होम / एडमिशन-जॉब्स / ‘जागरण न्यू मीडिया’ में नौकरी का मौका, आज होंगे वॉक इन इंटरव्यू
‘जागरण न्यू मीडिया’ में नौकरी का मौका, आज होंगे वॉक इन इंटरव्यू
इन पदों पर नियुक्ति के इच्छुक आवेदक अपने साथ रिज्युमे लाते समय उसमें संबंधित जॉनर का उल्लेख कर सकते हैं। यदि संभव हो तो वे अपना लैपटॉप साथ ला सकते हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
जागरण समूह की डिजिटल कंपनी 'जागरण न्यू मीडिया' (Jagran New Media) को कंटेंट राइटर (Affiliate) की जरूरत है। ये नियुक्तियां फैशन, लाइफस्टाइल और फूड एंड टेक्नोलॉजी जॉनर के लिए की जानी हैं।
इसके लिए योग्य व इच्छुक आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ये पद नोएडा के लिए हैं। इन पदों पर नियुक्ति वॉक इन इंटरव्यू के जरिये होगी। इन पदों पर नियुक्ति के इच्छुक आवेदक अपने साथ रिज्युमे लाते समय उसमें संबंधित जॉनर का उल्लेख कर सकते हैं। यदि संभव हो तो वे अपना लैपटॉप साथ ला सकते हैं।
यहां नौकरी के इच्छुक आवेदक नौ मार्च 2024 को सुबह दस बजे से दो बजे तक वॉक इन इंटरव्यू के लिए नोएडा में सेक्टर-16 स्थित ‘जागरण मीडिया’ के दफ्तर पर पहुंच सकते हैं।
इस बारे में जारी विज्ञापन आप यहां देख सकते हैं।
टैग्स जॉब्स जॉब नौकरी वैकेंसी मीडिया जॉब्स जागरण न्यू मीडिया कंटेंट राइटर भर्ती हायरिंग जेएनएम