होम / एडमिशन-जॉब्स / दूरदर्शन को बिहार के चार जिलों में है स्ट्रिंगरों की जरूरत, 30 मार्च से पहले करें आवेदन

दूरदर्शन को बिहार के चार जिलों में है स्ट्रिंगरों की जरूरत, 30 मार्च से पहले करें आवेदन

दूरदर्शन केंद्र, पटना द्वारा विजुअल कवरेज में अनुभव रखने वाले व्यक्तियों, मालिकों/ साझेदारी/ (साझेदारी) फर्मों/ कॉर्पोरेट निकायों/ संस्थानों से आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

दूरदर्शन केंद्र, पटना को बिहार के चार जिलों में स्ट्रिंगरों की आवश्यकता है, जिनमें बेगूसराय, भागलपुर,  सारण और किशनगंज शामिल हैं।

दूरदर्शन केंद्र, पटना द्वारा स्ट्रिंगर/कैमरामैन के पैनल में शामिल करने हेतु विजुअल कवरेज में अनुभव रखने वाले व्यक्तियों, मालिकों/ साझेदारी/ (साझेदारी) फर्मों/ कॉर्पोरेट निकायों/ संस्थानों से आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।  

आवेदक को अपने आवेदनपत्र में उस जिले का नाम लिखना होगा, जहां से वह सूचीबद्ध होना चाहता है। पैनल में शामिल स्ट्रिंगर से अपेक्षा की जाती है कि वे दूरदर्शन केंद्र, पटना के लिए समाचार-योग्य कार्यक्रमों को कवर करेंगे। इनमें स्पॉट समाचार (तात्कालिक समाचार), खेल  समाचार, व्यवसाय समाचार और समाचारों के लिए संक्षिप्त फीचर व अन्य विषय शामिल हैं।

आवेदक के पास पूर्ण HD/2K/4K प्रारूप वाला अपना स्वयं का कैमरा होना जरूरी है। इसके अलावा आवेदक के पास 4जी/5जी सिम के साथ कार्ड रीडर और नेट से डेटा पैक वाला एक गुणवत्तापूर्ण स्मार्ट फोन (एंड्रायड) होना चाहिए, ताकि आपात स्थित में फुटेज को तुरंत ईमेल/एफटीपी/एनडीएमएस या किसी अन्य डिजिटल तरीके  से समाचार एकांश को भेजा जा सके।

इसके लिए निजी वाहन/चार पहिया वाहन रखने वाले आवेदक को प्राथिमकता दी जाएगी और सिनेटोमैटोग्राफी/ वीडियोग्राफी/ समाचार संग्रह/ प्रसारण पत्रकारिता में आवश्यक योग्यता, अनुभव और दक्षता रखने वाले आवेदकों को भी प्राथिमकता दी जाएगी, बशर्ते उन्हें सोशल मीडिया का कार्यसाधक ज्ञान होना चाहिए।

आवेदन प्रारूप व नियम एवं शर्ते दिशानिर्देश पुस्तिका में उपलब्ध है, जिसका उल्लेख दूरदर्शन महानिदेशालय, नई दिल्ली द्वारा जारी मेमोरेंडम संख्य 3/4/2003-पी-3, दिनांक 02/07/2010 में है।

आवेदन का प्रारूप एवं दिशानिर्देश प्रसार भारती की वेबसाइट www.prasarbhati.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है।

आवेदन पत्र आहरण एवं संवितरण अधिकारी, दूरदर्शन केंद्र पटना के पक्ष में देय रुपये 1000/- के डिमांड ड्राफ्ट के साथ कार्यालय प्रमुख /प्रादेशिक समाचार एकांश, दूरदर्शन केंद्र, फ्रेजर रोड, पटना को भेजना होगा।

आवेदक अपना आवेदन एक सीलबंद लिफाफे में और उस पर "दूरदर्शन समाचार के स्ट्रिंगरों के पैनल में सूचीबद्धता हेतु" लिखकर उपनिदेशक  (समाचार), प्रादेशिक समाचार एकांश, दूरदर्शन केंद्र, फ्रेजर रोड, पटना (बिहार) -800001 को स्पीड पोस्ट/पंजीकृत डाक से भेजना होगा। कार्यालय में आवेदन प्राप्ति की अंतिम तिथि 30 मार्च 2024 है।


टैग्स दूरदर्शन बिहार जॉब स्ट्रिंगर्स दूरदर्शन केंद्र पटना
सम्बंधित खबरें

Times Network दे रहा है नौकरी का मौका, यहां देखें विज्ञापन

यह नियुक्ति नोएडा के लिए होनी है। ऑफिस से काम करना होगा और तुरंत जॉइनिंग करने वाले आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी।

3 days ago

जालंधर में दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका

सोशल मीडिया पर शेयर विज्ञापन के अनुसार, इस पद पर काम करने के इच्छुक आवेदकों के पास दो साल से ज्यादा का अनुभव होना चाहिए। स्थानीय आवेदकों को नियुक्ति में प्राथमिकता दी जाएगी।

3 days ago

प्रसार भारती ने दिया एसोसिएट व सीनियर एसोसिएट के पदों पर भर्ती से जुड़ा ये अहम अपडेट

प्रसार भारती ने एसोसिएट और सीनियर एसोसिएट के पदों पर कॉन्ट्रैक्ट आधार पर भर्ती से जुड़ा एक अहम अपडेट दिया है।

6 days ago

आकाशवाणी दिल्ली के ‘युववाणी’ ऑडिशन के लिए आवेदन शुरू, जल्द करें अप्लाई

आवेदन फॉर्म आकाशवाणी दिल्ली स्थित ब्रॉडकास्टिंग हाउस, पार्लियामेंट स्ट्रीट, कमरा संख्या-37 से किसी भी कार्यदिवस (सोमवार से शुक्रवार) सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच प्राप्त किए जा सकते हैं।

1 week ago

युवा पत्रकारों के लिए ‘Zee Media’ से जुड़ने का शानदार मौका, यहां देखें विज्ञापन

आप ‘जी मीडिया’ (Zee Media) के ‘रिपोर्टर हंट’ (Reporter Hunt) में शामिल होकर अपने करियर की मजबूत नींव रख सकते हैं और देश के प्रमुख मीडिया हाउस से अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत कर सकते हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

11 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago