होम / विचार मंच / 'पुण्य' के सामने नही रहेगा शून्य, 'क्रांतिकारी' से लगा था साख को बट्टा

'पुण्य' के सामने नही रहेगा शून्य, 'क्रांतिकारी' से लगा था साख को बट्टा

दस्तक के जरिए हो या ‘मास्टरस्ट्रोक’ के जरिए खबरों से सिस्टम पर प्रहार करने वाले पत्रकारिता...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

अमर आनंद

वरिष्ठ टीवी पत्रकार ।।

दस्तक के जरिए हो या ‘मास्टरस्ट्रोक’ के जरिए खबरों से सिस्टम पर प्रहार करने वाले पत्रकारिता जगत के मुखर और प्रखर दिग्गज पुण्य प्रसून बाजपेयी का एबीपी से जाना एक साफ संकेत देता है। हाथ मलते हुए ही तथ्यों से सिस्टम के कड़वे सच को बयां करने वाले एक पत्रकार अपने पत्रकारीय गुण के बावजूद क्या 'हाथ मलता' रह जाए? क्या उसे सच को सामने रखने का अधिकार नहीं है? क्या पत्रकारिता का चौथा स्तंभ कार्यपालिका के हाथों की कठपुतली बन गया है? क्या इमरजेंसी का विरोध करने वाली पार्टी की सरकार में फिर से इमरजेंसी जैसे दिन दिखाई पड़ने लगे हैं?

ये देश के लिए सौभाग्य की बात है कि देश की सत्ता पर एक ऐसा व्यक्ति काबिज है जो जिसने चाय बेचने से लेकर अपने जीवन का सफर तय किया और संघर्ष के लंबे पगडंडियों से होकर अर्श तक पहुंचा हुआ है। संयोग से वो इमरजेंसी का विरोधी भी रहा है और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के इस मुखिया ने दुनिया भर में भारत का बड़ा नाम भी किया है। इस दौर में पत्रकारिता में इमरजेंसी जैसे हालात देखने और सुनने में अजीब से लगते हैं। हमेशा से पत्रकारिता सत्ता और सिस्टम की आलोचना कर उसे सचेत करती रही है और सत्ता अपनी आलोचना से सीखकर उसमें सुधार करती रही है। मगर अब ये सब बीते दिनों की बात जैसा लगने लगा है। हमें ये सोचना होगा की सत्ता क्या तारीफ का पुल बांधना या सरकार की योजनाओं का प्रचार करना, सरकार के एजेंडे को आगे बढ़ाना ही पत्रकारिता है या वो सब भी, जिसके लिए गणेश शंकर विद्यार्थी की पत्रकारिता, दिलीप पड़गांवकर की पत्रकारिता, प्रभास जोशी की पत्रकारिता और एसपी सिंह की पत्रकारिता जानी जाती रही है। न जाने ऐसे कितने नाम रहे हैं जिनके बारे में सुनकर गर्व का एहसास होता है। सौभाग्य महसूस होता है कि हम जिस पत्रकारिता का  हिस्सा है उसके पुरोधा ये नामचीन हस्तियां रही हैं, लेकिन आज के माहौल में ऐसा करना कठिन बना दिया गया ह।

वाम धारा के माने और समझे जाने वाले पुण्य प्रसून बाजपेयी के मास्टरस्ट्रोक को तकनीकी रूप से हिलाने की कोशिश की गई, फिर उन पर मास्टरस्ट्रोक का प्रयोग करते हुए उन्हें इस लायक ही नहीं छोड़ा गया कि वो मास्टरस्ट्रोक कर सकें। तीखे सवाल, सरकार से जवाब मांगना। चार सालों का हिसाब मांगना और तथ्यों के साथ सूरते हाल पेश करना पुण्य की ताकत रही और वही उनकी विदाई की वजह भी। आप पुण्य पर सवाल उठा सकते हैं। सवाल पूछने के उनके आधार को लेकर उनकी सोच  को  लेकर, उनके विचारों को लेकर उनकी राजनीतिक पसंद-नापसंद को लेकर लेकिन  बतौर टीवी एंकर जो सवाल वो देश के सामने रखते रहे हैं, सत्ता और  सिस्टम को उनका जवाब देना चाहिए  और इस  तरह से नहीं, जिस तरह से देखा समझा जा रहा है।

इससे  पहले आज तक में दस्तक कर रहे पुण्य प्रसून बाजपेयी ने जिस टोन में बाबा रामदेव से टैक्स को लेकर सवाल किया तब भी विवाद हुआ, हालांकि उसी चैनल में  केजरीवाल से इंटरव्यू के दौरान उनका एक टेप देखा गया, जिसमें वो बहुत केजरीवाल के साथ सेटिंग करते हुए क्रांतिकारी कहते सुने गए और आजतक आज भी उनके इस शब्द बहुत क्रांतिकारी पर एक शो दिखाता है। पुण्य का एक और विवाद सहारा टीवी में सीईओ के कार्यकाल के दौरान आया था। इंटरव्यू के बीच में पुण्य लालू यादव से चैनल को सुधारने की बात कहते सुने गए।  सहारा श्री ने इसी को आधार बनाकर उन्हें चलता कर दिया।

बिहार के चंपारण से ताल्लुक रखने वाले पुण्य का ताल्लुक कुछ हद तक  हमारे गृह जिला यानी झारखंड के पलामू से भी रहा है। कभी-कभार बात और एनडीटीवी में उनके  कार्यकाल के दौरान एक मुलाकात के अलावा पुण्य से हमारा कोई जुड़ाव नहीं रहा, कुछ  लोग उन्हें दंभी करार देते है, ये उनका अनुभव होगा। पत्रकारिता के जरिए आम आदमी के मुद्दों को रखने वाले पुण्य प्रसून बाजपेयी की पत्रकारिता देश के जनमानस के एक  बड़े वर्ग के दिलों को छूती है और छूती रहेगी। यही पत्रकारिता उनका ‘पुण्य’ है और ये ‘पुण्य’ उनके जीवन में कभी शून्य नहीं आने देगा। वो फिर से किसी नए फलक पर  अपने पुराने आयाम के साथ नजर आएंगे, ऐसी उम्मीद की जानी चाहिए।


टैग्स एबीपी न्यूज पुण्य प्रसून बाजपेयी अमर आनंद
सम्बंधित खबरें

साहित्य से छंटती व्यक्तिगत विवादों की धुंध: अनंत विजय

क्या लेखक सत्ता की कांता होती है या गांव की सीमा पर भूँकता हुआ कुकुर ? प्रगतिशीलता के ध्वजवाहकों ने महिलाओं और साहित्यकारों पर घटिया टिप्पणी क्यों की थी?

15 hours ago

टैरिफ पर टैरिफ नहीं चलेगा! पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के बाद भी ट्रंप के पास टैरिफ़ लगाने के रास्ते हैं। पहले उन्होंने उसी कानून के तहत 10% टैरिफ़ लगा दिया, फिर 24 घंटे के भीतर बढ़ाकर 15% कर दिया। यह टैरिफ़ अस्थायी है।

15 hours ago

भारत मंडपम में कांग्रेस विरोध, लेकिन भूल गए अपने फर्जीवाड़े: आलोक मेहता

हाल में एआई सम्मेलन के दौरान “चीनी मॉडल” को अपना बताने के आरोपों पर विश्वविद्यालय ने सफाई दी कि संबंधित रोबोट शैक्षणिक प्रयोग के लिए खरीदा गया था और प्रस्तुति में चूक हुई।

15 hours ago

AI पर नियंत्रण करना भी बेहद आवश्यक: रजत शर्मा

प्रधानमंत्री मोदी ने कम शब्दों में कई बड़ी बातें कहीं। भारत एआई में विश्व का अग्रणी बनना चाहता है, हमारे देश के पास दिमाग़ भी है, युवा शक्ति भी है और सरकार का समर्थन भी है।

2 days ago

रामबहादुर राय-पत्रकारिता क्षेत्र में शुचिता और पवित्रता के जीवंत व्यक्तित्व

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के वे शीर्ष नेताओं में थे। जब पत्रकारिता में आए तो शीर्ष पत्रकार बने। आज की भारतीय पत्रकारिता में उन सरीखे सम्मानित और सर्वस्वीकार्य नाम बहुत कम हैं।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

12 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

14 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

8 minutes ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

50 minutes ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago