होम / विचार मंच / कुछ यूं भाजपा के लिए संजीवनी का काम करेगा ये मुद्दा: अजय शुक्ल

कुछ यूं भाजपा के लिए संजीवनी का काम करेगा ये मुद्दा: अजय शुक्ल

देश की कानून व्यवस्था और धार्मिक भावनाओं के लिए ज्वलंत सवाल बने...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

अजय शुक्ल

प्रधान संपादक, आईटीवी नेटवर्क ।।

...इस फिल्म में भी मोदी ही जीतेंगे!

देश की कानून व्यवस्था और धार्मिक भावनाओं के लिए ज्वलंत सवाल बने राम जन्म भूमि-बाबरी मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने 29 अक्टूबर को सिर्फ तीन मिनट सुना। उसने स्पष्ट किया कि अगले साल जनवरी से इस मुद्दे पर नियमित सुनवाई होगी। चुनावी साल होने से यह विवाद सियासी चश्मे से देखा जाना लाजिमी है।

आम चुनाव के लिए छह महीने बचे हैं, ऐसे में निश्चित रूप से हिंदुत्ववादी संगठनों के उग्र बयान अचंभित नहीं करते। सभी अपनी सियासत चमकाने निकल पड़े हैं। कथित संतों के दिल में भी इसी वक्त मंदिर हिलोरें मार रहा है। सियासी और धमकाने वाले अंदाज की बयानबाजी फिजा में जहर घोलने का काम कर रही है। प्रदूषण पहले ही विध्वंसक रूप धारण कर चुका है और जहरीले शब्द संकट खड़ा करने के लिए काफी हैं। हालांकि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इनसे दूरी बनाए हैं।

राम जन्मभूमि और बाबरी मस्जिद की भूमि पर मालिकाना हक को लेकर चल रहे विवाद पर मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रंजन गोगोई, जस्टिस एस.के. कौल और जस्टिस के.एम. जोसेफ़ की पीठ ने सुनावाई के लिए जनवरी की तिथि घोषित की। जिसके निहितार्थ निकाले जाने लगे कि चुनावी प्रचार के दौरान यह सुनवाई, आखिर किसको फायदा देगी?

यह विवाद मीडिया खासकर हिंदी मीडिया के लिए सदैव चर्चा का विषय रहता है। यह भी सच है कि मतदाताओं तक सबसे ज्यादा पहुंच हिंदी मीडिया की ही है। अंग्रेजी मीडिया की पहुंच एक सीमित वर्ग और संख्या तक ही है, जिस वर्ग का लोकतंत्र के महापर्व पर योगदान नाममात्र का ही होता है। सियासी रणनीतिकार यह मानकर चल रहे हैं कि अगर जनवरी में सुनवाई शुरू हुई तो हिंदी मीडिया इसके हर पहलू को रिपोर्ट करेगा, जिसको लेकर हर वर्ग में टिप्पणियां और उसका फायदा उठाया जा सकेगा।

सुप्रीम कोर्ट ने अभी यह तय नहीं किया है कि इस मुद्दे को लेकर विशेष पीठ सुनवाई करेगी या फिर सामान्य पीठ। लखनऊ में हाईकोर्ट ने विशेष पीठ का गठन किया था। बहरहाल, जनवरी की सुनवाई में तस्वीर साफ़ हो जाएगी। यह मसला सदन में भी उठना तय है, निजी या सरकारी विधेयक के जरिए विवादित जमीन रामलला को दे दी जाए।

अदालत में मालिकाना हक की लंबी लड़ाई के बाद अगर ऐसा होता है तो क्या हालात बनेंगे? कानून व्यवस्था से लेकर धार्मिक सियासी लोगों की रणनीति भी अजब से हालात पैदा करेगी। प्रयाग के कुंभ मेले में धार्मिक सियासी लोग और संत जुटेंगे। इनकी गतिविधियां और चर्चायें भी तमाम तरह के हालात पैदा करने के लिए काफी हैं। इससे नुकसान किसको होगा, इससे बड़ा सवाल यह है कि फायदा किसको होगा? चुनावी साल, प्रयाग का महाकुंभ और राम मंदिर पर सुनवाई भावनाओं को भड़काने के लिए काफी हैं।

राम मंदिर निर्माण को लेकर भाजपा दबाव की स्थिति में है। सबसे बड़ा वोट बैंक हिंदू समुदाय इसको लेकर एकमत है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पदाधिकारी स्पष्ट कहने लगे हैं कि ‘सर्वोच्च न्यायालय शीघ्र निर्णय करे। अगर कुछ कठिनाई है तो सरकार क़ानून बनाकर मंदिर निर्माण की सभी बाधाओं को दूर कर भूमि श्रीराम जन्मभूमि न्यास को सौंपे।‘ विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष आलोक कुमार भी इस पक्ष में हैं कि सरकार संसद के आगामी सत्र में क़ानून बनाकर राम जन्म स्थल पर विशालकाय मंदिर बनाने का रास्ता साफ़ करे। विजयादशमी के मौके पर सरसंघ चालक मोहन भागवत ने अपना मत प्रस्तुत किया कि चाहे जैसे हो राम मंदिर बनना ही चाहिए। सरकार क़ानून लाकर मंदिर बनाए और इसमें किसी का कोई हस्तक्षेप नहो। इन अहम बयानों, संसद के शीतकालीन सत्र, प्रयाग के महाकुंभ और सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई का वक्त, सभी मिलकर जो माहौल बना रहे हैं, उससे भाजपा को सत्ता की राह आसान दिख रही है।

भाजपा के लिए यह ऐसे अवसर की तरह है, जो उसके मतदाताओं यानी हिंदू मतों को प्रभावित करने का और सरकार के खिलाफ नाराजगी को भुलाने का सबसे अच्छा साधन दिख रहा है। अभी केंद्र सरकार कई मोर्चों पर फंसी हुई है। जहां व्यापारियों से लेकर युवाओं तक, कामकाजी लोगों से लेकर घरेलू महिलाएं तक किसी न किसी मुद्दे पर नाराज हैं। कथित राफेल घोटाले से लेकर तमाम अन्य घोटालों के आरोप सामने आने लगे हैं। सीबीआई से लेकर आरबीआई तक में घमासान मचा है। ‘महंगाई डायन खाय जात है, अच्छे दिन या झूठे दिन, चौकीदार चोर है’, जैसे स्लोगन चल पड़े हैं। इन हालात में भाजपा को अगर सशक्त रूप से सत्ता में कोई ला सकता है, तो वह राम मंदिर ही है। चाहे,  कुछ हो या न हो मगर उस पर कुछ करने की बहस भी उसे मजबूती से खड़ा कर सकती है। इसमें सुप्रीम कोर्ट की चुनावी वक्त में गरमागरम बहस निश्चित रूप से सार्थक होगी। अगर सरकार ने अध्यादेश या विधेयक लाने का खेल भी किया तो भी उसे 282 के आंकड़े के आगे भाजपा खड़ी होगी।

एक सच यह भी है कि अध्यादेश लाने से भी आम चुनाव तक राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ़ नहीं हो सकता। ठीक वैसे ही, जैसे एकसाथ तीन तलाक पर हुआ, मगर बड़ा मुद्दा बन सकता है, जो भाजपा की संजीवनी होगा। भाजपा सरकार अगर अध्यादेश लाती है तो उसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी जाएगी, मगर चुनावी फायदा मिलना तय है। भाजपा सरकार के इस कदम से पार्टी अपने हिंदुत्ववादी कार्ड को एकबार फिर जीवंत कर देगी। वह अपने मतदाताओं को यह संदेश दे देंगे कि 'हम तो मंदिर निर्माण चाहते हैं, विपक्षी मुस्लिम परस्त हैं'। भाजपा का यह कार्ड उसे सभी हिंदू जातियों से जोड़ने में सर्वथा सार्थक होगा। भाजपा के किसी भी सहयोगी दल की यह हिम्मत नहीं है कि वह अब खुलकर इसका विरोध कर सके। वो मजबूरन मोदी के साथ ही खड़े होंगे और ‘मोदी राष्ट्रीय हीरो’ होंगे। हर हिंदी फिल्म की तरह इस फिल्म में भी मोदी ही जीतेंगे।यही सोच भाजपा के रणनीतिकारों को सुखद और प्रसन्नता की अनुभूति करा रही है।

