होम / विचार मंच / पाकिस्तान के मीडिया ने राहुल गांधी को हीरो क्यों बनाया: रजत शर्मा

पाकिस्तान के मीडिया ने राहुल गांधी को हीरो क्यों बनाया: रजत शर्मा

हैरानी की बात ये है कि राहुल गांधी के बयान को पाकिस्तान अपने हक में इस्तेमाल कर रहा है, इसके बाद भी कांग्रेस पार्टी उनके सवालों को जायज बता रही है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 9 months ago

रजत शर्मा, इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ।

हमारे देश में कुछ नेता ऐसी बयानबाजी कर रहे हैं, जिससे उन्हें पाकिस्तान में खूब वाहवाही मिल रही है। राहुल गांधी आजकल पाकिस्तानी मीडिया की हेडलाइन्स में छाए हुए हैं। राहुल गांधी ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से पूछा है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमारी वायु सेना के कितने फाइटर जैट विमान पाकिस्तान ने मार गिराए।

दो दिन पहले राहुल ने विदेश मंत्री का एक वीडियो री-ट्वीट किया था और कहा था कि विदेश मंत्री मान रहे हैं कि सरकार ने आतंकवादियों के अड्डों पर अटैक से पहले पाकिस्तान को हमले की जानकारी दे दी थी। राहुल का कहना है कि हमले से पहले दुश्मन को जानकारी देना तो अपराध है, अब सरकार को बताना चाहिए कि इस गलती की वजह से वायु सेना ने कितने विमान खो दिए।

राहुल गांधी ने सोमवार को फिर जयशंकर से सवाल दाग दिया। लिखा कि विदेश मंत्री चुप हैं, उनकी चुप्पी बहुत कुछ कह रही है, ये निंदनीय है, इसलिए वो फिर पूछंगे कि हमारी वायु सेना ने कितने विमान खो दिए क्योंकि पाकिस्तान को हमारे ऑपरेशन के बारे में पता था।

हैरानी की बात ये है कि राहुल गांधी के बयान को पाकिस्तान अपने हक में इस्तेमाल कर रहा है, इसके बाद भी कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के सवालों को जायज बता रही है।

संसदीय स्थायी समिति की बैठक में सोमवार को विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर पर विदेश मंत्री के बयान को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है, भारत ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों से पहले नहीं बल्कि आतंकी ठिकानों पर हमले के बाद पाकिस्तान को जानकारी दी थी।

मैं हैरान हूं कि राहुल गांधी को ये बेसिक बात भी नहीं पता कि जब non-military target पर हमला किया जाता है, तो हमले के बाद दुश्मन देश को इसकी जानकारी दी जाती है कि हमने मिलिट्री या सिविलियंस को निशाना नहीं बनाया। जब अमेरिका ने एबटाबाद में हमला करके ओसामा बिन लादेन को मार गिराया था तो उन्होंने भी काम पूरा होने के बाद पाकिस्तान को सूचना दी थी। बालाकोट के आतंकी ठिकानों पर हमले के बाद भी हमारे DGMO ने पाकिस्तान को बताया था लेकिन राहुल गांधी पता नहीं कौन सी दुनिया में रहते हैं।

दूसरी बात, क्या कोई सपने में भी ये सोच सकता है कि भारत के विदेश मंत्री पाकिस्तान को एडवांस में सूचित करेंगे कि हमारी फौज हमला करने आ रही है, तुम तैयार हो जाओ?

ऐसा सिर्फ फिल्मों में होता है, जब हीरो विलेन को एडवांस में सूचना देता है, कि ठाकुर तैयार रहना, मैं तेरे सीने में गोलियां उतारने आ रहा हूं। राहुल गांधी से सिर्फ कोई ये पूछ ले कि अगर पाकिस्तान को पहले से पता था कि हमारी वायु सेना हमला करने वाली है, तो उन्होंने बहावलपुर, मुरीदके जैसे आतंकी अड्डों पर अपने दहशतगर्दों को क्या मरने-कटने के लिए छोड़ दिया था?

क्या वो अपने चीथड़े उड़वाने के लिए सज-धज कर बैठे थे, वो भाग क्यों नहीं गए? इसीलिए मुझे लगता है कि राहुल गांधी की बचकानी बातों को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है। पहले भी उन्होंने एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाकर गलती की थी, नुकसान उठाया था। आजकल पब्लिक सब कुछ देखती है, सब कुछ जानती है।

पब्लिक ये भी देख रही है कि मोदी सरकार पाकिस्तान को एक्सपोज करने के लिए दुनिया के तमाम देशों में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भेज रही है, लेकिन कांग्रेस को इस पर भी आपत्ति है।

( यह लेखक के निजी विचार हैं )


टैग्स
सम्बंधित खबरें

गहरी खाई में क्यों गिरी टीम इंडिया की गाड़ी: नीरज बधवार

रिंकू को शुद्ध बल्लेबाज़ के रूप में टीम में रखा जाता है, लेकिन उन्हें सातवें क्रम पर तब भेजा जाता है जब या तो बहुत कम गेंदें बची होती हैं या साथ देने वाला कोई नहीं होता।

4 hours ago

साहित्य से छंटती व्यक्तिगत विवादों की धुंध: अनंत विजय

क्या लेखक सत्ता की कांता होती है या गांव की सीमा पर भूँकता हुआ कुकुर ? प्रगतिशीलता के ध्वजवाहकों ने महिलाओं और साहित्यकारों पर घटिया टिप्पणी क्यों की थी?

1 day ago

टैरिफ पर टैरिफ नहीं चलेगा! पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के बाद भी ट्रंप के पास टैरिफ़ लगाने के रास्ते हैं। पहले उन्होंने उसी कानून के तहत 10% टैरिफ़ लगा दिया, फिर 24 घंटे के भीतर बढ़ाकर 15% कर दिया। यह टैरिफ़ अस्थायी है।

1 day ago

भारत मंडपम में कांग्रेस विरोध, लेकिन भूल गए अपने फर्जीवाड़े: आलोक मेहता

हाल में एआई सम्मेलन के दौरान “चीनी मॉडल” को अपना बताने के आरोपों पर विश्वविद्यालय ने सफाई दी कि संबंधित रोबोट शैक्षणिक प्रयोग के लिए खरीदा गया था और प्रस्तुति में चूक हुई।

1 day ago

AI पर नियंत्रण करना भी बेहद आवश्यक: रजत शर्मा

प्रधानमंत्री मोदी ने कम शब्दों में कई बड़ी बातें कहीं। भारत एआई में विश्व का अग्रणी बनना चाहता है, हमारे देश के पास दिमाग़ भी है, युवा शक्ति भी है और सरकार का समर्थन भी है।

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

18 minutes ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

41 minutes ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

50 minutes ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

1 hour ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

13 hours ago