होम / एडमिशन-जॉब्स / दूरदर्शन को मध्य प्रदेश के 27 जिलों से चाहिए योग्य पत्रकार, आवेदन आमंत्रित
दूरदर्शन को मध्य प्रदेश के 27 जिलों से चाहिए योग्य पत्रकार, आवेदन आमंत्रित
प्रसार भारती की रीजनल न्यूज यूनिट, दूरदर्शन केंद्र भोपाल द्वारा समाचार संकलन के लिए स्ट्रिंगर्स की सूची में शामिल किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 10 months ago
प्रसार भारती की रीजनल न्यूज यूनिट, दूरदर्शन केंद्र भोपाल द्वारा समाचार संकलन के लिए स्ट्रिंगर्स की सूची में शामिल किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके तहत मध्य प्रदेश के 27 जिलों से योग्य पत्रकारों से आवेदन मांगे गए हैं।
जिन जिलों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, वे हैं: अलीराजपुर, अशोकनगर, छतरपुर, दमोह, दतिया, धार, गुना, ग्वालियर, हरदा, झाबुआ, कटनी, मैहर, मंदसौर, मऊगंज, नर्मदापुरम, नीमच, निवाड़ी, पन्ना, रायसेन, रीवा, सतना, सीहोर, शहडोल, श्योपुर, सीधी, सिंगरौली और उज्जैन।
आवेदन करने वाले इच्छुक पत्रकारों को ₹1180 का आवेदन शुल्क निर्धारित क्यूआर कोड को स्कैन कर जमा करना होगा। भुगतान का स्क्रीनशॉट और आवेदक का नाम, जिला आदि की जानकारी ईमेल आईडी – sstringerempanelment@gmail.com पर भेजनी होगी।
आवेदन की अंतिम तिथि सूचना के प्रसार भारती वेबसाइट पर प्रकाशित होने की तारीख (21-04-2025) से 30 दिनों के भीतर है।
संपूर्ण दिशा-निर्देश, आवेदन फॉर्म, क्यूआर कोड और अन्य आवश्यक जानकारी के लिए उम्मीदवार प्रसार भारती की आधिकारिक वेबसाइट www.prasarbharati.gov.inके वैकेंसी सेक्शन में विजिट कर सकते हैं।
इस पहल का उद्देश्य प्रदेश के दूरस्थ और विविध क्षेत्रों से स्थानीय समाचारों की विश्वसनीय और सक्रिय कवरेज सुनिश्चित करना है। इच्छुक पत्रकारों से अपेक्षा की गई है कि वे क्षेत्रीय समाचारों की समझ रखने वाले, पत्रकारिता में अनुभवयुक्त और समाचार प्रस्तुति के प्रति गंभीर हों।
टैग्स