होम / विचार मंच / संसद के सत्र पर इतना रहस्य क्यों, क्या सोच रहे हैं मोदी?: श्रवण गर्ग

संसद के सत्र पर इतना रहस्य क्यों, क्या सोच रहे हैं मोदी?: श्रवण गर्ग

पूछा जा सकता है कि संसद के विशेष सत्र की कार्यसूची प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व की तरह ही पहरों में क्यों है?

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

श्रवण गर्ग, वरिष्ठ पत्रकार, लेखक और स्तम्भकार।

18 से 22 सितंबर तक आहूत किए गए संसद के विशेष सत्र को प्रधानमंत्री द्वारा उनके दूसरे कार्यकाल के अंतिम पंद्रह अगस्त पर लाल किले से अत्यंत विश्वासपूर्वक की गई घोषणा के साथ जोड़कर देखा जाए तो भाजपा के कार्यकर्ताओं को कोई आपत्ति नहीं होना चाहिए। मोदी ने कहा था अगले साल भी लाल किले से तिरंगा वे ही फहराएंगे। लाल किले से जी-20 तक का घटनाक्रम इसी ओर इशारा करता है कि चुनाव चाहे जब भी हों प्रधानमंत्री तो मोदी ही रहने वाले हैं। यानी विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. चाहे जो कर ले।

प्रधानमंत्री रहस्य की परतों के बीच जीते और शासन चलाते हैं। कहा जाता है कि अपने इर्द-गिर्द जो आभामंडल वे बनाए रखते हैं उसकी परतों के पार कोई झांक नहीं पाता, उनके सबसे नजदीक माने जाने वाले सहयोगी भी नहीं ! वाराणसी में भगवान विश्वनाथ के कॉरिडोर के भव्य लोकार्पण समारोह के छाया चित्रों को गूगल पर खोजिए। 13 दिसंबर 2021 को रेवती नक्षत्र में दिन के 1.37 बजे से 1.57 तक के शुभ मुहूर्त में कॉरिडोर के लोकार्पण से पूर्व जब उन्होंने गंगा माता में डुबकी लगाकर उसकी पूजा की तब भी वे ऊपर से नीचे तक भगवा वस्त्रों से आच्छादित थे।

वाराणसी से नामांकन भरते समय ‘न मैं आया, न मुझे भेजा गया, मुझे तो मां गंगा ने बुलाया है’ का उच्चार करने वाले चुनाव-प्रत्याशी नरेंद्र मोदी गंगा मां की गोद में भी प्रधानमंत्री ही बने रहते हैं और तब भी जब वे फोटोग्राफरों की टीम की मौजूदगी में गांधीनगर में मां (स्व) हीराबेन से भेंट और उनके साथ भोजन करते थे।

पूछा जा सकता है कि संसद के विशेष सत्र की कार्यसूची प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व की तरह ही पहरों में क्यों है? प्रधानमंत्री कार्यालय या लोकसभा सचिवालय विज्ञापनों के जरिए उसे अखबारों में उस तरह क्यों नहीं प्रकाशित करवा देता जिस तरह प्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्राप्त हुई।उपलब्धियों की गाथाएं जनता के पैसों से छपवाकर जनता के बीच ही प्रसारित की जातीं हैं? पीएमओ या लोकसभा सचिवालय ऐसा नहीं करेगा! कांग्रेस की चेयरपर्सन सोनिया गांधी चाहें तो इस सिलसिले में एक और चिट्ठी प्रधानमंत्री को लिखकर विशेष सत्र के एजेंडे पर अपनी और विपक्ष की चिंताएं व्यक्त कर सकतीं हैं।

‘स्वतंत्रता दिवस’ के दिन लाल किले से की गई प्रधानमंत्री की घोषणा को सुनने वालों में कई विदेशी राजनयिक भी थे। निश्चित ही दुनिया भर के इन राजनयिकों ने प्रधानमंत्री के उद्बोधन का सार चेतावनियों के साथ अपने-अपने शासनाध्यक्षों को लाल किले के परिसर से ही स्मार्ट फोनों के जरिए भिजवा दिया होगा। सवाल यह है कि ऐसा दावा कि अगले साल भी तिरंगा झंडा वे ही फहराएंगे प्रधानमंत्री ने अपने प्रथम कार्यकाल के अंतिम पंद्रह अगस्त (2018) के उद्बोधन में क्यों नहीं किया था? दूसरे कार्यकाल के अंतिम पंद्रह अगस्त को ही क्यों किया?

