होम / विचार मंच / 300 पादरियों का 1000 बच्चों संग कुकर्म! ये कैसा ईसाई ब्रह्मचर्य है?: डॉ. वैदिक

300 पादरियों का 1000 बच्चों संग कुकर्म! ये कैसा ईसाई ब्रह्मचर्य है?: डॉ. वैदिक

जालंधर के केथोलिक बिशप फ्रांको मलक्कल के खिलाफ एक ईसाई साध्वी...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago


डॉ. वेदप्रताप वैदिक

वरिष्ठ पत्रकार ।।

जालंधर के केथोलिक बिशप फ्रांको मलक्कल के खिलाफ एक ईसाई साध्वी (नन) की शिकायत पर केरल का उच्च न्यायालय काफी मुस्तैदी दिखा रहा है। केरल की पुलिस सारे मामले की जांच कर रही है। ईसाई साध्वी का आरोप है कि उस बिशप ने उसके साथ दो साल तक कई बार बलात्कार किया, डराया-धमकाया और बदनाम करने की कोशिश की। उस साध्वी ने रोम में पोप को भी पत्र लिखा है लेकिन कई हफ्ते गुजर जाने पर भी पोप फ्रांसिस ने कोई जवाब नहीं दिया है और न ही बिशप के विरुद्ध कोई कार्रवाई की है। चर्च में या सेमिनरी में इस तरह के बलात्कार और व्याभिचार के मामले सिर्फ भारत में ही सामने नहीं आते हैं।

यूरोप का एक हजार साल का इतिहास ऐसे मामलों से भरा पड़ा है। मुझे याद है कि 1969 में मैं पेरिस के विश्व-प्रसिद्ध चर्च नोत्रेदाम को देखने गया तो मुझे बताया गया कि उसके सामने की जो गली है, वह वेश्याओं का मोहल्ला है और वहां एक आर्कबिशप मरा पाया गया था। केथोलिक संप्रदाय में ब्रह्मचर्य को जरूरत से ज्यादा महत्व दिया जाता है। इसीलिए दबी हुई काम-वासना का विस्फोट ऐसी-ऐसी जगह हो जाता है, जिसकी हम कल्पना भी नहीं कर सकते। ब्रह्मचर्य बदल जाता है, पशुचर्य में! पवित्र आश्रम भी वेश्यालय में परिवर्तित हो जाते हैं।

अमेरिका के प्रसिद्ध आर्कबिशप विगानो ने आरोप लगाया है कि पोप फ्रांसिस जानबूझकर बलात्कार और व्यभिचार के मामलों की अनदेखी कर रहे हैं। अमेरिका में पिछले माह पेसिलवानिया राज्य के 300 पादरियों के खिलाफ यह शिकायत आई है कि उन्होंने 1000 बच्चों के साथ कुकर्म किया है। इन बातों से पोप इतने चिंतित हो गए हैं कि इस मुद्दे पर उन्होंने अगले साल फरवरी में वरिष्ठ पादरियों का महासम्मेलन बुलाया है। कुकर्मियों को सजा देना तो जरुरी है लेकिन उससे भी ज्यादा जरुरी है, केथोलिक जीवन-दृष्टि में व्यावहारिक परिवर्तन करने की! क्या पोप फ्रांसिस में इतनी हिम्मत है कि दो हजार साल से चले आ रहे इस पाखंड का वे निवारण कर सकें?


टैग्स वेद प्रताप वैदिक नन
सम्बंधित खबरें

साहित्य से छंटती व्यक्तिगत विवादों की धुंध : अनंत विजय

क्या लेखक सत्ता की कांता होती है या गांव की सीमा पर भूँकता हुआ कुकुर ? प्रगतिशीलता के ध्वजवाहकों ने महिलाओं और साहित्यकारों पर घटिया टिप्पणी क्यों की थी?

2 hours ago

टैरिफ़ पर टैरिफ़ नहीं चलेगा ! पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के बाद भी ट्रंप के पास टैरिफ़ लगाने के रास्ते हैं। पहले उन्होंने उसी कानून के तहत 10% टैरिफ़ लगा दिया, फिर 24 घंटे के भीतर बढ़ाकर 15% कर दिया। यह टैरिफ़ अस्थायी है।

2 hours ago

भारत मंडपम में कांग्रेस विरोध, लेकिन भूल गए अपने फर्जीवाड़े : आलोक मेहता

हाल में एआई सम्मेलन के दौरान “चीनी मॉडल” को अपना बताने के आरोपों पर विश्वविद्यालय ने सफाई दी कि संबंधित रोबोट शैक्षणिक प्रयोग के लिए खरीदा गया था और प्रस्तुति में चूक हुई।

3 hours ago

AI पर नियंत्रण करना भी बेहद आवश्यक: रजत शर्मा

प्रधानमंत्री मोदी ने कम शब्दों में कई बड़ी बातें कहीं। भारत एआई में विश्व का अग्रणी बनना चाहता है, हमारे देश के पास दिमाग़ भी है, युवा शक्ति भी है और सरकार का समर्थन भी है।

2 days ago

रामबहादुर राय-पत्रकारिता क्षेत्र में शुचिता और पवित्रता के जीवंत व्यक्तित्व

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के वे शीर्ष नेताओं में थे। जब पत्रकारिता में आए तो शीर्ष पत्रकार बने। आज की भारतीय पत्रकारिता में उन सरीखे सम्मानित और सर्वस्वीकार्य नाम बहुत कम हैं।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

16 minutes ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

1 hour ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

21 hours ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

56 seconds ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

13 hours ago