होम / विचार मंच / कहीं राष्ट्रीय शर्म न बन जाए बेरोजगारी...

कहीं राष्ट्रीय शर्म न बन जाए बेरोजगारी...

भारत में जिस तेजी से साथ रोजगार में कमी आई है वह किसी भी सभ्य राष्ट्र के लिए चिंताजनक है...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

अजय शुक्ल

चीफ एडिटर (मल्टीमीडिया), आईटीवी नेटवर्क ।। 

कहीं राष्ट्रीय शर्म न बन जाए बेरोजगारी

भारत में जिस तेजी से साथ रोजगार में कमी आई है वह किसी भी सभ्य राष्ट्र के लिए चिंताजनक है। देश में दिन प्रतिदिन बढ़ती बेरोजगारों की फौज हमारी व्यवस्था को ध्वस्त कर देने के लिए बहुत है। निश्चित रूप से बेरोजगार युवा किसी भी देश के लिए शर्म का विषय होते हैं। जिस तेजी के साथ भारत में यह संख्या बढ़ी है वह इसे कब राष्ट्रीय शर्म में तब्दील कर दे, कोई गारंटी नहीं दे सकता है। सत्ता सिंहासन में बैठे लोग असल में शक्ति को ‘इंज्वाय’ करने में लगे हैं। उनकी तरफ से कोई ऐसा महती कदम अब तक नहीं उठाया गया जो योग्य युवाओं को राहत देने वाला हो। अगर यही हाल रहे तो वह दिन दूर नहीं जब कि यह फौज जरायम की दुनिया बना देगी। बड़ी-बड़ी डिग्री वाली योग्यता के प्रमाण पत्र लिए घूम रहे युवा कब नकारात्मक रुख अपना लेंगे, तब उन्हें दोष और सजा देने से हल नहीं निकलने वाला। हम भारतीय दंड विधान की धारा 377 को लेकर ही मंथन करते रह जाएंगे।

हम यह चर्चा क्यों कर रहे हैं यह सवाल उठना लाजिमी है। बताते चलें कि विश्व के महान अर्थशास्त्री और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने शनिवार को बेरोजगारों की बढ़ती संख्या तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस वादे को लेकर चिंता जताई जिसमें उन्होंने हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने की बात कही थी। उन्होंने यह चिंता जताई कि हर साल बीटेक की डिग्री लेने वाले करीब 12 लाख युवा बेरोजगार हो जाते हैं जबकि अन्य प्रोफेशनल डिग्री धारी 38 लाख लोग बेरोजगार हो रहे हैं। यानी हर साल 50 लाख वह युवा बेरोजगारी की हालत में खड़े होते हैं जो रोजगारपरक डिग्रियां हासिल करते हैं। यह डिग्रियां भी उन्हें न नौकरियां दिला पा रही हैं और न स्टार्टअप के योग्य बना पा रही हैं। केंद्र सरकार ने कौशल विकास योजना के तहत एक कोशिश की मगर वह भी अन्य सरकारी योजनाओं की तरह दिखावा ही साबित हुई है। यह राष्ट्र के सम्मुख एक बड़ी चुनौती है।

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के मुताबिक हमारे देश में बेरोजगारी की दर करीब 4 फीसदी पहुंच चुकी है। सेंटर फॉर मॉनीटरिंग इंडियन इकोनॉमी प्राइवेट लिमिटेड के अनुसार, 2018 में बेरोजगारी दर 5.67 प्रतिशत हो गई है। युवाओं की रोजगार क्षमता बढ़ाने के लिए सरकार के 22 मंत्रालय विभिन्न क्षेत्रों में कौशल विकास योजनाओं का संचालन करते हैं। स्व-रोजगार के लिए मुद्रा और स्टार्ट-अप योजनाएं शुरू की गईं मगर उनका नतीजा सिफर है। वजह साफ है कि पहले से ही अच्छे प्रोफेशनल डिग्री वाले कोर्स करके युवा बेरोजगार भटक रहे हैं। उन्हें न प्रभावी सरकारी मदद मिल रही है और न ही अवसर। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष का मानना है कि भारत में बेरोजगारी एक बड़ी चुनौती के रूप में खड़ी है। आर्थिक सुधारों के साथ ही युवाओं की योग्यता के मुताबिक अगर जल्द ही अवसर नहीं मिले तो वह दिन दूर नहीं जब देश के यह युवा शक्ति नहीं अशांति का कारण बनेंगे।  

श्रम मंत्रालय के आंकड़ों को सच मानें तो भारत विश्व की सबसे बड़ी बेरोजगार आबादी वाला देश बन चुका है। इन हालात के चलते आर्थिक दशा बिगड़ी है। बीते कुछ सालों के दौरान सरकार की नीतियों के चलते उत्पादन क्षेत्र में भारी संकट पैदा हुआ है। व्यवसाय भी मंदी का शिकार है। इससे आर्थिक असमानता बढ़ी है। सरकारी आंकड़ों में जो विकास दर प्रस्तुत की जा रही है वह कोरी आंकड़ेबाजी के सिवाय कुछ नहीं है। जीडीपी की हालत भी ठीक नहीं है। ऐसे हालात में सरकार से बहुत उम्मीद करना बेमानी होगा। यही कारण है कि रुपए की हालत डॉलर के मुकाबले बेहद खराब है। महंगाई दर आसमान छू रही है। यह नकारात्मक दिशा में हमारे बढ़ने का संकेत है जो हमें लगातार चेता रहा है मगर हमारे नीति नियंता उस पर चिंतन के बजाय उन मुद्दों पर बहस रहे हैं जो रचनात्मक नहीं बल्कि विध्वंसक हैं। 

हम मैकाले की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते रहे हैं मगर हमें देखना होगा कि इस देश को उसी शिक्षा पद्धति ने रोजगार के योग्य युवा तैयार किए। लीडरशिप के लिए देश की आजादी के बाद बने उच्च शिक्षण संस्थानों ने युवा पीढ़ी बनाई जिसने देश विदेश में भारत की योग्यता को साबित किया। अब हमने उन संस्थानों को भी शिक्षा की दुकानों में तब्दील कर दिया है। उन दुकानों से ठगकर निकलने वाला युवा जब रोजगार के लिए जाता है तो उसको काम नहीं बल्कि हताशा मिलती है। यही कारण है कि देश के युवाओं में मानसिक रोग तेजी से पनप रहे हैं। हमारे देश की सरकारी प्राथमिक शिक्षा इस स्तर की है कि बच्चे ज्ञान के नाम पर सांप्रदायिक और जातिगत बातें करते नजर आते हैं।

दो दिन पहले देश के सर्वोच्च न्यायालय ने फैसला दिया कि भारतीय दंड विधान की धारा 377 औचित्यहीन है। यह निजी विषय है न कि अपराध। बीते दिनों एक सर्वे में यह बात सामने आई थी कि अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने वाले अधिकतर लोग मानसिक विकार के शिकार होते हैं। यह संख्या युवाओं में अधिक है। हम बेरोजगार युवाओं में इस तरह के संबंध अधिक देखते हैं तो यह लगता है कि हमारी संस्कृति को खराब करने में ऐसे युवाओं का बड़ा योगदान है।

वक्त रहते अगर हमारे जिम्मेदार लोग और सरकारें नहीं चेतीं तो वह दिन दूर नहीं जब हमारी पूरी व्यवस्था संकट में फंस जाए। हमें अपने युवाओं को उनकी योग्यता के मुताबिक रोजगार भी देना होगा और सम्मानजनक जीवन भी।   

जय हिंद।

 

 


टैग्स बेरोजगारी
सम्बंधित खबरें

साहित्य से छंटती व्यक्तिगत विवादों की धुंध: अनंत विजय

क्या लेखक सत्ता की कांता होती है या गांव की सीमा पर भूँकता हुआ कुकुर ? प्रगतिशीलता के ध्वजवाहकों ने महिलाओं और साहित्यकारों पर घटिया टिप्पणी क्यों की थी?

8 hours ago

टैरिफ पर टैरिफ नहीं चलेगा! पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के बाद भी ट्रंप के पास टैरिफ़ लगाने के रास्ते हैं। पहले उन्होंने उसी कानून के तहत 10% टैरिफ़ लगा दिया, फिर 24 घंटे के भीतर बढ़ाकर 15% कर दिया। यह टैरिफ़ अस्थायी है।

8 hours ago

भारत मंडपम में कांग्रेस विरोध, लेकिन भूल गए अपने फर्जीवाड़े: आलोक मेहता

हाल में एआई सम्मेलन के दौरान “चीनी मॉडल” को अपना बताने के आरोपों पर विश्वविद्यालय ने सफाई दी कि संबंधित रोबोट शैक्षणिक प्रयोग के लिए खरीदा गया था और प्रस्तुति में चूक हुई।

9 hours ago

AI पर नियंत्रण करना भी बेहद आवश्यक: रजत शर्मा

प्रधानमंत्री मोदी ने कम शब्दों में कई बड़ी बातें कहीं। भारत एआई में विश्व का अग्रणी बनना चाहता है, हमारे देश के पास दिमाग़ भी है, युवा शक्ति भी है और सरकार का समर्थन भी है।

2 days ago

रामबहादुर राय-पत्रकारिता क्षेत्र में शुचिता और पवित्रता के जीवंत व्यक्तित्व

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के वे शीर्ष नेताओं में थे। जब पत्रकारिता में आए तो शीर्ष पत्रकार बने। आज की भारतीय पत्रकारिता में उन सरीखे सम्मानित और सर्वस्वीकार्य नाम बहुत कम हैं।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

6 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

7 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

6 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

19 hours ago