क्या विशेष सत्र के रहस्यमय एजेंडे में ही सारे सवालों के जवाब छुपे हुए हैं? या इन सच्चाइयों से भी कुछ अनुमान लगाए जा सकते हैं कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पार्टी न सिर्फ एक के बाद एक विधानसभा चुनाव हार रही है, उपचुनावों में भी उसकी पराजय हो रही है। छह राज्यों की सात सीटों के लिए हुए उपचुनावों में सबसे महत्वपूर्ण नतीजा प्रधानमंत्री के चुनाव क्षेत्र वाराणसी के निकट स्थित घोसी का है जहां मुख्यमंत्री योगी द्वारा हर संभव ताकत और संसाधनों का इस्तेमाल किए जाने के बावजूद भाजपा भारी मतों से हार गई। यूपी की अस्सी लोकसभा सीटें तो भाजपा के लिए सत्ता की रीढ़ हैं ! उन पर आगे क्या होने वाला है?

क्या मान लिया जाए कि घोसी में पराजय से सत्ता की रीढ़ यूपी के भी चटकने की शुरुआत हो चुकी है और संघ के मुखपत्र ‘पांचजन्य’ की तरह भाजपा को लग गया है कि सिर्फ़ मोदी की छवि और हिंदुत्व के बल पर ही पार्टी फिर सत्ता में नहीं आ पाएगी? जाहिर है कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन के बेटे द्वारा (दो सितंबर को) थमाया गया सनातन धर्म पर हमले का मुद्दा घोसी के लिए हुए मतदान (पांच सितंबर) में भाजपा के काम नहीं आया !

आखिरी सवाल यह कि लोकसभा चुनावों में हार की आशंकाओं के चलते प्रधानमंत्री अगर किन्हीं कमज़ोर क्षणों में सत्ता का मोह त्याग केदारनाथ की उस चर्चित गुफा में ध्यान लगाने का मन बना लें जहां वे 18 मई 2018 को फोटोग्राफरों की टीम के साथ पहुंचे थे तो क्या ऐसा कर पाएंगे? शायद नहीं! निहित स्वार्थों की भक्त मंडली ने उनकी आंखों में भारत को दुनिया की सबसे बड़ी आर्थिक ताकत (लोकतंत्र नहीं?) बनाने का ऐसा काजल रोप दिया है कि वह उन्हें ऐसा कुछ नहीं करने देगा।

चाटुकार उद्योगपतियों का समूह वर्तमान हुकूमत को बचाने के लिए अपना सर्वस्व दाव पर लगा देगा। यह समूह बारीकी से नोंद ले रहा है कि राहुल गांधी उसके खिलाफ संसद और विदेशों यात्राओं (हाल में ब्रुसेल्स) में किस तरह के भाषण दे रहे हैं !

प्रधानमंत्री ने सत्ता को अपने लिए काम के नशे में तब्दील कर लिया है। जैसा गृह मंत्री अमित शाह कहते हैं:’नरेंद्र भाई पिछले नौ सालों से बिना एक दिन की भी छुट्टी लिए रोजाना सत्रह घंटे काम करते हैं।’ अतः समझा जा सकता है कि जो व्यक्ति अपने लंबे राजनीतिक जीवन में एक दिन के लिए भी विपक्ष में नहीं बैठा हो वह एक दिन के लिए भी सत्ता से बाहर कैसे रह सकता है !

