होम / एडमिशन-जॉब्स / ‘Times Network’ में नौकरी का मौका, इस पद पर है वैकेंसी
‘Times Network’ में नौकरी का मौका, इस पद पर है वैकेंसी
नौकरी की तलाश में जुटे पत्रकारों के लिए देश के प्रमुख मीडिया नेटवर्क्स में शुमार ‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) से जुड़ने का काफी अच्छा मौका है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
नौकरी की तलाश में जुटे पत्रकारों के लिए देश के प्रमुख मीडिया नेटवर्क्स में शुमार ‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) से जुड़ने का काफी अच्छा मौका है।
दरअसल, इस नेटवर्क में सब एडिटर (न्यूज) के पद पर वैकेंसी है। यह वैकेंसी डिजिटल टीम (अंग्रेजी) के लिए है। इसके लिए योग्य व इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
इस पद पर काम करने के इच्छुक आवेदक को जर्नलिज्म, कम्युनिकेशन अथवा संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएट होना चाहिए। अंग्रेजी भाषा पर काफी अच्छी पकड़ होनी चाहिए। न्यूज के दबाव को समझना और उस हिसाब से काम करना आना चाहिए।
यह वैकेंसी नोएडा के लिए है। किसी डिजिटल न्यूज रूम में बतौर कॉपी एडिटर एक-दो साल काम कर चुके आवेदकों को नियुक्ति में प्राथमिकता दी जाएगी।
इच्छुक व योग्य आवेदक अपना अपडेटेड रिज्यूमे ई-मेल आईडी saravanan.r1@timesgroup.com पर भेज सकते हैं। इस बारे में ज्यादा जानकारी नीचे दिए गए विज्ञापन से ले सकते हैं।
टैग्स जॉब टाइम्स नेटवर्क नौकरी वैकेंसी मीडिया जॉब्स सब एडिटर डिजिटल टीम उपसंपादक