्षेत्र की इस कंपनी में कई पदों पर वैकेंसी, 6 जुलाई तक करें आवेदन
सार्वजनिक क्षेत्र की इस कंपनी में कई पदों पर वैकेंसी, 6 जुलाई तक करें आवेदन
सूचना-प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली कंपनी ‘ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसलटेंट्स इंडिया लिमिटेड’ (BECIL) ने कई पदों पर वैकेंसी निकाली हैं
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
सूचना-प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली कंपनी ‘ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसलटेंट्स इंडिया लिमिटेड’ (BECIL) ने कई पदों पर वैकेंसी निकाली हैं। BECIL ने जिन पदों पर वैकेंसी निकाली है, उनमें मीडिया मैनेजर, इंग्लिश कंटेट राइटर, टेक्निकल मैनेजर, पब्लिसिटी कॉर्डिनेटर, ग्राफिक डिजाइनर, वीडियो एडिटर और वीडियो कैमरामैन शामिल हैं।
बता दें कि इन सभी वैकेंसी के लिए पे-स्केल और योग्यता अलग-अलग है। इस वैकेंसी पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 6 जुलाई 2020 है। इस वैकेंसी पर अप्लाई करने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म ऑफिशियल साइट https://www.becil.com/ से डाउनलोड किया जा सकता है। फॉर्म डाउनलोड करने के बाद आपको सभी डॉक्यूमेंट्स को ऑफिस के एड्रेस पर स्पीड पोस्ट के जरिए भेजना होगा।
पे-स्केल-
मीडिया मैनेजर- 75,000/-
इंग्लिश कंटेट राइटर - 45,000/-
टेक्निकल मैनेजर- 74,000/-
कैंपेन एंड पब्लिसिटी कॉर्डिनेटर- 74,000/-
ग्राफिक डिजाइनर- 51, 000/-
वीडियो एडिटर- 40,000/-
वीडियो कैमरामैन- 30,000/-
ऐसे करें आवेदन-
योग्य आवेदनकर्ता को अपनी सभी मार्कशीट की फोटो कॉपी एप्लीकेशन फॉर्म के साथ स्पीड पोस्ट के जरिए नीचे दिए पते पर भेजनी होंगी। इसके साथ ही एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट दो पासपोर्ट साइज फोटो, पैन कार्ड और आधार कार्ड भेजना होगा। साथ ही साथ रजिस्ट्रेशन फीस भी डिमांड ड्राफ्ट के जरिए भेजनी होगी। जनरल और ओबीसी कैटेगिरी के लिए ये फीस 500 रुपए है। इसके अलावा ST/SC कैंडिडेट के लिए 250 रुपए है।
कार्यालय का पता-
BECIL’s Head Office at BECIL, 14-B, Ring Road, I.P. Estate, New Delhi-110002
एक्सपीरियंस और क्वॉलिफिकेशन से जुड़ी जानकारी जानने के लिए नीचे दिए लिंक पक क्लिक करें-
https://www.becil.com/uploads/vacancy/305f882f50b003e7f6e52d5c05e2fa68.pdf
टैग्स मीडिया जॉब्स बेसिल रिक्रूटमेंट