संसद के विशेष सत्र का एजेंडा देश की नज़रों से दूर रहस्य की परतों में छुपा है। पीएमओ के अलावा कोई अन्य दावे से नहीं कह सकता कि 18 से 22 के बीच क्या होने वाला है! ‘मोदी हैं तो मुमकिन है’ की तर्ज पर सोचा जाए तो सब कुछ संभव है ! मतलब कुछ भी हो सकता है। प्रधानमंत्री के अब तक के (गुजरात और दिल्ली के) बाईस सालों के कार्यकाल को ध्यान में लाएँ तो मोदी ने कभी चिंता ही नहीं की कि उनके फ़ैसलों से जनता की ज़िंदगी पर क्या असर पड़ सकता है ! उनकी नजरें हमेशा विपक्षी दलों की ज़िंदगी पर पड़ सकने वाले असर पर ही केंद्रित रहीं !

आठ नवंबर 2016 की रात आठ बजे अचानक से घोषित की गई नोटबंदी और उसके चार साल बाद 24 मार्च 2020 को कोरोना महामारी के दौरान घोषित किए गए 21 दिनों के ‘लॉक डाउन’ सहित तमाम आकस्मिक घोषणाओं के पहले और बाद के देश की कल्पना करें तो तस्वीर ज्यादा यादा साफ नजर आने लगेगी। मोदी सिर्फ कार्रवाई में यकीन करते हैं, परिणाम जनता के भाग्य पर छोड़ देते हैं।

क्या संसद के विशेष सत्र के दौरान या उसके बाद कुछ ऐसा चमत्कार नहीं हो सकता कि किसी आकस्मिक परिवर्तन के ज़रिए निर्धारित समय पर चुनाव कराए बगैर भी लाल किले से अगले साल झंडा फहराने (या बाद) तक मोदी ही देश के मुखिया बने रहें? विशेष सत्र की उलटी गिनती गिनना शुरू कर दीजिए।

(यह लेखक के निजी विचार हैं)


टैग्स
सम्बंधित खबरें

साहित्य से छंटती व्यक्तिगत विवादों की धुंध: अनंत विजय

क्या लेखक सत्ता की कांता होती है या गांव की सीमा पर भूँकता हुआ कुकुर ? प्रगतिशीलता के ध्वजवाहकों ने महिलाओं और साहित्यकारों पर घटिया टिप्पणी क्यों की थी?

7 hours ago

टैरिफ पर टैरिफ नहीं चलेगा! पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के बाद भी ट्रंप के पास टैरिफ़ लगाने के रास्ते हैं। पहले उन्होंने उसी कानून के तहत 10% टैरिफ़ लगा दिया, फिर 24 घंटे के भीतर बढ़ाकर 15% कर दिया। यह टैरिफ़ अस्थायी है।

7 hours ago

भारत मंडपम में कांग्रेस विरोध, लेकिन भूल गए अपने फर्जीवाड़े: आलोक मेहता

हाल में एआई सम्मेलन के दौरान “चीनी मॉडल” को अपना बताने के आरोपों पर विश्वविद्यालय ने सफाई दी कि संबंधित रोबोट शैक्षणिक प्रयोग के लिए खरीदा गया था और प्रस्तुति में चूक हुई।

7 hours ago

AI पर नियंत्रण करना भी बेहद आवश्यक: रजत शर्मा

प्रधानमंत्री मोदी ने कम शब्दों में कई बड़ी बातें कहीं। भारत एआई में विश्व का अग्रणी बनना चाहता है, हमारे देश के पास दिमाग़ भी है, युवा शक्ति भी है और सरकार का समर्थन भी है।

2 days ago

रामबहादुर राय-पत्रकारिता क्षेत्र में शुचिता और पवित्रता के जीवंत व्यक्तित्व

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के वे शीर्ष नेताओं में थे। जब पत्रकारिता में आए तो शीर्ष पत्रकार बने। आज की भारतीय पत्रकारिता में उन सरीखे सम्मानित और सर्वस्वीकार्य नाम बहुत कम हैं।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

4 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

6 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

4 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

17 hours ago