होम / एडमिशन-जॉब्स / ‘नवोदय टाइम्स’ से जुड़ने का शानदार मौका, इन पदों पर है वैकेंसी
‘नवोदय टाइम्स’ से जुड़ने का शानदार मौका, इन पदों पर है वैकेंसी
यदि आप पत्रकार हैं और नई नौकरी की तलाश में हैं अथवा पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं तो ‘पंजाब केसरी’ समूह के हिंदी अखबार ‘नवोदय टाइम्स’ से जुड़ने का आपके लिए काफी अच्छा मौका है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
यदि आप पत्रकार हैं और नई नौकरी की तलाश में हैं अथवा पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं तो ‘पंजाब केसरी’ (Punjab Kesari) समूह के हिंदी अखबार ‘नवोदय टाइम्स’ (Navodaya Times) से जुड़ने का आपके लिए काफी अच्छा मौका है।
दरअसल, इस अखबार के दिल्ली स्थित दफ्तर में ट्रेनी से लेकर सीनियर सब एडिटर तक के कई पदों पर वैकेंसी है। इसके लिए योग्य व इच्छुक आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जो डेस्क के साथ रिपोर्टिंग में काम कर सकें।
इन पदों के लिए थोड़े अनुभवी पत्रकारों के साथ-साथ फ्रेशर्स भी अप्लाई कर सकते हैं। आवेदकों को हिंदी अच्छी आनी चाहिए और अंग्रेजी पर भी ठीक-ठाक पकड़ होनी चाहिए।
इच्छुक आवेदक 10 मार्च 2023 तक अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन के लिए अपना अपडेटेड रिज्युमे और कार्यानुभव (यदि है तो) raj22tt@gmail.com पर भेज सकते हैं।
टैग्स पत्रकार नवोदय टाइम्स नौकरी वैकेंसी मीडिया जॉब सीनियर सब एडिटर ट्रेनी फ्रेशर्स