होम / विचार मंच / बेचारा सिद्धू क्या करता... आखिर है तो चेला गलेपड़ू नेता का

बेचारा सिद्धू क्या करता... आखिर है तो चेला गलेपड़ू नेता का

पिछले तीन दिनों में तीन ऐसी घटनाएं हुई हैं, जिन पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

डॉ. वेदप्रताप वैदिक

वरिष्ठ पत्रकार ।।

अटलजी को यह कैसी श्रद्धांजलि?

पिछले तीन दिनों में तीन ऐसी घटनाएं हुई हैं, जिन पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा के नेताओं को गंभीरता से विचार करना चाहिए। ये तीनों घटनाएं ऐसी हैं, जो अटलजी के स्वभाव के विपरीत हैं। यदि अटलजी आज हमारे बीच होते और स्वस्थ होते तो वे चुप नहीं रहते। बोलते और अपनी शैली में ऐसा बोलते कि संघ और भाजपा की प्रतिष्ठा बच जाती बल्कि बढ़ जाती।

पहली घटना- स्वामी अग्निवेश जब अटलजी के पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित करने भाजपा कार्यालय गए तो उन्हें कुछ कार्यकर्ताओं ने मारा-पीटा। धक्का-मुक्की की। कुछ बहनों और बेटियों ने उन पर चप्पलें भी तानीं। ये लोग कौन हो सकते हैं? क्या ये रस्ते-चलते लोग हैं? नहीं, ये सक्रिय कार्यकर्ता हैं। भाजपा के हैं, संघ के हैं। इसीलिए उन्होंने एक संन्यासी पर हाथ उठाया। उन्हें देशद्रोही कहा। उन्हें नक्सलवादी कहा। उन नौजवानों ने अग्निवेशजी की उम्र (79) का भी लिहाज नहीं किया। अटलजी भी अग्निवेशजी की कुछ बातों से सहमत नहीं होते थे। मैं भी नहीं होता हूं। अटलजी की और मेरी भी विदेश नीति के कुछ मुद्दों पर तीखी असहमति हो जाती थी। मैं ‘नवभारत टाइम्स’ में संपादकीय भी लिख देता था लेकिन वे घर बुलाकर मिठाई खिलाकर मुझसे बहस करते थे। उन्होंने कभी भी किसी अप्रिय शब्द का प्रयोग नहीं किया लेकिन उनकी महायात्रा के समय किसी संन्यासी के साथ ऐसा अभद्र व्यवहार करनेवालों की यदि संघ और भाजपा के नेता भर्त्सना नहीं करेंगे तो क्या यह अटलजी को सच्ची श्रद्धांजलि मानी जाएगी?

दूसरी घटना- यह हुई बिहार में मोतीहारी के गांधी विश्वविद्यालय में। एक मूढ़मति प्रोफेसर ने इंटरनेट पर लिख दिया कि ‘भारतीय फासीवाद का एक युग समाप्त हुआ... अटलजी अनंत यात्रा पर निकल चुके।’ उस प्रोफेसर को कुछ कार्यकर्ताओं ने इतनी बुरी तरह से मारा कि वह बेचारा अस्पताल में पड़ा हुआ है। जाहिर है कि उस प्रोफेसर की यह टिप्पणी नितांत मूर्खतापूर्ण थी लेकिन अटलजी इसे सुनते तो वे ठहाका लगाकर कहते कि वाह, क्या बात है? उसे तो नोबेल प्राइज दिलवाइए!

तीसरी बात- नवजोत सिद्धू के इमरान खान की शपथ में शामिल होने और पाक सेनापति बाजवा से गल-मिलव्वल को भाजपा और हमारे कुछ टीवी चैनलों ने इतना बड़ा मुद्दा बना दिया कि यह बहस हाशिए में चली गई कि इमरान से कैसे निपटा जाए। मुझे खुशी है कि दो-तीन चैनलों के उग्र एंकरों ने मेरे हस्तक्षेप के बाद अपनी पटरी बदल ली। जब देश के बड़े-बड़े नेता विदेशी विभूतियों से मिलते वक्त उनके गले पड़ने से नहीं चूकते तो बेचारा सिद्धू क्या करता? उसने भी नकल मार दी। अभी तक तो वह गलेपड़ू नेता का ही चेला था। सिद्धू 12 साल तक भाजपा के सांसद रहे। वे अभी डेढ़-दो साल पहले ही कांग्रेस मे शामिल हुए हैं।


टैग्स वेद प्रताप वैदिक अटल बिहारी वाजपेयी नवजोत सिंह सिद्धू
सम्बंधित खबरें

गहरी खाई में क्यों गिरी टीम इंडिया की गाड़ी: नीरज बधवार

रिंकू को शुद्ध बल्लेबाज़ के रूप में टीम में रखा जाता है, लेकिन उन्हें सातवें क्रम पर तब भेजा जाता है जब या तो बहुत कम गेंदें बची होती हैं या साथ देने वाला कोई नहीं होता।

11 hours ago

साहित्य से छंटती व्यक्तिगत विवादों की धुंध: अनंत विजय

क्या लेखक सत्ता की कांता होती है या गांव की सीमा पर भूँकता हुआ कुकुर ? प्रगतिशीलता के ध्वजवाहकों ने महिलाओं और साहित्यकारों पर घटिया टिप्पणी क्यों की थी?

1 day ago

टैरिफ पर टैरिफ नहीं चलेगा! पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के बाद भी ट्रंप के पास टैरिफ़ लगाने के रास्ते हैं। पहले उन्होंने उसी कानून के तहत 10% टैरिफ़ लगा दिया, फिर 24 घंटे के भीतर बढ़ाकर 15% कर दिया। यह टैरिफ़ अस्थायी है।

1 day ago

भारत मंडपम में कांग्रेस विरोध, लेकिन भूल गए अपने फर्जीवाड़े: आलोक मेहता

हाल में एआई सम्मेलन के दौरान “चीनी मॉडल” को अपना बताने के आरोपों पर विश्वविद्यालय ने सफाई दी कि संबंधित रोबोट शैक्षणिक प्रयोग के लिए खरीदा गया था और प्रस्तुति में चूक हुई।

1 day ago

AI पर नियंत्रण करना भी बेहद आवश्यक: रजत शर्मा

प्रधानमंत्री मोदी ने कम शब्दों में कई बड़ी बातें कहीं। भारत एआई में विश्व का अग्रणी बनना चाहता है, हमारे देश के पास दिमाग़ भी है, युवा शक्ति भी है और सरकार का समर्थन भी है।

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

7 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

7 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

7 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

8 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

20 hours ago