होम / विचार मंच / इन वजहों से बदल रही है राहुल की 'पप्पू' वाली छवि, बोले निर्मलेंदु

इन वजहों से बदल रही है राहुल की 'पप्पू' वाली छवि, बोले निर्मलेंदु

अब पप्पू नहीं रहे राहुल। यह सच है। इस सच्चाई को हमें समझना...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

निर्मलेंदु

वरिष्ठ पत्रकार।।

अब पप्पू नहीं रहे राहुल?

अब पप्पू नहीं रहे राहुल। यह सच है। इस सच्चाई को हमें समझना होगा। जिस तरह से देश की अर्थव्यवस्था लड़खड़ा गई है, जिस तरह से बेरोजगारी बढ़ी है, जिस तरह से नोटबंदी के बाद छोटे छोटे कल कारखाने बंद हो गए हैं, जिस गति से किसानों ने आत्महत्या की है, जिस गति से देश में मंदिर-मस्जिद के बहाने लोग आपस में लड़ रहे हैं, उसे देख कर यह लगता ही नहीं कि हम किसी विकासशील देश में रह रहे हैं। जिस तरह ताबड़तोड़ रैलियां कर राहुल ने बीजेपी पर निशाना साधा है, वह अकल्पनीय है। एक वाक्य में यदि यह कहें कि राहुल अब परिपक्व हो गए हैं, तो शायद गलत नहीं होगा। उन्हें राजनीति समझ में आ रही है। राहुल ने छत्तीसगढ़ के लोगों को समझाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि जब छत्तीसगढ़ बना, तब आपका सपना था कि यहां की जल, जंगल, जमीन, कोयला, खनिज का फायदा लोगों को मिलेगा, लेकिन 15 सालों में आपने देखा कि राज्य में दो छत्तीसगढ़ बन गए। एक अमीरों का, सूट-बूट वालों का, बड़े-बड़े उद्योगपतियों का और दूसरा आम जनता का, महिलाओं और युवाओं का। हमें दो नहीं, एक छत्तीसगढ़ चाहिए, और उसमें न्याय चाहिए। राहुल ने मनरेगा पर भी सवाल उठाए।

दरअसल, राहुल इन दिनों देश हित में लगे हुए हैं। राहुल जिस तरह से हमले कर रहे हैं, वह जो करना चाहते हैं, वह जो कहना चाहते हैं, वे अकल्पनीय है। बबुआ नहीं रहे अब राहुल। उन्होंने जो बातें की हैं, उसका आशय यही है कि अब हमारे नेता स्वार्थी हो गए हैं। राहुल का मतलब यही है कि सबसे पहले आते हैं स्वार्थी लोग, जो अमूमन अपना फायदा पहले देखते हैं। इन्हें रिश्ते, दोस्ती, या व्यवहार से कोई मतलब नहीं होता है। भले ही वह देश हित में बात करें, अच्छे दोस्त होने का दिखावा करें, वे आपके हित में नहीं सोच सकते।

इसमे कोई दो राय नहीं कि बबुआ ने खुलकर मोदी को चैेलेंज किया। कहा, ।5 मिनट तक राफेल पर पीएम मुझसे बहस कर सकते हैं। राहुल ने खुलेआम चैलेंज किया। शनिवार को सरगुजा में रैली के दौरान राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को चुनौती देते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी किसी भी मंच पर आकर मुझसे 15 मिनट राफेल पर बहस करें। हम सब जानते हैं कि बहस के लिए राहुल हमेशा पीएम को उकसाते रहते हैं, लेकिन पीएम राहुल की बातों को तवज्जो ही नहीं देते। ऐसे में सवाल यह उठता है कि पीएम एक बार तो राहुल को बहस के लिए न्यौता दे ही सकते हैं। छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी और खासकर पीएम मोदी पर जमकर हमला किया। हालांकि पीएम मोदी हमेशा राहुल की धमकियों को नजरंदाज करते रहे। राहुल को लोग बबुआ के रूप में जानते हैं। लेकिन क्या सचमुच अब वह बबुआ है। इस सवाल के जवाब में एक आम व्यक्ति ने कहा कि राहुल जिस तरह से एंग्री यंग लीडर की भूमिका निभा रहे हैं, वह प्रशंसनीय हैं।

सवाल उठता है कि जिस तरह से राहुल गांधी और पीएम मोदी एक-दूसरे पर निजी हमले कर रहे हैं, उससे तो यही लगता है कि दोनों देश हित में काम नहीं कर रहे हैं। राहुल ही नहीं मोदी के इस चैलेंज पर पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने भी शनिवार को एक के बाद एक ट्वीट करते हुए जोरदार जवाब दिया। उन्होंने 15 नाम गिनाए जो कांग्रेस अध्यक्ष बने और गांधी परिवार से बाहर के थे। चिदंबरम ने यह भी कहा कि मोदी की याददाश्त कमजोर है।

हमला करते वक्त राहुल ने ये बातें भी कहीं, 'नरेंद्र मोदी की सरकार ने 10 मनरेगा के बराबर 3 लाख 50 हजार करोड़ रुपए केवल 15 लोगों का कर्जा माफ किया है, लेकिन किसानों का एक रुपया तक माफ नहीं किया।' कोरिया जिले के बैकुंठपुर में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी ने फसल का सही दाम देने का वादा किया था, लेकिन आपको मिलता कितना है। यह केवल छत्तीसगढ़ की हालत नहीं पूरे देश की हालत है। राहुल गांधी ने ऐसे उद्योगपतियों का नाम गिनाते हुए पीएम मोदी पर हमला किया। उन्होंने रमन सिंह पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि वो दिनभर किसानों की बात करते हैं, लेकिन उन्होंने न केवल आपका बोनस छीना बल्कि कर्जा माफ नहीं किया और फसल का सही दाम भी नहीं दिया।


टैग्स निर्मलेंदु
सम्बंधित खबरें

गहरी खाई में क्यों गिरी टीम इंडिया की गाड़ी: नीरज बधवार

रिंकू को शुद्ध बल्लेबाज़ के रूप में टीम में रखा जाता है, लेकिन उन्हें सातवें क्रम पर तब भेजा जाता है जब या तो बहुत कम गेंदें बची होती हैं या साथ देने वाला कोई नहीं होता।

19 hours ago

साहित्य से छंटती व्यक्तिगत विवादों की धुंध: अनंत विजय

क्या लेखक सत्ता की कांता होती है या गांव की सीमा पर भूँकता हुआ कुकुर ? प्रगतिशीलता के ध्वजवाहकों ने महिलाओं और साहित्यकारों पर घटिया टिप्पणी क्यों की थी?

1 day ago

टैरिफ पर टैरिफ नहीं चलेगा! पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के बाद भी ट्रंप के पास टैरिफ़ लगाने के रास्ते हैं। पहले उन्होंने उसी कानून के तहत 10% टैरिफ़ लगा दिया, फिर 24 घंटे के भीतर बढ़ाकर 15% कर दिया। यह टैरिफ़ अस्थायी है।

1 day ago

भारत मंडपम में कांग्रेस विरोध, लेकिन भूल गए अपने फर्जीवाड़े: आलोक मेहता

हाल में एआई सम्मेलन के दौरान “चीनी मॉडल” को अपना बताने के आरोपों पर विश्वविद्यालय ने सफाई दी कि संबंधित रोबोट शैक्षणिक प्रयोग के लिए खरीदा गया था और प्रस्तुति में चूक हुई।

1 day ago

AI पर नियंत्रण करना भी बेहद आवश्यक: रजत शर्मा

प्रधानमंत्री मोदी ने कम शब्दों में कई बड़ी बातें कहीं। भारत एआई में विश्व का अग्रणी बनना चाहता है, हमारे देश के पास दिमाग़ भी है, युवा शक्ति भी है और सरकार का समर्थन भी है।

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

16 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

16 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

16 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

17 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago