होम / विचार मंच / वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया- क्यों मोटी सैलरी का प्रस्ताव ठुकरा दिया था हरिवंशजी ने...

वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया- क्यों मोटी सैलरी का प्रस्ताव ठुकरा दिया था हरिवंशजी ने...

हम सब प्रभात खबर के पूर्व प्रधान संपादक हरिवंश को एक पत्रकार के रूप में भलीभांति जानते हैं...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

‘हरिवंश जी अब एक नई चुनौती से रूबरू होंगे और हमें पूरी उम्मीद हैं कि वह उपसभापति के रूप में भी वह अपने कौशल का परिचय देंगे और राज्यसभा को सार्थक चर्चा का मंच बनाने में कामयाब होंगे।’हिंदी दैनिक ‘प्रभात खबर’ में छपे अपने लेख के जरिए ये कहना है प्रधान संपादक आशुतोष चतुर्वेदी का। उनका पूरा लेख आप यहां पढ़ सकते हैं-

संपादक से उपसभापति तक 

हम सब प्रभात खबर के पूर्व प्रधान संपादक हरिवंश को एक पत्रकार के रूप में भलीभांति जानते हैं। उन्होंने पत्रकारिता को नई दिशा दी और प्रभात खबर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। लेकिन, अब वह एक नई भूमिका में राज्यसभा के उपसभापति के रूप में नजर आएंगे। उनका लंबा सार्वजनिक जीवन रहा है। हमेशा जनपक्षीय पत्रकारिता की है। समाज को देखने का एक अलग नजरिया रहा है। यही वजह है कि प्रभात खबर हमेशा दलितों, शोषितों और वंचितों की आवाज बनकर उभरा है। 

उन्हें विषयों और मुद्दों की गहरी समझ है। पत्रकार के रूप में उनसे जो अपेक्षाएं थीं, वैसी ही उपसभापति के रूप में भी हैं। हम सब चाहते हैं कि संसद में जनपक्षीय विमर्श को बढ़ावा मिले और वह केवल अभिजात्य वर्ग की मुद्दों की चर्चा का मंच न बने।

मेरा हरिवंश जी से पुराना परिचय है। जब उदयन शर्मा के नेतृत्व में संडे ऑब्जर्वर की शुरुआत हो रही थी, उस दौरान मैंने इंडिया टुडे से संडे ऑब्जर्वर जॉइन किया था। उस समय पूरी नई टीम तैयार हो रही थी और शुरुआत में सूचना यही थी कि हरिवंश जी के पास महत्वपूर्ण दायित्व है। 

हरिवंश जी रविवार में भी उदयन जी की टीम के सबसे महत्वपूर्ण कड़ी थे और उनसे संडे ऑब्जर्वर में भी अहम दायित्व संभालने का अनुरोध किया गया था। संडे ऑब्जर्वर के प्रमोटर अंबानी थे और उस दौर के लिहाज से पत्रकारों को काफी अच्छे वेतन की पेशकश की जा रही थी।

लेकिन, हरिवंश जी के दिल में जनपक्षीय पत्रकारिता करने का जुनून था, सो उन्होंने मोटी तनख्वाह के प्रस्ताव को ठुकरा कर प्रभात खबर को रिलॉन्च करने का फैसला किया। उस दौरान प्रभात खबर की स्थिति अच्छी नहीं थी। अगले माह वेतन मिलेगा भी कि नहीं, इसका पता नहीं था। फिर भी उन्होंने जनसरोकार की पत्रकारिता करने का फैसला किया और दिल्ली जाने के बजाय कोलकाता से रांची आ गए। उसके बाद की कहानी हम सब जानते हैं।

हरिवंश जी अब एक नई चुनौती से रूबरू होंगे और हमें पूरी उम्मीद हैं कि वह उपसभापति के रूप में भी वह अपने कौशल का परिचय देंगे और राज्यसभा को सार्थक चर्चा का मंच बनाने में कामयाब होंगे। हम सब जानते हैं कि संसद लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार स्तंभ है। संविधान निर्माताओं ने ऐसी परिकल्पना की थी कि संसद के माध्यम से कानून बनेंगे और उनके द्वारा जनता की अपेक्षाओं को पूरा किया जाएगा। 

सदन सार्थक चर्चा और जनता की समस्याओं के निराकरण का मंच भी है। संसद में गर्मा-गर्मी होना एक सामान्य प्रक्रिया है। विभिन्न विचारधाराओं और राजनीतिक दलों के नेताओं का किसी मुद्दे पर नजरिया अलग हो सकता है। इसकी वजह से थोड़े समय के लिए संसद की कार्यवाही बाधित हो सकती है। यह तो समझ में आता है। लेकिन, पिछले कुछ समय से संसद के दोनों सदनों– खासकर राज्यसभा की कार्यवाही हंगामे के कारण ठप पड़ जाती है और सार्थक बहस नहीं हो पाती है।

