होम / एडमिशन-जॉब्स / अनुवादकों के लिए नौकरी का बेहतरीन मौका, जल्द करें आवेदन
अनुवादकों के लिए नौकरी का बेहतरीन मौका, जल्द करें आवेदन
इन पदों के लिए आवेदक को ग्रेजुएट होने के साथ ही कंप्यूटर में एमएस ऑफिस की बेसिक जानकारी होनी चाहिए। इसके साथ ही अंग्रेजी पर अच्छी पकड़ होनी चाहिए
पंकज शर्मा 6 years ago
अपने कस्टमर्स को अनुवाद, आईटी सर्विस, सॉफ्टवेयर विकास आदि क्षेत्रों में सेवाएं उपलब्ध कराने वाली कंपनी वेबदुनिया (WebDunia) को अंग्रेजी से विभिन्न भारतीय भाषाओं में अनुवाद के लिए लैंग्वेज एक्सपर्ट और सीनियर लैंग्वेज एक्सपर्ट की जरूरत है। पदों की संख्या 10 से 15 है और ये सभी पद दिल्ली के लिए हैं।
इन पदों के लिए आवेदक को ग्रेजुएट होने के साथ ही कंप्यूटर में एमएस ऑफिस की बेसिक जानकारी होनी चाहिए। इसके साथ ही अंग्रेजी पर अच्छी पकड़ होनी चाहिए। अनुवाद के साथ ही रीजनल भाषा में टाइपिंग जानने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी। अनुभवी आवेदकों को योग्यतानुसार सैलरी दी जाएगी।
इन पदों पर काम करने के इच्छुक आवेदक prateek.bohare@webdunia.net पर अपना रिज्युमे भेज सकते हैं। कैंपस सेलेक्शन के लिए इच्छुक कॉलेज भी इस ईमेल आईडी पर संपर्क कर सकते हैं। इस बारे में ज्यादा जानकारी नीचे दिए गए विज्ञापन से ले सकते हैं।
टैग्स मीडिया जॉब्स ट्रांसलेटर्स अनुवादक वेबदुनिया