वर्ष 1989 के पहले कभी भी भाजपा ने राममंदिर निर्माण का मुद्दा नहीं उठाया था। यह मुद्दा राजीव गांधी के खिलाफ काम आया, क्योंकि राजीव गांधी को राममंदिर का दरवाजा खुलवाने और पूजा शुरू करवाने का श्रेय मिलने लगा था। भाजपा किसी भी स्थिति में श्रेय में किसी अन्य को हिस्सा नहीं लेने देगी। अभी ऐसा पहली बार है कि यूपी और केंद्र सरकार में भारी बहुमत के बाद भी भाजपा ने राम मंदिर बनाने पर कोई स्टैंड स्पष्ट नहीं किया है। 14 जनवरी से प्रयाग में शुरू होने वाले कुंभ मेले और धर्म संसद में भाजपा अपनी सियासी रणनीति खेलेगी, उधर अदालत दबाव में सुनवाई करेगी, जो जनता बहस में जूझेगी जो भाजपा के वोटबैंक को मजबूत करने के लिए पर्याप्त है।


टैग्स पत्रकार भाजपा अजय शुक्ला
सम्बंधित खबरें

साहित्य से छंटती व्यक्तिगत विवादों की धुंध: अनंत विजय

क्या लेखक सत्ता की कांता होती है या गांव की सीमा पर भूँकता हुआ कुकुर ? प्रगतिशीलता के ध्वजवाहकों ने महिलाओं और साहित्यकारों पर घटिया टिप्पणी क्यों की थी?

10 hours ago

टैरिफ पर टैरिफ नहीं चलेगा! पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के बाद भी ट्रंप के पास टैरिफ़ लगाने के रास्ते हैं। पहले उन्होंने उसी कानून के तहत 10% टैरिफ़ लगा दिया, फिर 24 घंटे के भीतर बढ़ाकर 15% कर दिया। यह टैरिफ़ अस्थायी है।

10 hours ago

भारत मंडपम में कांग्रेस विरोध, लेकिन भूल गए अपने फर्जीवाड़े: आलोक मेहता

हाल में एआई सम्मेलन के दौरान “चीनी मॉडल” को अपना बताने के आरोपों पर विश्वविद्यालय ने सफाई दी कि संबंधित रोबोट शैक्षणिक प्रयोग के लिए खरीदा गया था और प्रस्तुति में चूक हुई।

10 hours ago

AI पर नियंत्रण करना भी बेहद आवश्यक: रजत शर्मा

प्रधानमंत्री मोदी ने कम शब्दों में कई बड़ी बातें कहीं। भारत एआई में विश्व का अग्रणी बनना चाहता है, हमारे देश के पास दिमाग़ भी है, युवा शक्ति भी है और सरकार का समर्थन भी है।

2 days ago

रामबहादुर राय-पत्रकारिता क्षेत्र में शुचिता और पवित्रता के जीवंत व्यक्तित्व

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के वे शीर्ष नेताओं में थे। जब पत्रकारिता में आए तो शीर्ष पत्रकार बने। आज की भारतीय पत्रकारिता में उन सरीखे सम्मानित और सर्वस्वीकार्य नाम बहुत कम हैं।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

7 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

9 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

7 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

20 hours ago