यह हम सबके लिए चिंता का विषय है। देश की सबसे बड़ी पंचायत में देश हित से जुड़े मुद्दों पर कोई चर्चा नहीं हो पाती है। यह लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं है। हम सब हरिवंश जी के कौशल से परिचित हैं और ऐसी उम्मीद करते हैं कि वह सभी पक्षों को संतुष्ट करने में सफल होंगे, ताकि सत्तापक्ष और विपक्ष का गतिरोध टूटे और राज्यसभा में विभिन्न विषयों पर सार्थक बहस हो।

पिछले दो सत्रों में संसद में काफी कम कामकाज हो पाया है। मॉनसून सत्र के पहले हिस्से में राज्यसभा में महज साढ़े आठ घंटे काम हो पाया था। विधेयकों के लंबे समय तक लटके रहने से देश की निर्णय व्यवस्था प्रभावित होती है। कई विधेयक तो कई-कई सत्रों तक संसद में लटके रहते हैं। 

अक्सर देखने में आया है कि व्यवधान के बाद जब कार्यवाही शुरू होती है, तो विधेयकों को समयाभाव के कारण बिना चर्चा के जस का तस पारित कर दिया जाता है। यह और चिंताजनक बात है। विधेयक पर चर्चा हो, उन पर कोई आपत्तियां हों, उन्हें दर्ज किया जाए। यह जान लीजिए कि संसद की कार्यवाही हमारे आपके द्वारा जमा किये टैक्स से चलती है। इसको चलाने में जो लंबा-चौड़ा खर्चा आता है, उसकी पूर्ति हमारे आपके टैक्स के भुगतान से की जाती है। कार्यवाही न चलने की स्थिति में यह खर्च पानी में चला जाता है।

राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू को उपसभापति के रूप में हरिवंश जी जैसा योग्य साथी मिला है। वेंकैया नायडू राज्यसभा में लगातार कामकाज न होने के कारण अप्रसन्न रहते हैं। कुछ समय पहले तो उन्होंने सांसदों का भोज स्थगित कर अपनी अप्रसन्नता जाहिर की थी। इसके पहले एक अवसर पर वेंकैया नायडू ने बहुत ही स्पष्ट शब्दों में कहा था कि संसद और विधानसभाओं में चंद सदस्यों द्वारा कार्यवाही बाधित करने के कारण जनता की नजरों में विधायिका का सम्मान कम हुआ है। उन्होंने कहा था कि संसद की अच्छी बहस सरकार को हिला सकती है। 

सदनों की कार्यवाही सुचारु रूप से चले और विधायी कार्य हों, यह स्वस्थ लोकतंत्र और हम सबके लिए जरूरी है। हमें उम्मीद है कि हरिवंश जी उपसभापति के रूप में सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच एक सेतु बनेंगे, ताकि राज्यसभा के अंदर संवैधानिक आभा में देश के विमर्श का नया इतिहास लिखा जा सके।

 


टैग्स प्रभात खबर हरिवंश आशुतोष चतुर्वेदी
सम्बंधित खबरें

गहरी खाई में क्यों गिरी टीम इंडिया की गाड़ी: नीरज बधवार

रिंकू को शुद्ध बल्लेबाज़ के रूप में टीम में रखा जाता है, लेकिन उन्हें सातवें क्रम पर तब भेजा जाता है जब या तो बहुत कम गेंदें बची होती हैं या साथ देने वाला कोई नहीं होता।

13 hours ago

साहित्य से छंटती व्यक्तिगत विवादों की धुंध: अनंत विजय

क्या लेखक सत्ता की कांता होती है या गांव की सीमा पर भूँकता हुआ कुकुर ? प्रगतिशीलता के ध्वजवाहकों ने महिलाओं और साहित्यकारों पर घटिया टिप्पणी क्यों की थी?

1 day ago

टैरिफ पर टैरिफ नहीं चलेगा! पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के बाद भी ट्रंप के पास टैरिफ़ लगाने के रास्ते हैं। पहले उन्होंने उसी कानून के तहत 10% टैरिफ़ लगा दिया, फिर 24 घंटे के भीतर बढ़ाकर 15% कर दिया। यह टैरिफ़ अस्थायी है।

1 day ago

भारत मंडपम में कांग्रेस विरोध, लेकिन भूल गए अपने फर्जीवाड़े: आलोक मेहता

हाल में एआई सम्मेलन के दौरान “चीनी मॉडल” को अपना बताने के आरोपों पर विश्वविद्यालय ने सफाई दी कि संबंधित रोबोट शैक्षणिक प्रयोग के लिए खरीदा गया था और प्रस्तुति में चूक हुई।

1 day ago

AI पर नियंत्रण करना भी बेहद आवश्यक: रजत शर्मा

प्रधानमंत्री मोदी ने कम शब्दों में कई बड़ी बातें कहीं। भारत एआई में विश्व का अग्रणी बनना चाहता है, हमारे देश के पास दिमाग़ भी है, युवा शक्ति भी है और सरकार का समर्थन भी है।

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

9 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

9 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

9 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

10 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

22 hours ago