होम / विचार मंच / जिन्ना पुण्यतिथि: कुलदीप नैयर का अलग नजरिया, वीरेंद्र ने माना आधुनिक भारत के रचियता

जिन्ना पुण्यतिथि: कुलदीप नैयर का अलग नजरिया, वीरेंद्र ने माना आधुनिक भारत के रचियता

पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की आज बरसी है। उनका निधन...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की आज बरसी है। उनका निधन 11 सितंबर, 1948 को कराची में हुआ था। जिन्ना भारतीय राजनीति का अहम हिस्सा रहे हैं। उनके नाम पर जब तब विवाद होता रहता है, कुछ वक्त पहले अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में उनकी तस्वीर को लेकर खूब हंगामा हुआ था। जिन्ना की वजह से कई नेताओं की सियासत खत्म हो गई, तो कई की राजनीति जिन्ना के नाम पर ही चमकी।

जिन्ना के बारे में कहा जाता है कि वो कट्टरवादी थे और भारत को नफरत की नजर से देखते थे। हालांकि, स्वर्गीय वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप नैयर का सोचना अलग था। भारत और पाकिस्तान के बीच मधुर रिश्तों के पक्षधर नैयर मानते थे कि जिन्ना काफी सुलझे हुए इंसान थे और दोनों मुल्कों में भाईचारे की भावना रखते थे। 2006 में हरिद्वार प्रेस क्लब की नवगठित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण के मौके पर आयोजित संगोष्ठी में कुलदीप नैयर ने बताया था कि जिन्ना से उनकी मुलाकात लाहौर के एक कॉलेज में हुई थी, जहां वो बंटवारे की प्रक्रिया के दौरान आए थे।

नैयर भी उसी कॉलेज में पढ़ते थे और उन्हें मोहम्मद अली जिन्ना से सवाल पूछने का मौका भी मिला। इस दौरान उन्होंने पूछा था कि बंटवारा होने पर दोनों देशों के संबंध कैसे होंगे? इस पर जिन्ना ने कहा था कि ‘ये छोटे और बड़े भाई की तरह होंगे, एक दूसरे के सुख दुख के साथी बनेंगे। यदि कोई तीसरा देश हिन्दुस्तान पर हमला कर देता है तो पाकिस्तान की सेना आगे बढ़कर हिन्दुस्तान के लिए लड़ेगी’। नैयर मानते थे कि यदि जिन्ना लंबे समय तक पाकिस्तान की कमान संभालते, तो शायद दोनों मुल्कों के बीच इतनी तल्खी नहीं होती।

वैसे, जिन्ना और भारत को लेकर उनकी भूमिका पर कई किताबें भी लिखी जा चुकी हैं। पिछले साल ‘रिटर्न ऑफ दि इंफिडेल’ नाम से एक किताब बाजार में आई थी, जिसे अंग्रेजी समाचार पत्र द हिंदू के कंसल्टिंग एडिटर और वरिष्ठ पत्रकार वीरेन्द्र पंडित ने लिखा है। यह किताब संभवतः कुलदीप नैयर की सोच से जुदा है और इतिहास की एक नई तस्वीर पेश करती है। किताब कहती है कि महात्मा गांधी नहीं बल्कि जिन्ना आधुनिक भारत के रचियता थे। इसके पीछे पंडित ने बाकायदा तर्क भी दिए हैं और वो ये हैं कि यदि जिन्ना मुसलमानों के लिए एक अलग राष्ट्र की मांग पर अड़े नहीं रहते तो साल 2050 तक अविभाजित हिन्दुस्तान में मुसलमानों की आबादी 75 करोड़ हो जाती और यह विश्व में सबसे बड़ा मुस्लिम देश बन जाता। इस लिहाज से जिन्ना एक महान हिन्दुस्तानी थे, जिन्होंने हिन्दुस्तान को हिन्दुस्तान ही रहने दिया, उसे मुस्लिम देश होने से बचा लिया।

