होम / विचार मंच / डॉ. वैदिक बोले, क्या अब मोदी को 'इस' नारे के लिए तैयार होना होगा?

डॉ. वैदिक बोले, क्या अब मोदी को 'इस' नारे के लिए तैयार होना होगा?

कांग्रेसमुक्त भारत का नारा देने वाले नरेंद्र मोदी को क्या अब मोदीमुक्त भारत के नारे के लिए तैयार होना होगा?

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

डॉ. वेदप्रताप वैदिक

कांग्रेसमुक्त भारत का नारा देने वाले नरेंद्र मोदी को क्या अब मोदीमुक्त भारत के नारे के लिए तैयार होना होगा? इन पांचों राज्यों में अभी जो चुनाव लड़े गए हैं, वे किसके नाम पर लड़े गए हैं? किस चेहरे को सबसे बड़ा चेहरा दिखाया गया है? किसकी उपलब्धियों के ढोल पीटे गए हैं? उन नेताओं के नहीं, जो इन प्रदेशों के मुख्यमंत्री थे या पार्टी-अध्यक्ष थे। बल्कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह के! मोदी और शाह से भी वरिष्ठ रहे भाजपा के नेताओं को भी इन चुनावों में कोई खास महत्व नहीं मिला। तो अब जो नतीजे आए हैं, उनका ठीकरा आप किसके माथे पर फोड़ेंगे?

ऐसा नहीं है कि राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों ने अपने-अपने प्रदेशों में जमकर काम नहीं किया है। यदि नहीं किया होता तो मप्र और राजस्थान में उन्हें जितनी सीटें मिली हैं, उनसे आधी भी नहीं मिलतीं। जैसा कि छत्तीसगढ़ में हुआ है। छत्तीसगढ़ में भाजपा की भयंकर पराजय के स्थानीय कारण भी हैं लेकिन सभी पांचों राज्यों में- तेलंगाना और मिजोरम में भी भाजपा की दुर्गति का आखिर कारण क्या है?

इसका कारण है, पिछले साढ़े चार साल का मोदी राज। 2014 में भारत की जनता ने मोदी को यह समझकर सत्तारुढ़ किया था कि अब एक नए भारत का निर्माण होगा लेकिन उसे क्या मिला ? सिर्फ लच्छेदार भाषण, अखबारों में मोटे-मोटे विज्ञापन और विरोधी नेताओं के लिए घटिया भाषा का प्रयोग! देश की कई प्रतिष्ठित संस्थाओं की हैटी हुई। सर्वोच्च न्यायालय, रिजर्व बैंक, सीबीआई, चुनाव आयोग, नीति आयोग, रक्षा मंत्रालय के सौदे आदि और भी क्या-क्या मामले विवादास्पद नहीं हुए ? भाजपा का आतंरिक लोकतंत्र जाकर ताक़ पर बैठ गया है।

‘‘दुनिया की यह सबसे बड़ी पार्टी’’, भाई-भाई पार्टी बनकर रह गई है। नरेंद्र भाई और अमित भाई ने मिलकर भारत में यह जो ‘‘नया लोकतंत्र’’ खड़ा किया है, ये चुनाव-परिणाम उसकी सजा है। पांच साल पहले अपने भाषणों में मैं कहा करता था कि मोदी को प्रधानमंत्री बनानेवाले हैं, मनमोहनसिंह और सोनिया गांधी ! अब पिछले तीन-चार साल से मैं कह रहा हूं कि इन दोनों नेताओं का कर्ज मोदी ब्याज समेत चुकानेवाले हैं। उन्होंने ऐसे हालत पैदा कर दिए हैं कि विरोधियों के पास चाहे कोई नेता और नीति न हो तो भी जनता उनके गले में हार पहना देगी।

मोदी के अहंकार की सजा भाजपा और राष्ट्रीयस्वयंसेवक भुगतेगा। भाजपा की मजबूरी है कि अगले पांच-छह माह में वह मोदीमुक्त नहीं हो सकती लेकिन 2019 का चुनाव भारत को मोदीमुक्त जरुर कर सकता है। उसकी शुरुआत हो गई है।

 


टैग्स वेद प्रताप वैदिक नरेंद्र मोदी
सम्बंधित खबरें

गहरी खाई में क्यों गिरी टीम इंडिया की गाड़ी: नीरज बधवार

रिंकू को शुद्ध बल्लेबाज़ के रूप में टीम में रखा जाता है, लेकिन उन्हें सातवें क्रम पर तब भेजा जाता है जब या तो बहुत कम गेंदें बची होती हैं या साथ देने वाला कोई नहीं होता।

6 hours ago

साहित्य से छंटती व्यक्तिगत विवादों की धुंध: अनंत विजय

क्या लेखक सत्ता की कांता होती है या गांव की सीमा पर भूँकता हुआ कुकुर ? प्रगतिशीलता के ध्वजवाहकों ने महिलाओं और साहित्यकारों पर घटिया टिप्पणी क्यों की थी?

1 day ago

टैरिफ पर टैरिफ नहीं चलेगा! पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के बाद भी ट्रंप के पास टैरिफ़ लगाने के रास्ते हैं। पहले उन्होंने उसी कानून के तहत 10% टैरिफ़ लगा दिया, फिर 24 घंटे के भीतर बढ़ाकर 15% कर दिया। यह टैरिफ़ अस्थायी है।

1 day ago

भारत मंडपम में कांग्रेस विरोध, लेकिन भूल गए अपने फर्जीवाड़े: आलोक मेहता

हाल में एआई सम्मेलन के दौरान “चीनी मॉडल” को अपना बताने के आरोपों पर विश्वविद्यालय ने सफाई दी कि संबंधित रोबोट शैक्षणिक प्रयोग के लिए खरीदा गया था और प्रस्तुति में चूक हुई।

1 day ago

AI पर नियंत्रण करना भी बेहद आवश्यक: रजत शर्मा

प्रधानमंत्री मोदी ने कम शब्दों में कई बड़ी बातें कहीं। भारत एआई में विश्व का अग्रणी बनना चाहता है, हमारे देश के पास दिमाग़ भी है, युवा शक्ति भी है और सरकार का समर्थन भी है।

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

2 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

3 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

3 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

3 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

15 hours ago