होम / एडमिशन-जॉब्स / सरकारी विभाग में नौकरी के इच्छुक पत्रकारों के लिए बेहतर मौका
सरकारी विभाग में नौकरी के इच्छुक पत्रकारों के लिए बेहतर मौका
चुने गए आवेदकों को प्रतिमाह 40 हजार रुपए दिए जाएंगे, आवेदन के लिए अधिकतम आयु सीमा 65 साल रखी गई है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
भारत सरकार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के तहत आने वाले ‘वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो’ (Wildlife Crime Control Bureau) में नौकरी करने का पत्रकारों के पास बहुत ही अच्छा मौका है। दरअसल, ‘वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो’ ने मीडिया सलाहकार (Media Consultant) और हिंदी सलाहकार (Hindi Consultant) के एक-एक पद के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इन पदों पर नियुक्ति एक साल के कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर की जाएगी। चुने गए आवेदकों को प्रतिमाह 40 हजार रुपए दिए जाएंगे। इन पदों के लिए अधिकतम उम्रसीमा 65 साल रखी गई है।
मीडिया सलाहकार पद के लिए आवेदक के पास किसी मान्यातप्राप्त संस्थान से मास कम्युनिकेशन/जर्नलिज्म/मीडिया में डिग्री होनी चाहिए अथवा स्नातक की डिग्री के साथ मास कम्युनिकेशन/जर्नलिज्म/मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा होना चाहिए। आवेदक को संबंधित क्षेत्र में एक से तीन साल का अनुभव होने के साथ ही एमएस ऑफिस की अच्छी जानकारी होनी चाहिए।
वहीं, हिंदी सलाहकार पद के लिए आवेदक के पास हिंदी में मास्टर्स अथवा उसके समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। आवेदक को हिंदी टाइपिंग भी आनी चाहिए। आवेदक को संबंधित क्षेत्र में काम करने का एक से तीन साल का अनुभव होने के साथ ही एमएस ऑफिस की भी अच्छी जानकारी होनी चाहिए। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
टैग्स नौकरी वैकेंसी मीडिया सलाहकार पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो हिंदी सलाहकार