किताब के अध्याय ‘द पाइप्ड पाइपर’ में कहा गया है कि जिन्ना में हर वो खूबी थी जो उनके अपने सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी यानी महात्मा गांधी में नहीं थीं। हालांकि जिन्ना और गांधी का समीकरण एक और एक, दो का था, दोनों मिलकर एक दूसरे को पूरा करते थे और वो उस कहानी के प्रमुख किरदार थे जिसमें हिन्दुस्तान में इस्लाम का उत्थान और पतन हुआ।

वीरेन्द्र पंडित यहां तक मानते हैं कि महात्मा गांधी ने यह दिखावा किया था कि वह बंटवारे के हक में नहीं थे लेकिन कहीं गहराई में उन्हें इस बात को लेकर संतोष था कि बंटवारे के बाद हिन्दुस्तान एक ऐसा देश होगा जो अपनी हिन्दू विरासत और मूल्यों के अनुसार जीवन जी सकेगा। गांधी ने जिन्ना को पाकिस्तान की मांग करने के लिए प्रोत्साहित किया और इसके गठन के साथ ही हिन्दुस्तान का मध्ययुगीन काल समाप्त हो गया।

बहरहाल यह चर्चा का विषय है और हमेशा चर्चा का विषय ही रहेगा कि भारत और पाकिस्तान का बंटवारा दोनों मुल्कों की बेहतरी के लिए था या इसमें जिन्ना की क्या भूमिका थी या जिन्ना को भारत में किस रूप में देखा जाए? इतिहास और उससे जुड़े किरदारों को लेकर हर किसी के अपने अलग विचार और सोच होती है। जैसी कि कुलदीप नैयर की थी या वीरेन्द्र पंडित की है।


टैग्स कुलदीप नैयर मोहम्मद अली जिन्ना
सम्बंधित खबरें

गहरी खाई में क्यों गिरी टीम इंडिया की गाड़ी: नीरज बधवार

रिंकू को शुद्ध बल्लेबाज़ के रूप में टीम में रखा जाता है, लेकिन उन्हें सातवें क्रम पर तब भेजा जाता है जब या तो बहुत कम गेंदें बची होती हैं या साथ देने वाला कोई नहीं होता।

13 hours ago

साहित्य से छंटती व्यक्तिगत विवादों की धुंध: अनंत विजय

क्या लेखक सत्ता की कांता होती है या गांव की सीमा पर भूँकता हुआ कुकुर ? प्रगतिशीलता के ध्वजवाहकों ने महिलाओं और साहित्यकारों पर घटिया टिप्पणी क्यों की थी?

1 day ago

टैरिफ पर टैरिफ नहीं चलेगा! पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के बाद भी ट्रंप के पास टैरिफ़ लगाने के रास्ते हैं। पहले उन्होंने उसी कानून के तहत 10% टैरिफ़ लगा दिया, फिर 24 घंटे के भीतर बढ़ाकर 15% कर दिया। यह टैरिफ़ अस्थायी है।

1 day ago

भारत मंडपम में कांग्रेस विरोध, लेकिन भूल गए अपने फर्जीवाड़े: आलोक मेहता

हाल में एआई सम्मेलन के दौरान “चीनी मॉडल” को अपना बताने के आरोपों पर विश्वविद्यालय ने सफाई दी कि संबंधित रोबोट शैक्षणिक प्रयोग के लिए खरीदा गया था और प्रस्तुति में चूक हुई।

1 day ago

AI पर नियंत्रण करना भी बेहद आवश्यक: रजत शर्मा

प्रधानमंत्री मोदी ने कम शब्दों में कई बड़ी बातें कहीं। भारत एआई में विश्व का अग्रणी बनना चाहता है, हमारे देश के पास दिमाग़ भी है, युवा शक्ति भी है और सरकार का समर्थन भी है।

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

9 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

9 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

9 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

10 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

22 hours ago